Moto E7 में हो सकती है 5,000 एमएएच बैटरी

स्पेनिश रिटेलर की वेबसाइट लिस्टिंग के मुताबिक, कथित Moto E7 का मॉडल नंबर XT2081-2 है। यह 4 जीबी + 64 जीबी स्टोरेज के साथ EUR 148.07 (करीब 13,000 रुपये) में उपलब्ध होगा।

Moto E7 में हो सकती है 5,000 एमएएच बैटरी
ख़ास बातें
  • Motorola फोन में 13 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा हो सकता है
  • डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ आ सकता है Moto E7
  • 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा भी दिया जा सकता है
विज्ञापन
Moto E7 को US FCC और TUV Rheinland सर्टिफिकेशन मिलने की खबर है। इन सर्टिफिकेशन से पता चला है कि मोटोरोला का यह बजट स्मार्टफोन 5,000 एमएएच बैटरी और 10 वॉट चार्जर के साथ आएगा। एफसीसी के कागज़ातों में फोन के स्केमैटिक्स में जो डिज़ाइन देखने को मिला है वो अब तक लीक हुए डिज़ाइन से काफी अलग है। फोन को स्पेन के एक ऑनलाइन रिटेल प्लेटफॉर्म पर लिस्ट भी किया जा चुका है। यह स्मार्टफोन पहले ही गूगल प्ले कंसोल, एंड्रॉयड एनटरप्राइज़ रेकमेंडेड डिवाइस लिस्ट और कनाडियन करियर वेबसाइट पर लिस्ट हो चुका है।

स्पेनिश रिटेलर की वेबसाइट लिस्टिंग के मुताबिक, कथित Moto E7 का मॉडल नंबर XT2081-2 है। यह 4 जीबी + 64 जीबी स्टोरेज के साथ EUR 148.07 (करीब 13,000 रुपये) में उपलब्ध होगा। एफसीसी डॉक्यूमेंट्स के बारे में सबसे पहले जानकारी dealntech द्वारा दी गई। इस लिस्टिंग में XT2081-2 मॉडल नंबर वाले हैंडसेट में 5,000 एमएएच बैटरी होने की जानकारी दी गई। इसके अलावा फोन के स्केमैटिक्स में पिछले हिस्से पर सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल नज़र आ रहा है। फिलहाल, यह साफ नहीं है कि यह डुअल कैमरा सेटअप है या ट्रिपल कैमरा सेटअप।
 
Moto

नई जानकारी विरोधाभासी है, क्योंकि अब मोटो ई7 में अलग रियर कैमरा सेटअप होने की जानकारी मिली थी। फोन में Motorola बैटविंग लोगो में फिंगरप्रिंट सेंसर भी होने की खबर है। इसके अलावा dealntech ने इस फोन को XT2081-2 मॉडल नंबर के साथ TUV Rheinland Japan सर्टिफिकेशन डेटाबेस पर लिस्ट होने की जानकारी दी है। लिस्टिंग से पता चला है कि Moto E7 में 4,850 एमएएच बैटरी होगी और यह 10 वॉट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगी।
 

Moto E7 specifications (expected)

अब तक लीक हुई जानकारियों और विरोधाभासी रिपोर्ट्स के आधार पर अनुमान लगाया जा सकता है कि कथित मोटो ई7 में 6.2 इंच की स्क्रीन होगी। यह 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज के साथ आएगा। बैटरी क्षमता 3,550 एमएएच से 5,000 एमएएच के बीच होगी। इस Motorola फोन में 13 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरे के साथ डुअल रियर कैमरा सेटअप हो सकता है। इसमें 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा भी दिया जा सकता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Moto E7, Motorola
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale: Samsung के 20 हजार से लेकर 1 लाख वाले फोन पर बंपर डील
  2. Vivo V80 की सेल शुरू, बड़ा डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कई तरह के फायदे
  3. ₹30 हजार में Samsung का प्रीमियम फोन चाहिए? Amazon Sale में चेक करें Galaxy M56 5G की ये डील
  4. CMF Speaker M और Speaker S हुए लॉन्च, अपनी पसंद से बदल सकते हैं डिजाइन, 35W साउंड के साथ 18 घंटे चलेगी बैटरी!
  5. Google Fitbit Edge स्लिम फिटनेस ट्रैकर लॉन्च, 7 दिन चलेगी बैटरी, मिलेंगे ECG और GPS जैसे फीचर्स; जानें कीमत
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  7. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  8. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  9. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  10. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »