5,000mAh और 48MP कैमरे के साथ Moto G Pure और Moto E40 फोन लॉन्च, जानें कीमत

Moto E40 की कीमत EUR 149 (लगभग 12,900 रुपये) है। इस फोन को चारकोल ग्रे और क्ले पिंक कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। हालांकि, स्मार्टफोन की सटिक उपलब्धता डिटेल फिलहाल सार्वजनिक नहीं की गई है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 8 अक्टूबर 2021 12:59 IST
ख़ास बातें
  • Moto E40 फोन Unisoc T700 प्रोसेसर से है लैस
  • Moto G Pure में मीडियाटेक हीलियो जी25 प्रोसेसर दिया गया है
  • फोन यूरोप और अमेरिका में हुए हैं लॉन्च
Moto E40 और Moto G Pure स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया गया है। मोटो ई40 फोन को यूरोप में पेश किया गया है, वहीं मोटो जी प्योर स्मार्टफोन को यूएस में पेश किया गया है। मोटो ई40 फोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है, जिसका प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का है। फोन की बैटरी 5,000 एमएएच की है और इसमें रियर फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है। यह फोन भारत में 12 अक्टूबर को लॉन्च होने वाला है, जिससे कुछ दिन पहले ही इन्हें यूरोप में लॉन्च कर दिया गया है। मोटो जी प्योर मीडियाटेक हीलियो जी25 प्रोसेसर से लैस है और इसमें 4,000 एमएएच की बैटरी व डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है।
 

Moto E40, Moto G Pure price and sale

Moto E40 की कीमत EUR 149 (लगभग 12,900 रुपये) है। इस फोन को चारकोल ग्रे और क्ले पिंक कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। हालांकि, स्मार्टफोन की सटिक उपलब्धता डिटेल फिलहाल सार्वजनिक नहीं की गई है। भारत में नोकिया ई40 स्मार्टफोन 12 अक्टूबर को लॉन्च किया जाएगा। वहीं, इसकी सेल Flipkart के जरिए शुरू की जाएगी।
Advertisement

Moto G Pure की बात करें, तो इसकी कीमत $159.99  (लगभग 12,000 रुपये) है। अनलॉक वेरिएंट प्री-बुकिंग के लिए Best Buy, Walmart, B&H Photo, Amazon और Motorola.com वेबसाइट पर लाइव कर दिया गयया है। फोन की सेल 14 अक्टूबर से Verizon पर शुरू होगी।

इस फोन को चारकोल ग्रे और क्ले पिंक कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। हालांकि, स्मार्टफोन की सटिक उपलब्धता डिटेल फिलहाल सार्वजनिक नहीं की गई है। भारत में नोकिया ई40 स्मार्टफोन 12 अक्टूबर को लॉन्च किया जाएगा। वहीं, इसकी सेल Flipkart के जरिए शुरू की जाएगी। आने वाले महीनों में T-Mobile, AT&T, Cricket, UScellular, Consumer Cellular, Boost Mobile, Xfinity Mobile, Spectrum Mobile और Republic Wireless फोन को पेश करेंगे। नया मोटो जी प्योर फोन कनाडा में उपलब्ध कराया जाएगा। यह फोन सिंगल डीप इंडिगो कलर ऑप्शन में आता है।
Advertisement
 

Moto E40 specifications

मोटो ई40 स्मार्टफोन एंड्रॉयड 11 पर काम करता है। इसमें 6.5 इंच का एचडी+ डिस्प्ले मिलता है, जो 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के साथ आता है। इसके अलावा, फोन Unisoc T700 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 4 जीबी रैम मिलती है। फोन की स्टोरेज 64 जीबी है, जिसे माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है।

फोटोग्राफी के लिए मोटो ई40 फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का है। सेंसर में बेहतर नाइट टेक्नोलॉजी के लिए Quad Pixel टेक्नोलॉजी दी गई है। फोन में 5,000 एमएएच की बैटरी दी गई है, जो कि 40 घंटे तक की यूसेज प्रदान करती है।
Advertisement
 

Moto G Pure specifications

मोटो जी प्योर फोन एंड्रॉयड 11 पर काम करता है। इसमें 6.5 इंच का एचडी+ (720x1,600 पिक्सल) IPS TFT LCD डिस्प्ले मिलता है, जो कि 20:9 आस्पेक्ट रेशियो और 269पीपीआई पिक्सल डेंसिटी से लैस है। इसके अलावा, फोन में मीडियाटेक हीलियो जी25 प्रोसेसर दिया गया है, जिसके साथ 3 जीबी रैम मिलती है। फोन की स्टोरेज 32 जीबी है, जिसे माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

फोटोग्राफी के लिए मोटो जी प्योर फोन में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इसके साथ 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा दिया गया है। कैमरा में सिंगल एलईडी फ्लैश मौजूद है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है
Advertisement

फोन की बैटरी 4,000 एमएएच की है, जिसके साथ 10 वॉट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है। कनेक्टिविटी विकल्पों में 3.5mm ऑडियो जैक, 4जी एलटीई, Wi-Fi 802.11ac, ब्लूटूथ वी5, यूएसपी टाइप-सी पोर्ट और जीपीएस शामिल है। फोन IP52 रेटेड है। फोन का डायमेंशन 167.36x75.63x8.75mm और भार 188 ग्राम है।
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • 90Hz HD display
  • Clean near-stock Android UI
  • Decent battery life
  • Bad
  • Average camera performance
  • Slow charging
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

यूनिसोक टी700

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  3. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  4. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  5. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
#ताज़ा ख़बरें
  1. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  2. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  3. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  4. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  6. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  7. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  8. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  9. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  10. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.