Moto E7 Power के रेंडर्स लीक, दो कलर ऑप्शन के साथ दे सकते हैं दस्तक

Moto E7 Power फोन में 2 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज और 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज मॉडल मिल सकता है। फोन के बैक में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर दिया जाएगा।

Moto E7 Power के रेंडर्स लीक, दो कलर ऑप्शन के साथ दे सकते हैं दस्तक

सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है

ख़ास बातें
  • Moto E7 Power में मिलेंगे दो कलर ऑप्शन
  • मोटो ई7 पावर का कोडनेम कथित रूप से ‘Malta Lite' होगा
  • फोन में 5,000 एमएएच की बैटरी दी जा सकती है
विज्ञापन
Motorola अपनी Moto E सीरीज़ के हैंडसेट पर काम कर रही है, जिसकी जानकारी पिछले ही दिनों ऑनलाइन लीक हुई थी। सीरीज़ में शामिल Moto E7 Power स्मार्टफोन का रेंडर उस वक्त लीक में सामने आया था। वहीं, अब एक बार फिर लेटेस्ट रिपोर्ट में सामने आया है कि कथित मोटो ई7 पावर के  नए ऑफिशियल हाई-क्वालिटी प्रेस रेंडर्स लीक हो गए हैं। इन रेंडर्स में यह स्मार्टफोन दो कलर ऑप्शन में देखा जा सकता है, वो हैं रेड और ब्लू। आपको बता दें, पिछले दिनों मोटो ई7 पावर के रेंडर के अलावा फोन के प्रमुख स्पेसिफिकेशन की जानकारी भी टिप्सटर द्वारा लीक गई थी, जिससे हम अंदाजा लगा सकते हैं कि इन फोन में क्या कुछ स्पेसिफिकेशन मिल सकते हैं।

Gizmochina की रिपोर्ट के अनुसार, Moto E7 Power के नए ऑफिशियल हाई-क्वालिटी प्रेस रेंडर्स लीक हो गए हैं। आपको बता दें, पुरानी लीक में जानकारी मिली थी कि मोटो ई7 पावर स्मार्टफोन दो कलर ऑप्शन के साथ दस्तक देगा, जो होंगे डिजिटल ब्लू और ऑक्सी रेड।

यही नहीं, इसके अलावा भी इस हफ्ते की शुरुआत में मोटो ई7 पावर से संबंधित कई प्रमुख जानकारियां टिप्सटर द्वारा लीक हुईं थी। जिसके मुताबिक, मोटो ई7 पावर का कोडनेम कथित रूप से ‘Malta Lite' होगा। फोन में वाटरड्रॉप-स्टाइल नॉच डिस्प्ले और मैट बैक पैनल डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ फीचर किया जा सकता है। Moto E7 Power में मीडियाटेक पी22 प्रोसेसर और 5,000 एमएएच की बैटरी दी जा सकती है।

फोन में 2 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज और 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज मॉडल मिल सकता है। फोन के बैक में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर दिया जाएगा। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है।

आपको बता दें, पिछले महीने Motorola Edge S फोन को लेटेस्ट स्मार्टफोन के तौर पर लॉन्च किया गया था। इस फोन को क्वॉड रियर कैमरा और ड्यूल सेल्फी स्नैपर दिया गया था। यह फोन क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 870 SoC के लैस है। फोन को ग्रेडिएंट बैक फिनिश के साथ पेश किया गया था। फोन में 90Hz डिस्प्ले के साथ 5,000mAh बैटरी है। हालांकि, Motorola Edge S को चीन में एक्सक्लूसिव तौर पर पेश किया गया था। ग्लोबल मार्केट में इसे Moto G100 के नाम से लॉन्च किया जा सकता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Moto E7 Power, Moto E7 Power Specifications, Motorola
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  2. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  4. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  5. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  6. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  7. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  8. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  10. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »