5,000mAh बैटरी और 48MP कैमरा के साथ Moto G Stylus 5G लॉन्च, जानें कीमत

Moto G Stylus 5G की कीमत $399 (लगभग 29,100 रुपये) है, जिसमें फोन का 6 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट आता है।

5,000mAh बैटरी और 48MP कैमरा के साथ Moto G Stylus 5G लॉन्च, जानें कीमत

फोन सिंगल कॉस्मिक एमराल्ड कलर ऑप्शन में आता है

ख़ास बातें
  • Moto G Stylus 5G की सेल 14 जून से शुरू होगी
  • मोटो जी स्टायलस 5जी को अमेरिका में किया गया है लॉन्च
  • फोन में मौजूद है 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा
विज्ञापन
Moto G Stylus 5G स्मार्टफोन को अमेरिका में Moto G Stylus (2021) के 5G वेरिएंट के रूप में लॉन्च कर दिया गया है, जो कि इस साल जनवरी में लॉन्च हुआ था। नया फोन क्वाड रियर कैमरा सेटअप से लैस है और इसमें सेल्फी कैमरा के लिए डिस्प्ले पर होल-पंच कटआउट दिया गया है। कुल मिलाकर 5जी वेरिएंट का डिज़ाइन मौजूदा 4जी वेरिएंट के सामन ही है, सिवाये कैमरा मॉड्यूल के जिसमें एक अतिरिक्त कैमरा दिया गया है। मोटो जी स्टायलस 5जी में सिंगल रैम और स्टोरेज कॉन्फिग्रेशन पेश किया गया है, जबकि कलर ऑप्शन केवल एक ही है।
 

Moto G Stylus 5G price

Moto G Stylus 5G की कीमत $399  (लगभग 29,100 रुपये) है, जिसमें फोन का 6 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट आता है। जैसे कि हमने बताया यह फोन सिंगल कॉस्मिक एमराल्ड कलर ऑप्शन में आता है। फोन की सेल 14 जून से अमेरिका में शुरू की जाएगी। हालांकि, Lenovo के स्वामित्व वाली कंपनी ने फिलहाल इस फोन की अंतरराष्ट्रीय उपलब्धता संबंधी जानकारी सार्वजनिक नहीं की है।
 

Moto G Stylus 5G specifications

सिंगल सिम (नैनो) मोटो जी स्टायलस Android 11 पर काम करता है। इसमें 6.8-इंच का फुल-एचडी+ (1080 x 2400 पिक्सल) मैक्स विज़न डिस्प्ले दिया गया है, जो कि 386ppi पिक्सल डेंसिटी, 20:9 आस्पेक्ट रेशियो और 89 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो के लैस है। इसके अलावा, फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 480 5जी प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 6 जीबी रैम और 256 जीबी इंटरनल स्टोरेज दी गई है। इसकी स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 1 टीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

फोटोग्राफी के लिए मोटो जी स्टायलस 5जी फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इस सेटअप में f/1.7 अपर्चर वाला 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इसके साथ फोन में f/2.2 अपर्चर वाला 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस 118 डिग्री फिल्ड ऑफ व्यू के साथ, f/2.2 अपर्चर के साथ 5-मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा और f/2.4 लेंस के साथ 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा मौजूद है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए मोटो जी स्टायलस 5जी में f/2.0 अपर्चर वाला 16-मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5जी, डुअल-बैंड वाई-फाई, जीपीएस यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और 3.5mm ऑडियो जैक विकल्प दिए गए हैं। सेंसर में एक्सेलेरोमीटर, जायरोस्कोप, प्रॉक्सिमिटी, एम्बियंट लाइट एलईडी सेंसर शामिल हैं। फोन में रियर फिंगरप्रिंट स्कैनर और फेस अनलॉक फीचर भी मौजूद है। कंपनी ने फोन 5,000 एमएएच की बैटरी दी है, जिसके साथ 10 वॉट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है। कंपनी का दावा है कि यह सिंगल चार्ज पर दो दिन से ज्यादा दिन का बैकअप देती है। Moto G Stylus 5G का डायमेंशन 169.54x77.48x9.35mm और वज़न 217.5 ग्राम है।
 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.80 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 480
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 11
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi Turbo 6 Max में मिल सकता है 7 इंच डिस्प्ले, 10,000mAh बैटरी
  2. Huawei Pura X View को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 2 महीने से कम में बिकी 7 लाख से ज्यादा यूनिट्स
  3. OnePlus 16T में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा
  4. 40W पावर, 4000mAh बैटरी वाला स्पीकर UBON SP-21 Aura भारत में लॉन्च, जानें कीमत
  5. Samsung Galaxy A58 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  6. Asus ने क्रिएटर्स ओर AI डेवलपर्स के लिए ProArt P16 और ProArt P14 लैपटॉप किए लॉन्च, कीमत ₹6.5 लाख तक
  7. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  8. एयरपोर्ट पर लंबी लाइन का झंझट खत्म, Digi Yatra से विदेश जाने वालों की भी होगी एंट्री, 7 एयरपोर्ट पर शुरू
  9. Karbonn Rebel Pro vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट
  10. Jio यूजर्स की बल्ले-बल्ले! 555 रुपये में मिल रहा 1000GB डेटा, जानें कैसे
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »