मोटो सी व मोटो सी प्लस के लॉन्च से जुड़ी जानकारी आई सामने

मोटो सी व मोटो सी प्लस के लॉन्च से जुड़ी जानकारी आई सामने
विज्ञापन
लेनोवो आने वाले महीनों में अपने मोटो ब्रांड के तहत मोटो सी, मोटो सी प्लस, मोटो ई4, मोटो ई4 प्लस और मोटो ज़ेड2 फोर्स स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी में है। हाल ही में, इन स्मार्टफोन की तस्वीरें लीक हुईं थीं। और अब मोटो सी और मोटो सी प्लस को रूस में एक सर्टिफिकेशन साइट पर देखा गया है, जिससे इनके लॉन्च की जुड़ी जानकारी सामने आई है।

इन स्मार्टफोन को रूस की इंपोर्ट एजेंसी वेबसाइट ईएसी पर मॉडल नंबर एक्सटी1750 और एक्सटी1754 नाम से देखा गया। ईएसी सर्टिफिकेशन का मततलब है कि ये स्मार्टफोन कस्टम यूनियन स्टैंडर्ड की जरूरतों के हिसाब से हैं। इसका यह भी मतलब है कि मोटो सी और मोटो सी प्लस दोनों स्मार्टफोन को जल्द ही रूस में लॉन्च किया जा सकता है। इस लिस्टिंग को एंड्रॉयड सोल ने देखा।

मोटो सी और मोटो सी प्लस एंट्री लेवल स्मार्टफोन होंगे जिनकी कीमत मोटो ई सीरीज़ से कम होगी। इन स्मार्टफोन के 4जी वीओएलटीई सपोर्ट के साथ आने की उम्मीद है। इसके अलावा ताज़ा लीक तस्वीरों के मुताबिक इन्हें पॉलीकार्बोनेट बॉडी के साथ रिमूवेबल बैक पैनल में उतारा जाएगा। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि प्लस वेरिएंट में 4जी सपोर्ट हो सकता है जबकि मोटो सी में 3जी सपोर्ट होगा। इससे पहले आई रिपोर्ट में मोटो सी के 4जी वेरिएंट के साथ एक 3जी वेरिएंट आने का दावा किया गया था।
 
moto

मोटो सी में एंट्री-लेवल स्पेसिफिकेशन हो सकते हैं। इसमें एक मीडियाटेक एमटी6737एम 64-बिट क्वाड-कोर प्रोसेसर, 1 जीबी रैम और 16 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज होगी। 5 इंच एफडब्लयूवीजीए (480x854) डिस्प्ले के साथा 2300 एमएएच की बैटरी होगी। फोन में एक 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा होगा जबकि सेल्फी के लिए 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होगा।

वहीं, मोटो सी प्लस में थोड़ा बड़ा एचडी डिस्पले हो सकता है। फोन में 1 जीबी या 2 जीबी रैम दिया जाएगा। मोटो सी प्लस में 2 मेगापिक्सल का फ्रंट और 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा होगा। मोटो सी प्लस में 4000 एमएएच की बड़ी बैटरी हो सकती है। दोनों स्मार्टफोन के एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर चलने की उम्मीद है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Motorola, Lenovo, Lenovo Mobiles, Moto C, Moto C Plus
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल लॉन्च 21 अक्टूबर के लिए कंफर्म, 200MP तीन कैमरा, 8,000mAh बैटरी!
  2. IMC 2026: iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट के साथ आएगा फ्लैगशिप
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: 65-इंच तक के TV पर बंपर डिस्काउंट! लिस्ट में Sony Bravia भी
  4. iQOO 15, iQOO 15R Amazon सेल 2026 में ₹8 हजार तक सस्ते! 7,600mAh की बैटरी
  5. Amazon Great Indian Festival Sale: iPhone 17 Pro पर बंपर डील, लिमिटेड पीरियड के लिए ₹10 हजार डिस्काउंट
  6. Aadhaar Security: आधार नंबर लॉक करते ही क्या होगा? बैंक अकाउंट की सुरक्षा के लिए भी जान लें ये तरीका
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹20 हजार में आने वाले टॉप 5 टैबलेट, कितना मिल रहा डिस्काउंट
  8. दिवाली पर ट्रेन की टिकट कैसे करें बुक, अपने रूट्स पर चेक करें स्पेशल ट्रेन
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹90 हजार वाला Pixel फोन मिल रहा ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता
  10. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹8 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Google Pixel 10a
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »