Moto E4 जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, कीमत लीक

कुछ दिन पहले ही मोटोरोला ने एक ऐसा टीज़र जारी किया था जिससे Moto E4 Plus को जल्द ही भारतीय मार्केट में लॉन्च किए जाने के बारे में पता चला था। अब मुंबई के नामी रिटेलर महेश टेलीकॉम ने दावा किया है कि मोटो ई4 को भी जल्द ही भारत में लॉन्च किया जाएगा।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 28 जून 2017 18:05 IST
ख़ास बातें
  • मुंबई के नामी रिटेलर महेश टेलीकॉम ने दावा किया
  • हैंडसेट की कीमत और उपलब्धता का भी खुलासा किया गया
  • Moto E4 Plus को भारतीय मार्केट में लॉन्च किए जाने की है खबर
कुछ दिन पहले ही मोटोरोला ने एक ऐसा टीज़र जारी किया था जिससे Moto E4 Plus को जल्द ही भारतीय मार्केट में लॉन्च किए जाने के बारे में पता चला था। अब मुंबई के नामी रिटेलर महेश टेलीकॉम ने दावा किया है कि मोटो ई4 को भी जल्द ही भारत में लॉन्च किया जाएगा। इसके साथ हैंडसेट की कीमत और उपलब्धता का भी खुलासा किया गया है। दावा किया गया है कि Moto E4 आने वाले दो-तीन में स्टॉक में उपलब्ध होगा और इसकी कीमत 8,500 रुपये के आसपास होगी।

Moto E4 की कीमत और उपलब्धता का खुलासा महेश टेलीकॉम के एक ट्वीट से हुआ। ट्वीट से तो ऐसा ही लगता है कि मोटो ई4 को ऑफलाइन मार्केट में उपलब्ध कराया जाएगा। संभव है कि कंपनी एक बार फिर मोटो सी और मोटो सी प्लस वाली रणनीति को अपनाए। इनमें से एक फोन ऑफलाइन मार्केट में मिलता है और प्लस वेरिएंट सिर्फ ऑनलाइन बिकता है।
Advertisement

दरअसल, Moto C Plus को लॉन्च करने के तुरंत बाद मोटोरोला ने एक और स्मार्टफोन का टीज़र ज़ारी किया। इसमें कंपनी ने पावरप्लस टैग का इस्तेमाल किया था। यह इशारा करता है कि भारत में Moto E4 Plus को जल्द ही लॉन्च किया जाएगा। इतना तो तय है कि मोटो ई4 की तुलना में प्लस वेरिएंट ज़्यादा महंगा होगा।  मोटो ई4 और मोटो ई4 प्लस को हाल ही में ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया गया था। इनकी कीमत क्रमशः 129.99 डॉलर (करीब 8,300 रुपये) और 179.99 डॉलर (करीब 11,600 रुपये) है।
 

Moto E4 के स्पेसिफिकेशन

मोटोरोला मोटो ई4 में 5 इंच का एचडी (720 x 1280 पिक्सल) डिस्प्ले है। हैंडसेट में मेटल डिज़ाइन का इस्तेमाल हुआ है। Moto E4 में 1.4 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर स्नैपड्रैगन 425 प्रोसेसर दिया गया है। कैमरे की बात करें तो Moto E4 में 8 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस रियर कैमरा है। सेल्फी के लिए 5 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है।
Advertisement
 
मोटोरोला के अन्य स्मार्टफोन की तरह Moto E4 स्टॉक एंड्रॉयड से लैस होगा। इसमें एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा का इस्तेमाल होगा। मल्टीटास्किंग को आसान बनाने के लिए मौज़ूद है 2 जीबी रैम। इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है। अच्छी बात यह है कि इस फोन में माइक्रोएसडी कार्ड के लिए सपोर्ट भी मौज़ूद है। इस हैंडसेट की अहम खासियतों में 2800 एमएएच की बैटरी है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.00 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक एमटी6737एम

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

8-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

16 जीबी

बैटरी क्षमता

2800 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.1

रिज़ॉल्यूशन

720x1280 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  2. Vivo V80 की सेल शुरू, बड़ा डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कई तरह के फायदे
  3. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  4. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  5. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  6. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  5. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  6. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  7. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  8. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  9. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
  10. UPI ट्रांजेक्शन पर 15 अक्टूबर से नहीं लगेगी MDR फीस, NPCI ने दिवाली से आगे बढ़ाई तारीख
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.