मोटो जी4 प्ले को जून में मिलेगा एंड्रॉयड नूगा अपडेट: रिपोर्ट

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 24 अप्रैल 2017 09:41 IST
मोटो जी4 प्ले को पिछले साल सितंबर में भारत में लॉन्च किया गया था। एक नई रिपोर्ट के अनुसार, अब आखिरकार इस स्मार्टफोन को जून में एंड्रॉयड नूगा अपडेट मिलेगा। मोटो जी4 प्ले की कीमत 8,999 रुपये है लेकिन अभी यह फोन अमेज़न इंडिया पर 7,999 रुपये में खरीदने के लिए उपलब्ध है। मोटो जी4 सीरीज़ का यह आखिरी स्मार्टफोन होगा जिसे नूगा अपडेट मिलेगा। याद दिला दें, इससे पहले दिसंबर में मोटो जी4 और मोटो जी4 प्लस को नूगा अपडेट मिला था।

मोटो जी4 प्ले को नूगा अपडेट मिलने की पुष्टि एंड्रॉयड अथॉरिटी ने की, जिसके बारे में लेनोवो के एक प्रवक्ता ने सूचना दी कि, ''मोटो जी4 प्ले ग्राहकों को जून में एंड्रॉयड नूगाा अपडेट मिलना शुरू हो जाएगा।'' प्रवक्ता ने आगे बताया कि यह एक ग्लोबल रोलआउट होगा, इसलिए भारत में भी इस अपडेट को उसी समय मिलने की उम्मीद है।

मोटो जी4 प्ले में 5 इंच का एचडी (1280x720 पिक्सल) डिस्प्ले है। यह 1.2 गीगाहर्ट्ज़ क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 410 क्वाड-कोर प्रोसेसर से लैस है और साथ में मौजूद है 2 जीबी रैम। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 306 जीपीयू इंटिग्रेटेड है। इस 4जी फोन की इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है जिसे 128 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड से बढ़ाया जा सकता है। यह हैंडसेट पिछले साल लॉन्च किए गए मोटो जी3 का ज्यादा बेहतर डिजाइन वाला वेरिएंट नज़र आता है।

हैंडसेट में एफ/2.2 एपरचर वाला 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है और साथ में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी। प्राइमरी कैमरा एलईडी फ्लैश से लैस है और इससे 1080 पिक्सल एचडी वीडियो रिकॉर्ड किए जा सकते हैं। कनेक्टिविटी की बात करें तो मोटो जी4 प्ले स्मार्टफोन 4जी एलटीई, ब्लूटूथ 4.1 एलई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, माइक्रो यूएसबी और 3.5 एमएम हेडसेट जैक से लैस है। स्मार्टफोन को पावर देने का काम करेगी 2800 एमएएच की बैटरी। फोन अमेज़न इंडिया पर ब्लैक और व्हाइट कलर वेरिएंट में उपलब्ध है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.00 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 410

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

8-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

16 जीबी

बैटरी क्षमता

2800 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0.1

रिज़ॉल्यूशन

720x1280 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Motorola, Moto G4 Play, Moto G4 Play Nougat Update, Android, Mobiles

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD Vibe2 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹14,999 में 6000mAh बैटरी वाला फोन
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹30 हजार वाले स्मार्टफोन्स पर बेस्ट डील्स
  3. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  4. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹20 हजार में आने वाले टॉप 5 टैबलेट, कितना मिल रहा डिस्काउंट
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹90 हजार वाला Pixel फोन मिल रहा ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता
#ताज़ा ख़बरें
  1. Aadhaar Security: आधार नंबर लॉक करते ही क्या होगा? बैंक अकाउंट की सुरक्षा के लिए भी जान लें ये तरीका
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹20 हजार में आने वाले टॉप 5 टैबलेट, कितना मिल रहा डिस्काउंट
  3. दिवाली पर ट्रेन की टिकट कैसे करें बुक, अपने रूट्स पर चेक करें स्पेशल ट्रेन
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹90 हजार वाला Pixel फोन मिल रहा ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹8 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Google Pixel 10a
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹30 हजार वाले स्मार्टफोन्स पर बेस्ट डील्स
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  8. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
  9. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  10. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.