• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • मोटो ई4 प्लस में होगी 5000 एमएएच की बैटरी, मोटो सी के प्रोसेसर के बारे में पता चला

मोटो ई4 प्लस में होगी 5000 एमएएच की बैटरी, मोटो सी के प्रोसेसर के बारे में पता चला

मोटो ई4 प्लस में होगी 5000 एमएएच की बैटरी, मोटो सी के प्रोसेसर के बारे में पता चला
ख़ास बातें
  • मोटोरोला के कई स्मार्टफोन आने वाले दिनों में लॉन्च होंगे
  • साइट एफसीसी से मोटोरोला मोटो ई4 प्लस के बारे में जानकारी मिली
  • कंपनी की नई सी सीरीज फोन मोटो सी में मीडियाटेक चिपसेट होगा
विज्ञापन
मोटोरोला के कई स्मार्टफोन आने वाले दिनों में लॉन्च होंगे। इस बीच इन हैंडसेट से संबंधित जानकारियों के लीक होने का सिलसिला नहीं थम रहा। अब हमें अमेरिकी सर्टिफिकेशन साइट एफसीसी से मोटोरोला मोटो ई4 प्लस के बारे में जानकारी मिली है। पता चला है कि मोटोरोला का यह फोन 5000 एमएएच की बैटरी के साथ आएगा। वहीं, कंपनी की नई सी सीरीज फोन मोटो सी में मीडियाटेक चिपसेट होगा।

मोटो ई4 प्लस में है 5000 एमएएच की बैटरी
ट्रेकड्रॉयडर की रिपोर्ट के मुताबिक, मोटो ई4 प्लस की एक तस्वीर सामने आई है। इसमें दिख रहा है कि बैक कवर को हटाया जा सकता है। इसका मतलब है कि आप बैटरी भी बदल पाएंगे। 5000 एमएएच की बड़ी बैटरी के अलावा मोटो ई4 प्लस में 5.5 इंच का स्क्रीन 720 x 1280 एचडी रिज़ॉल्यूशन डिस्प्ले है। हैंडसेट में 1.3 गीगाहर्ट्ज़ मीडियाटेक एमटी6737एम चिपसेट होगा।

विनफ्यूचरडॉटदे की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी मार्केट में मोटो ई4 के अनलॉक वेरिएंट की कीमत 150 यूरो (करीब 10,500 रुपये), जबकि ई4 प्लस वेरिएंट की कीमत 190 यूरो (करीब 13,300 रुपये) होगी। वहीं 3 जीबी वेरिएंट की कीमत ज़्यादा होगी।

मोटो सी प्रोसेसर
पिछले महीने की शुरुआत में हमें मोटो सी सीरीज़ के बारे में जानकारी मिली थी। इसके बाद मोटो सी और मोटो सी प्लस को रूस की सर्टिफिकेशन साइट पर लिस्ट किया गया। इन स्मार्टफोन को रूस की इंपोर्ट एजेंसी वेबसाइट ईएसी पर मॉडल नंबर एक्सटी1750 और एक्सटी1754 नाम से देखा गया। मोटो सी और मोटो सी प्लस एंट्री लेवल स्मार्टफोन होंगे जिनकी कीमत मोटो ई सीरीज़ से कम होगी। इन स्मार्टफोन के 4जी वीओएलटीई सपोर्ट के साथ आने की उम्मीद है।

अब इस मोटो सी (एक्सटी1750) स्मार्टफोन को ब्लूटूथ स्पेशल इंट्रेस्ट ग्रुप द्वारा सर्टिफाई किया गया है। इस सर्टिफिकेशन से यह साफ है कि मोटो सी हैंडसेट का अस्तित्व है। हैंडसेट में ब्लूटूथ 4.2 के अलावा मीडियाटेक चिपसेट होगा।

पुरानी रिपोर्ट के मुताबिक, मोटो सी में एंट्री-लेवल स्पेसिफिकेशन हो सकते हैं। इसमें एक मीडियाटेक एमटी6737एम 64-बिट क्वाड-कोर प्रोसेसर, 1 जीबी रैम और 16 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज होगी। 5 इंच एफडब्लयूवीजीए (480x854) डिस्प्ले के साथ 2300 एमएएच की बैटरी होगी। फोन में एक 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा होगा जबकि सेल्फी के लिए 2 मेगापिक्सल का कैमरा होगा।

वहीं, मोटो सी प्लस में थोड़ा बड़ा एचडी डिस्प्ले हो सकता है। फोन में 1 जीबी या 2 जीबी रैम दिया जाएगा। मोटो सी प्लस में 2 मेगापिक्सल का फ्रंट और 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा होगा। मोटो सी प्लस में 4000 एमएएच की बड़ी बैटरी हो सकती है। दोनों स्मार्टफोन के एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर चलने की उम्मीद है।

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Motorola, Moto E4 Plus, Moto C, Moto C Plus
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Signature 27 भारत में लॉन्च को तैयार, 50MP कैमरा, Snapdragon 8 Elite लेटेस्ट चिप से होगा लैस!
  2. Ai+ स्मार्टफोन अपने मोबाइल करेगा ₹3,000 तक महंगे, 15 नवंबर से पहले खरीदें ले
  3. Vivo X500 Pro, X500 Pro Max लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा, जानें कैसे हैं फीचर्स
  4. 115 इंच बड़ा 4K QNED evo AI LED TV भारत में LG ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. Vivo X500 हुआ चार 50 मेगापिक्सल कैमरे के साथ लॉन्च, 7500mAh की बड़ी बैटरी भी
  6. Moto G47 Power हुआ लॉन्च 108MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  7. Samsung लाया 6000mAh बैटरी वाला सस्ता फोन Galaxy A08, जानें और कैसे हैं फीचर्स
  8. Flipkart दिवाली सेल में ₹16000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy Z Fold 8 5G, सीमित है ऑफर
  9. ₹14249 में मिल रहा 7000mAh बैटरी वाला Realme का 5G फोन, Flipkart दिवाली सेल में बंपर ऑफर
  10. Rogbid की सस्ती स्मार्टवॉच AMOLED स्क्रीन, GPS, IP67 रेटिंग के साथ लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »