मोटो ई4 प्लस आ रहा है भारत, कंपनी ने दी जानकारी

लेनोवो के स्वामित्व वाली कंपनी मोटोरोला द्वारा अपने मोटो ई4 को भारत में लॉन्च किए जाने की ख़बरें हैं। और अब मोटोरोला इंडिया ने ज़्यादा बेहतर स्पेसिफिकेशन वाले मोटो ई4 प्लस को जल्द भारत में लॉन्च करने की जानकारी दी है। मोटो लगातार भारत में अपने हैंडसेट पेश कर रही है।

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 3 जुलाई 2017 17:36 IST
ख़ास बातें
  • कंपनी ने भारत में मोटो ई4 प्लस जल्द लॉन्च करने की जानकारी दी है
  • मोटो ई4 प्लस में 5000 एमएएच बैटरी होगी
  • मोटो ई4 प्लस में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है
लेनोवो के स्वामित्व वाली कंपनी मोटोरोला द्वारा अपने मोटो ई4 को भारत में लॉन्च किए जाने की ख़बरें हैं। और अब मोटोरोला इंडिया ने ज़्यादा बेहतर स्पेसिफिकेशन वाले मोटो ई4 प्लस को जल्द भारत में लॉन्च करने की जानकारी दी है। मोटो लगातार भारत में अपने हैंडसेट पेश कर रही है। हाल ही में कंपनी ने भारत में मोटो सी प्लस बजट स्मार्टफोन लॉन्च किया था। पिछले हफ्ते एक टीज़र जारी करने के बाद अब कंपनी ने एक बार फिर मोटो ई4 प्लस का वीडियो टीज़र जारी किया है।

नए वीडियो टीज़र में कुछ दोस्तों को एक सेलिब्रेशन करते दिखाया गया है लेकिन जब तस्वीर लेने की बारी आती है तो फोन को 'नो पावर, नो फोटो' के साथ है। इसके बाद कंपनी ने 5000 एमएएच की बैटरी के साथ आने वाले ई सीरीज़ के नए मोटो ई4 प्लस को लॉन्च करने का खुलासा किया है। इस ट्वीट में पावरप्लस टैग का इस्तेमाल हुआ है। वीडियो टीज़र में खुलासा किया गया है कि भारत में Moto E4 Plus को जल्द ही लॉन्च किया जाएगा। ऐसा लगता है कि लेनोवो, मोटो ई सीरीज़ के लिए भी मोटो सी और मोटो सी प्लस वाली रणनीति अपना रही है। मोटो ई4 और मोटो ई4 प्लस को हाल ही में ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया गया था। इनकी कीमत क्रमशः 129.99 डॉलर (करीब 8,300 रुपये) और 179.99 डॉलर (करीब 11,600 रुपये) है। कंपनी ने मोटो सी को सीधे ऑफलाइन बाज़ार में उपलब्ध कराया था जबकि मोटो सी प्लस को जोर-शोर से इवेंट में लॉन्च किया गया था।
Advertisement

Moto E4 Plus के स्पेसिफिकेशन
अब बात मोटो ई4 के प्लस वेरिएंट Moto E4 Plus की। यह हैंडसेट 5.5 इंच के एचडी (720x1280 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन डिस्प्ले के साथ आएगा। प्लस वेरिएंट में भी मोटो ई4 वाले 1.4 गीगाहर्ट्ज़ स्नैपड्रैगन 425 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। इसकी बैटरी 5000 एमएएच की है। कैमरे की बात करें तो मोटो ई4 प्लस में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। वहीं, फ्रंट कैमरे का सेंसर 5 मेगापिक्सल का है।
Advertisement
 
आपको लेटेस्ट एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा का अनुभव मिलेगा। अमेरिकी मार्केट में मोटो ई4 प्लस के दो स्टोरेज वेरिएंट लॉन्च किए गए हैं- 16 जीबी और 32 जीबी। दोनों ही मॉडल 2 जीबी रैम के साथ आएंगे। मोटो ई4 प्लस को तीन रंग में पेश किया गया है- आइरन ग्रे, ऑक्सफोर्ड ब्लू और ब्लश गोल्ड। स्थानीय मार्केट में 2 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 179.99 डॉलर (करीब 11,600 रुपये) है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक एमटी6737एम

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.1.1

रिज़ॉल्यूशन

720x1280 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले
  2. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  3. हैकर्स से बचाने में ये तरकीब आएगी काम, Google अकाउंट पर टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन कैसे करें चालू
  4. ₹15005 सस्ता खरीदें Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! IP68, IP69 रेटिंग
  5. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh की बैटरी
  6. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  2. Honda ने भारत में लॉन्च किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, फीचर्स
  3. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
  4. Oppo ने दो 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन Find X10 Pro Max किया लॉन्च, जानें और क्या है इसमें खास
  5. हैकर्स से बचाने में ये तरकीब आएगी काम, Google अकाउंट पर टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन कैसे करें चालू
  6. Vu Ultra Large Smart TV सीरीज हुई लॉन्च, 100 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Airtel का नया ऑफर, iCloud+ हुआ बिलकुल फ्री, जानें किन यूजर्स को मिलेगा ये लाभ
  8. iQOO Z11 Lite 5G का नया 64GB स्टोरेज वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस
  9. Oppo ने महंगे कर दिए Reno 16c, A6 5G, A6x 5G और A6c, हजारों में बढ़ी कीमतें
  10. OnePlus 16 में होगा फ्लैट डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.