Moto G 5G Plus लाने की तैयारी में Motorola, मिले कई सर्टिफिकेशन

Moto G 5G Plus डुअल बैंड वाई-फाई, एनएफसी सपोर्ट और 5G कनेक्टिविटी के साथ आएगा। स्मार्टफोन में गैलीलियो, ग्लोनास और जीपीएस के शामिल होने के लिए भी कहा गया है।

Moto G 5G Plus लाने की तैयारी में Motorola, मिले कई सर्टिफिकेशन

Moto G 5G Plus के साथ ही एक स्टैंडर्ड Moto G 5G को लेकर भी लीक्स मिले हैं

ख़ास बातें
  • दो सर्टिफिकेशन लेने के साथ Geekbench पर भी लिस्ट हुआ Moto G 5G Plus
  • Snapdragon चिपसेट और 4 जीबी रैम शामिल होने के मिले संकेत
  • Moto G 5G फोन को लेकर भी मिल चुकी है जानकारी
विज्ञापन
Moto G 5G Plus कथित तौर पर यूएस फेडरल कम्युनिकेशंस कमिशन (एफसीसी) और टीयूवी रेनलैंड सर्टिफिकेशन साइटों पर सामने आया है। इन सब वेबसाइट पर लिस्ट होने की बदौलत हम इसके कुछ मुख्य स्पेसिफिकेशंस के बारे में भी जानते हैं। कथित मोटोरोला जी 5जी प्लस फोन को एक अज्ञात ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन चिपसेट, 4 जीबी रैम और 20W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 5,000 एमएएच बैटरी के साथ देखा गया है। Lenovo के स्वामित्व वाली कंपनी का आगामी फोन कथित तौर पर मॉडल नंबर XT2075-3 के साथ देखा गया है, जो कि हाल ही में सामने आई एक रिपोर्ट के अनुसार, Moto G 5G Plus से संबंधित है। अफवाहों से पता चलता है कि मोटो जी 5जी प्लस का एक अन्य वेरिएंट भी होगा, जिसे Moto G 5G कहा जा सकता है। इस फोन को कुछ समय पहले तक Motorola Edge Lite कहा जा रहा था। इस बीच, इसे बेंचमार्किंग साइट Geekbench पर भी देखा जा चुका है।

इस खबर को ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल Dealntech द्वारा साझा किया गया था। यूएस एफसीसी लिस्टिंग का हवाला देते हुए रिपोर्ट दावा करती है कि, Moto G 5G Plus डुअल बैंड वाई-फाई, एनएफसी सपोर्ट और 5G कनेक्टिविटी के साथ आएगा। स्मार्टफोन में गैलीलियो, ग्लोनास और जीपीएस के शामिल होने के लिए भी कहा गया है। इसकी बैटरी कथित तौर पर मॉडल नंबर LZ50 के साथ आती है, जिसे 20W फास्ट चार्जिंग समर्थन के साथ 5,000mAh क्षमता के रूप में TUV Rheinland सर्टिफिकेशन डेटाबेस में लिस्ट किया गया है।

इस बीच, फोन बेंचमार्किंग साइट गीकबेंच पर भी सामने आया है। इस लिस्टिंग को पहली बार Nashville Chatter Class साइट द्वारा देखा गया था। लिस्टिंग के अनुसार Moto G 5G Plus एंड्रॉयड 10 पर काम करेगा और ऑक्टा-कोर क्वालकॉम चिपसेट के साथ आएगा। इस चिपसेट की बेस फ्रीक्वेंसी 1.8GHz होगी। इसके अलावा, स्मार्टफोन को साइट पर 4 जीबी रैम के साथ लिस्ट किया गया था।

इसके अलावा, एक टिपस्टर ने पिछले महीने दावा किया था कि मॉडल नंबर XT2075-3 (अब Moto G 5G Plus) के साथ आने वाले मोटोरोला फोन के 6 जीबी + 128 जीबी स्टोरेज विकल्प की कीमत 398 यूरो (लगभग 33,600 रुपये) होगी।

एक और लोकप्रिय टिपस्टर Evan Blass ने संकेत दिए हैं कि लेनोवो के स्वामित्व वाली कंपनी Edge Lite को Moto G 5G के रूप में लॉन्च कर सकती है। उन्होंने मोटो जी 5जी प्लस के लॉन्च को लेकर भी  सुझाव दिया। यह भी बताया गया कि मोटोरोला अभी भी मॉडल नंबर XT2075-1 के साथ अमेरिका में Verizon सपोर्टेड Motorola Edge Lite लॉन्च कर सकती है।

मोटोरोला ने अभी तक मोटो जी 5जी और मोटो जी 5जी प्लस फोन को लेकर किसी प्रकार की आधिकारिक जानकारी नहीं दी है, इसलिए इन सभी जानकारियों को लीक मात्र समझना बेहतर होगा। Motorola 7 जुलाई को एक इवेंट की मेजबानी कर रही है, जहां Motorola One Fusion लॉन्च हो सकता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Moto G 5G, Moto G 5G Plus, Moto G 5G specifications
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »