मोटो जी4 प्ले भारत में 6 सितंबर को होगा लॉन्च

मोटो जी4 प्ले भारत में 6 सितंबर को होगा लॉन्च
विज्ञापन
मोटोरोला इंडिया ने जानकारी दी है कि मोटो जी4 प्ले भारत में 6 सितंबर से एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स साइट अमेज़न इंडिया पर मिलेगा। ज्ञात हो कि मोटो जी4 प्ले स्मार्टफोन मई महीने में लॉन्च किए गए मोटो जी4 और मोटो जी4 प्लस का बेसिक वेरिएंट है। इस हैंडसेट की कीमत का खुलासा नहीं किया गया है। फोन को भारत में उपलब्ध कराए जाने की जानकारी कंपनी ने अपने ट्विटर प्रोफाइल के जरिए दी।

याद दिला दें कि मोटो जी4 प्ले को इसके बेहतर वेरिएंट लॉन्च किए जाने के एक दिन बाद ही पेश किया गया था। इस स्मार्टफोन को अमेरिका की साइट पर लिस्ट किया गया था। गौर करने वाली बात है कि अमेरिकी वेबसाइट पर यह स्मार्टफोन अब भी 'coming soon' लेबल के साथ नज़र आ रहा है। कीमत का आधिकारिक खुलासा तो नहीं किया गया है, लेकिन हाल ही में इंपोर्ट/ एक्सपोर्ट ट्रैकिंग वेबसाइट ज़ौबा पर इस फोन की घोषित कीमत 8,999 रुपये बताई गई थी।
 
g4

याद रहे कि मोटो जी4 स्मार्टफोन की कीमत 12,499 रुपये है और मोटो जी4 प्लस की कीमत 13,499 रुपये से शुरू होती है।

(जानें: मोटो जी4 प्ले बनाम मोटो जी4 बनाम मोटो जी4 प्लस)

मोटो जी4 प्ले में 5 इंच का एचडी (1280x720 पिक्सल) डिस्प्ले है। यह 1.2 गीगाहर्ट्ज़ क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 410 क्वाड-कोर प्रोसेसर से लैस है और साथ में मौजूद है 2 जीबी रैम। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 306 जीपीयू इंटिग्रेटेड है। इस 4जी फोन की इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है जिसे 128 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड से बढ़ाया जा सकता है। यह हैंडसेट पिछले साल लॉन्च किए गए मोटो जी3 का ज्यादा बेहतर डिजाइन वाला वेरिएंट नज़र आता है।

हैंडसेट में एफ/2.2 एपरचर वाला 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है और साथ में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी। प्राइमरी कैमरा एलईडी फ्लैश से लैस है और इससे 1080 पिक्सल एचडी वीडियो रिकॉर्ड किए जा सकते हैं। कनेक्टिविटी की बात करें तो मोटो जी4 प्ले स्मार्टफोन 4जी एलटीई, ब्लूटूथ 4.1 एलई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, माइक्रो यूएसबी और 3.5 एमएम हेडसेट जैक से लैस है।

स्मार्टफोन को पावर देने का काम करेगी 2800 एमएएच की बैटरी। यह ब्लैक और व्हाइट कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा। एक्सेलेरोमीटर, प्रॉक्सिमिटी और एंबियंट लाइट सेंसर इस हैंडसेट का हिस्सा हैं।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.00 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 410
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा8-मेगापिक्सल
रैम2 जीबी
स्टोरेज16 जीबी
बैटरी क्षमता2800 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 6.0.1
रिज़ॉल्यूशन720x1280 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Motorola, motorola india, moto g4 play price, Android, India, Mobiles
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. दिवाली पर ट्रेन की टिकट कैसे करें बुक, अपने रूट्स पर चेक करें स्पेशल ट्रेन
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹90 हजार वाला Pixel फोन मिल रहा ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹8 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Google Pixel 10a
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹30 हजार वाले स्मार्टफोन्स पर बेस्ट डील्स
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  6. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
  7. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  8. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
  9. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  10. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »