• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • मोटो जी4 और मोटो जी4 प्लस स्मार्टफोन लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन

मोटो जी4 और मोटो जी4 प्लस स्मार्टफोन लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन

मोटो जी4 और मोटो जी4 प्लस स्मार्टफोन लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन
विज्ञापन
मोटोरोला ने मंगलवार को अपने मोटो जी सीरीज के लेटेस्ट हैंडसेट मोटो जी4 और मोटो जी4 प्लस लॉन्च किए। मोटो जी4 प्लस के दो वेरिएंट उपलब्ध कराए गए हैं। 16 जीबी स्टोरेज और 2 जीबी रैम वाला वेरिएंट 13,499 रुपये में मिलेगा। 32 जीबी स्टोरेज व 3 जीबी रैम वाले वेरिएंट की कीमत 14,999 रुपये निर्धारित की गई है। लॉन्च इवेंट के दौरान कंपनी ने बताया कि मोटो जी4 की कीमत का ऐलान बाद में किया जाएगा। आपको बता दें कि ये दोनों ही स्मार्टफोन एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स साइट अमेज़न इंडिया पर मिलेंगे।

(जानें: मोटो जी4 प्लस के सारे स्पेसिफिकेशन)

मोटो जी4 और मोटो जी4 प्लस के ज्यादातर स्पेसिफिकेशन एक जैसे हैं। फर्क कैमरा और फिंगरप्रिंट सेंसर का है। मोटो जी4 का प्राइमरी कैमरा 13 मेगापिक्सल का है और जी4 प्लस का 16 मेगापिक्सल का। इसके अलावा मोटो जी 4 प्लस का कैमरा लेज़र ऑटोफोकस फ़ीचर से भी लैस है। मोटो जी4 प्लस में फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। गौर करने वाली बात है कि यह फिंगरप्रिंट स्कैनर से लैस मोटोरोला का पहला स्मार्टफोन है।

(जानें: मोटो जी4 बनाम मोटो जी4 प्लस)

मोटो जी4 और जी4 प्लस में 5.5 इंच के फुल-एचडी (1920 X 1080 पिक्सल) टीएफटी डिस्प्ले हैं। एंड्रॉयड 6.0.1 मार्शमैलो पर चलने वाले इन हैंडसेट में कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 की प्रोटेक्शन भी दी गई है। यह 1.5 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 617 से लैस हैं और ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 550 जीपीयू इंटिग्रेटेड है। मोटो जी4 प्लस के ग्राहकों के पास स्टोरेज और रैम चुनने का विकल्प मौजूद रहेगा। 16 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज वाला वेरिएंट 2 जीबी रैम के साथ आता है और 32 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट में 3 जीबी रैम है। इन 4जी स्मार्टफोन की इनबिल्ट स्टोरेज को 128 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड से बढ़ाया जा सकता है। वहीं, मोटो जी4 में 2 जीबी रैम होगा और इसकी इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी।
 
moto_g4_plus
(मोटो जी4 प्लस की तस्वीर)

अब बात कैमरा सेटअप की। मोटो जी4 प्लस रियर कैमरा 16 मेगापिक्सल का है जो लेज़र फोकस, पीडीएएफ और कॉन्ट्रास्ट सिस्टम फ़ीचर से लैस है। रियर हिस्से में डुअल एलईडी फ्लैश भी मौजूद है। सेल्फी के दीवानों के लिए हैंडसेट में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। मोटो जी4 का प्राइमरी सेंसर 13 मेगापिक्सल का है। मोटो जी4 और जी4 प्लस को पावर देने का काम करेगी 3000 एमएएच की बैटरी। यह क्विक चार्ज़िंग को सपोर्ट करती है। ग्राहकों को हैंडसेट के साथ एक टर्बो चार्ज़र भी मिलेगा। बैटरी के बारे में आम इस्तेमाल पर एक दिन तक चल जाने का दावा किया गया है।

डाइमेंशन 153X76.6X7.9 मिलीमीटर है और वज़न 155 ग्राम। कनेक्टिविटी की बात करें तो ये हैंडसेट माइक्रोयूएसबी, 3.5 एमएम हेडसेट जैक, ब्लूटूथ 4.1 एलई, वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन, जीपीएस, ए-जीपीएस और ग्लोनास से लैस हैं। इन फोन में एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर दिए गए हैं। यह ब्लैक और व्हाइट कलर वेरिएंट में उपलब्ध होंगे।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹90 हजार वाला Pixel फोन मिल रहा ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹8 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Google Pixel 10a
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹30 हजार वाले स्मार्टफोन्स पर बेस्ट डील्स
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  5. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
  6. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  7. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
  8. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  9. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  10. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »