Motorola Edge S फोन 2 सेल्फी, 4 बैक कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत

Motorola Edge S को लेटेस्ट स्मार्टफोन के तौर पर लॉन्च कर दिया गया है

Motorola Edge S फोन 2 सेल्फी, 4 बैक कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत

Motorola Edge S फोन को क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 870 SoC के साथ लॉन्च किया गया है

ख़ास बातें
  • Motorola Edge S में ड्यूल होल पंच डिस्प्ले डिजाइन दिया गया है
  • फोन में 90Hz डिस्प्ले के साथ 5,000mAh बैटरी है
  • फोन के बैक में क्वॉड रियर कैमरा सेटअप है
विज्ञापन
Motorola Edge S को लेटेस्ट स्मार्टफोन के तौर पर लॉन्च कर दिया गया है। इस फोन को क्वॉड रियर कैमरा और ड्यूल सेल्फी स्नैपर के तौर पर लॉन्च किया गया है। इस फोन को क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 870 SoC के साथ लॉन्च किया गया है।Motorola Edge S में ड्यूल होल पंच डिस्प्ले डिजाइन दिया गया है। फोन को ग्रेडिएंट बैक फिनिश के साथ पेश किया गया है। फोन में 90Hz डिस्प्ले के साथ 5,000mAh बैटरी है। Motorola Edge S को चीन में एक्सक्लूसिव तौर पर पेश किया गया है। ग्लोबल मार्केट में इसे Moto G100 के नाम से लॉन्च किया जा सकता है।
 

Motorola Edge S price


Motorola Edge S को CNY 1,999 (लगभग 22,600 रुपये) की कीमत में पेश किया गया है। यह कीमत 6जीबी रैम और 128जीबी स्टोरेज की है। इसके 8जीबी रैम और 128जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 2,399 (लगभग 27,000 रुपये) है। इसका टॉप एंड वेरिएंट 8जीबी रैम और 256जीबी स्टोरेज के साथ आता है, जिसकी कीमत CNY 2,799 (लगभग 27,000 रुपये) है। फोन को एमरेल्ड लाइट एंड स्नो और मिस्ट कलर ऑप्शन के साथ पेश किया गया है। चीन में इसकी बिक्री 3 फरवरी से शुरू होगी।
 

Motorola Edge S specifications


Motorola Edge S ड्यूल सिम एंड्रॉयड 11 और MiUI के साथ आता है। फोन में 6.7-inch full-HD+ डिस्प्ले है, जिसका रिजॉल्यूशन 1,080x2,520 पिक्सल्स का है। फोन में 21:9 एस्पेक्ट रेश्यो और 90Hz रिफ्रेश रेट है। फोन में ऑक्टा कोर क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 870 SoC के साथ Adreno 650 GPU और 8GB l LPDDR5 RAM है। फोन के बैक में क्वॉड रियर कैमरा सेटअप है। इसमें प्राइमरी कैमरा सेंसर 64 मेगापिक्सल का है जो f/1.7 लेंस के साथ आता है। इसके अलावा 16 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और टाइम ऑफ फ्लाइट (ToF) सेंसर है।

Motorola Edge S में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए ड्यूल सेल्फी कैमरा सेटअप है। इसमें 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 8 मेगापिक्सल का सेकंडरी सेंसर है। फोन में 256GB UFS 3.1 स्टोरेज ऑप्शन है। कनेक्विटी के लिए फोन में 5G, 4G LTE, Wi-Fi 6, ब्लूटुथ 5.1, GPS/ A-GPS, NFC, USB Type-C, और 3.5mm हेडफोन जैक का फीचर है। फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर है। फोन में 5,000mAh बैटरी है जो 20W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है।     
 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.70 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 870
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 16-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + ToF
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 11
रिज़ॉल्यूशन1080x2520 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »