Motorola Edge 70 का डिजाइन लीक, प्रीमियम लुक में नजर आया फोन!

फोन विगन लैदर फिनिश में आ सकता है।

Motorola Edge 70 का डिजाइन लीक, प्रीमियम लुक में नजर आया फोन!

Photo Credit: Android Headlines

Moto Edge 70 के रेंडर्स में फोन का डिजाइन प्रीमियम लुक के साथ नजर आया है।

ख़ास बातें
  • इसमें ट्रिपल कैमरा सेटअप बताया गया है।
  • फोन में ब्लू-ग्रीन शेड्स आ सकते हैं।
  • फोन में 6.7 इंच का डुअल कर्व्ड डिस्प्ले मिल सकता है।
विज्ञापन
Moto Edge 60 को लॉन्च हुए अभी कुछ ही दिन बीते थे कि इसके सक्सेसर Moto Edge 70 का डिजाइन लीक हो गया है! Moto Edge 70 अपने पुराने साथी से डिजाइन में थोड़ा हटकर हो सकता है। फोन का डिजाइन प्रीमियम लुक को बरकरार रखे हुए है। फोन में डुअल कर्व्ड डिस्प्ले का इशारा मिला है। इसमें ट्रिपल कैमरा सेटअप बताया गया है। फोन विगन लैदर फिनिश में आ सकता है। फोन में ब्लू-ग्रीन शेड्स आ सकते हैं। आइए जानते हैं अन्य डिटेल्स।

Moto Edge 70 मोटोरोला के हालिया लॉन्च हुए Moto Edge 60 का कथित सक्सेसर बनेगा जिसका डिजाइन अभी से लीक हो गया है। फोन के रेंडर्स सामने आए हैं। Android Headlines की रिपोर्ट की मानें तो Moto Edge 70 के रेंडर्स में फोन का डिजाइन प्रीमियम लुक के साथ नजर आया है। फोन में 6.7 इंच का डुअल कर्व्ड डिस्प्ले मिल सकता है जो कि pOLED पैनल हो सकता है। रियर साइड में इसमें ट्रिपल कैमरा सेटअप नजर आ रहा है। कैमरा आइलैंड का डिजाइन पुराने मॉडल की तर्ज पर ही है। 

फोन में विगन लैदर फिनिश बताई गई है। स्पेसिफिकेशंस के बारे में अभी खास जानकारी नहीं दी गई है। कयास है कि फोन में पुराने मॉडल की तरह रियर में 50MP का Sony Lytia 700C मेन कैमरा मिल सकता है। फोन में MediaTek Dimensity 7400 चिपसेट मिलता है। यह 12 जीबी रैम के साथ पेअरिंग में आ सकता है। 

Moto Edge 60 की बात करें तो फोन में MediaTek Dimensity 7300 चिपसेट मिलता है। फोन 5000mAh बैटरी से लैस है। 120Hz रिफ्रेश रेट और 4500 निट्स तक पीक ब्राइटनेस सपोर्ट है। इस फोन में कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i प्रोटेक्शन दिया गया है। फोन में पानी और धूल से बचाव के लिए IP68 + IP69 रेटिंग और मिलिट्री-ग्रेड ड्यूराबिलिटी MIL-STD-810H है। इस स्मार्टफोन में 5200mAh की बैटरी दी गई है जो कि 68 टर्बोपावर फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

कैमरा सेटअप देखें तो Edge 60 Pro के रियर में f/1.8 अपर्चर और OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी Sony LYTIA 700C कैमरा है। साथ में f/2.0 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का ऑटो फोकस अल्ट्रा-वाइड कैमरा है। और f/2.0 अपर्चर और 50x सुपर जूम के साथ 10 मेगापिक्सल का 3x टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.0 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।
 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Maruti Suzuki की e-Vitara का एक्सपोर्ट 50,000 यूनिट्स से ज्यादा
  2. भारत में लॉन्च हुआ LG 115-Inch QNED Evo Mini LED TV, जानें प्राइस, फीचर्स
  3. ₹39,999 में खरीदें iPhone, ControlZ की सेल में iPhone 14 से 16 सीरीज तक पर बड़े डिस्काउंट!
  4. Wobble Speed 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज हुई लॉन्च, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Vi यूजर्स की मौज! एक साथ 4 लोग शेयर कर सकेंगे डेटा, रिचार्ज पर भी डिस्काउंट, ऐसे जोड़े सदस्य
  7. Honor X8e 4G Launch: 108MP कैमरा और 7700mAh बैटरी वाला फोन लॉन्च, जानें कीमत
  8. Samsung W27 Launch: 200MP कैमरा वाला फोल्डेबल फोन, कीमत में iPhone Duo को देगा टक्कर!
  9. iQOO 16 के भारत में जल्द लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 हो सकता है चिपसेट
  10. OnePlus Festive Sale 2026: OnePlus 15 से Nord सीरीज तक पर डिस्काउंट, Pad 4 के साथ फ्री मिलेगा Stylus
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »