• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Motorola G32 स्‍मार्टफोन पर 6 हजार रुपये का डिस्‍काउंट! Flipkart पर मिल रहा ऑफर, जानें डिटेल

Motorola G32 स्‍मार्टफोन पर 6 हजार रुपये का डिस्‍काउंट! Flipkart पर मिल रहा ऑफर, जानें डिटेल

Motorola G32 : फ्लिपकार्ट वेबसाइट यह भी बताती है कि एक्सचेंज ऑफर और बैंक ऑफर का फायदा उठाकर Motorola G32 को और भी कम कीमत में लिया जा सकता है।

Motorola G32 स्‍मार्टफोन पर 6 हजार रुपये का डिस्‍काउंट! Flipkart पर मिल रहा ऑफर, जानें डिटेल

Motorola G32 में 6.5 इंच का FHD+ अल्ट्रा-वाइड डिस्प्ले है। यह 90 Hz रिफ्रेश रेट ऑफर करता है।

ख़ास बातें
  • फ्लिपकार्ट पर दावा, Motorola G32 के दाम 16999 रुपये
  • छूट के बाद फोन को 10999 रुपये में लिया जा सकता है
  • बैंक ऑफर्स की मदद से और कम हो जाती है कीमत
विज्ञापन
स्‍मार्टफोन्‍स पर अच्‍छी डील रोज नहीं मिलती। अमूमन इसके लिए हमें एमेजॉन या फ्लिपकार्ट सेल का इंतजार करना पड़ता है। एमेजॉन पर सेल ओवर हो गई है, लेकिन Flipkart पर अभी भी मौका है। ऐसे लोग जो एक मिड रेंज स्‍मार्टफोन की तलाश में हैं और अच्‍छा डिस्‍काउंट चाहते हैं, उनके लिए फ्लिपकार्ट पर मोटोरोला जी32 (Motorola G32) को खरीदने का चांस है। 16999 रुपये दाम वाला Motorola G32 स्‍मार्टफोन फ्लिपकार्ट में आकर्षक कीमत पर मिल रहा है।    

फ्लिपकार्ट पर दी गई प्राइसिंग के मुताबिक Motorola G32 की कीमत 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्‍टोरेज वेरिएंट के लिए 16,999 रुपये है। यह फोन 35 फीसदी की छूट के साथ 10999 रुपये में लिया जा सकता है। 

फ्लिपकार्ट वेबसाइट यह भी बताती है कि एक्सचेंज ऑफर और बैंक ऑफर का फायदा उठाकर Motorola G32 को और भी कम कीमत में लिया जा सकता है। फ्लिपकार्ट इस डिवाइस पर 10,450 रुपये तक एक्‍सचेंज डील ऑफर कर रहा है। आप अपने पुराने फोन की डिटेल्‍स भरकर उसके मौजूदा दाम चेक कर सकते हैं। 

बैंक ऑफर्स की बात करें, तो फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक कार्ड पर 5% कैशबैक मिल सकता है, जिससे Motorola G32 के दाम और कम हो जाएंगे। 

Motorola G32 में 6.5 इंच का FHD+ अल्ट्रा-वाइड डिस्प्ले है। यह 90 Hz रिफ्रेश रेट ऑफर करता है। फोन को स्नैपड्रैगन 680 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर की ताकत दी गई और 4 जीबी रैम व 64 जीबी स्‍टोरेज मिलता है। फोन में 5 हजार एमएएच की बैटरी है, जो 33 वॉट की टर्बो चार्जिंग को सपोर्ट करती है।  

Motorola G32 में 50 मेगापिक्‍सल का मेन रियर कैमरा दिया गया है। साथ में 8MP + 2MP के दो और सेंसर हैं। फ्रंट कैमरा 16 मेगापिक्‍सल का है। इस फोन को 4 कलर ऑप्‍शन में लिया जा सकता है। हालांकि इस डील को क्रैक करते समय यह याद रहे कि Motorola G32 5जी स्‍मार्टफोन नहीं है। 
 

  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Realme 16 Pro Harry Potter Edition जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh की बैटरी
  2. Jio यूजर्स को 12 महीने के लिए फ्री मिलेगा Canva, नई साझेदारी से ग्राहकों को फायदा
  3. itel ने अपना म्यूजिक फर्स्ट फीचर फोन Muzik 450L किया लॉन्च, एंटरटेनमेंट के लिए गजब फीचर्स से लैस
  4. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 6 कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  5. iQOO 16 लॉन्च होने जा रहा 29 सितंबर को, डिजाइन, डिस्प्ले से लेकर कैमरा, बैटरी तक जानें सब
  6. बिना इजाजत AI ग्लासेज से कोई भी नहीं कर पाएगा आपको रिकॉर्ड, बस फोन में डाउनलोड कर लें ये ऐप
  7. EPFO के लिए अब दफ्तर या पोर्टल पर जाने का झंझट खत्म, WhatsApp पर मिलेगी जानकारी, ऐसे करें ज्वाइन
  8. स्पेस में भी शुरू हुई सैन्य ताकत बढ़ाने की रेस, अमेरिका ने तैनात किया 'ऑन-ऑर्बिट' वेपन
  9. Xiaomi 18 Pro लॉन्च सितंबर में कंफर्म, 2 डिस्प्ले के साथ, 8000mAh बैटरी! आई पहली झलक
  10. Samsung Galaxy Tab S12 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, 3 मॉडल हो सकते हैं शामिल 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »