50MP कैमरा और 5,000mAh बैटरी से लैस होगा Moto G31, कीमत भी हुई लीक!

Moto G31 की कीमत $210 (लगभग 15,600 रुपये) होगी। एनसीसी लिस्टिंग की जानकारी MySmartPrice द्वारा सार्वजनिक की गई है, जिसमें Motorola फोन ब्लैक और सिल्वर कलर ऑप्शन में उपलब्ध दिखा है।

50MP कैमरा और 5,000mAh बैटरी से लैस होगा Moto G31, कीमत भी हुई लीक!
ख़ास बातें
  • Moto G31 में मिल सकता है 10 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  • एंड्रॉयड 11 के साथ दस्तक देगा मोटो जी31 फोन
  • फोन की लीक तस्वीर में डिज़ाइन की मिली झलक
विज्ञापन
Motorola Moto G31 स्मार्टफोन जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है। लेटेस्ट लीक में फोन के प्रमुख स्पेसिफिकेशन ऑनलाइन सामने आए हैं। लीक में आगामी फोन की कीमत की भी जानकारी मिली है। Motorola स्मार्टफोन ताइवान की National Communications Commission (NCC) लिस्टिंग पर स्पॉट हुआ है। एनसीसी लिस्टिंग के जरिए आगामी फोन के डिज़ाइन के संकेत मिले हैं। मोटो जी31 स्मार्टफोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ दस्तक दे सकता है, जिसका प्राइमरी कैमरा 50 मेगापिक्सल का होगा। फोन की बैटरी 5,000 एमएएच की है और यह एंड्रॉयड 11 पर काम करता है।
 

Moto G31 price (expected)

टिप्सटर Anthony (@TheGalox_) ने फोन के प्रमुख स्पेसिफिकेशन और कीमत की जानकारी शेयर की है। कहा गया है कि Moto G31 की कीमत $210 (लगभग 15,600 रुपये) होगी। एनसीसी लिस्टिंग की जानकारी MySmartPrice द्वारा सार्वजनिक की गई है, जिसमें Motorola फोन ब्लैक और सिल्वर कलर ऑप्शन में उपलब्ध दिखा है।
 
 

Moto G31 specifications (expected)

Anthony के अनुसार, Moto G31 स्मार्टफोन 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, 5000 एमएएच की बैटरी के साथ आ सकता है जिसके साथ 10 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। साथ ही फोन में फिंगरप्रिंट स्कैनर और एंड्रॉयड 11 भी मौजूद होगा। टिप्सटर द्वारा शेयर की गई तस्वीर में फोन के बैक पैनल का ऊपरी आधा हिस्सा देखा जा सकता है। इसमें आयातकार कैमरा मॉड्यूल के साथ एलईडी फ्लैश और "50MP" और "Quad Pixel" शब्द लिखा दिख रहा है।

एनसीसी लिस्टिंग में फोन का डिज़ाइन साफ होता है। शेयर तस्वीर में डिस्प्ले में होल-पंच कटआउट देखा जा सकता है, जिसके साथ तीन किनारों पर पतले बेजल्स और निचले हिस्से पर मोटे बेजल्स देखे जा सकते हैं। फोन के दाएं किनारे पर वॉयस असिस्टेंट बटन, वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन दिया गया है। सिम-ट्रे को बाएं किनारे पर जगह दी गई है। जबकि यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, माइक्रोफोन और स्पीकर ग्रिल निचले हिस्से पर स्थित है।

बैक पैनल की बात करें, तो मोटो जी31 फोन में कैमरा प्लेसमेंट और डिज़ाइन Anthony शेयर की गई तस्वीर के समान है। माना जा रहा है कि मोटोरोला लोगो में फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया जा सकता है। एनसीसी लिस्टिंग में फोन की बैटरी 4,850 एमएएच रेटिड है। हालांकि, मोटोरोला फोन को 5,000 एमएएच बैटरी के साथ ला सकता है।

एनसीसी लिस्टिंग में फोन का मॉडल नंबर XT2173-2 लिस्ट है। MySmartPrice की रिपोर्ट में कहा गया है कि स्मार्टफोन National Broadcasting and Telecommunications Commission (NBTC) और Wi-Fi Alliance वेबसाइट पर स्पॉट किया गया है। दोनों वेबसाइट पर 5,000 एमएएच की बैटरी की जानकारी मिली।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Motorola, Moto, Moto G31, Moto G31 Price, Moto G31 Specifications
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  4. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  5. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  6. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  7. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  8. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  9. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  10. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »