Moto E4 Plus की कीमत के साथ तस्वीर लीक

मोटो ई सीरीज़ के चौथे जेनरेशन डिवाइस के बारे में एक बार फिर जानकारी सामने आई है। इस बार सुर्खियों का हिस्सा बना है Moto E4 Plus। इस हैंडसेट के स्पेसिफिकेशन और डिज़ाइन पहले भी सार्वजनिक किए जा चुके हैं।

Moto E4 Plus की कीमत के साथ तस्वीर लीक
ख़ास बातें
  • मोटो ई सीरीज़ के चौथे जेनरेशन डिवाइस के बारे में जानकारी आई सामने
  • इस बार सुर्खियों का हिस्सा बना है Moto E4 Plus
  • अब मोटो ई4 प्लस की कीमत के बारे में पता चला है
विज्ञापन
मोटो ई सीरीज़ के चौथे जेनरेशन डिवाइस के बारे में एक बार फिर जानकारी सामने आई है। इस बार सुर्खियों का हिस्सा बना है Moto E4 Plus। इस हैंडसेट के स्पेसिफिकेशन और डिज़ाइन पहले भी सार्वजनिक किए जा चुके हैं। अब मोटो ई4 प्लस की कीमत के बारे में पता चला है।

एंड्री यातिम नाम के एक ट्विटर यूज़र के मुताबिक, Moto E4 Plus के अनलॉक्ड वर्ज़न की कीमत 159.95 यूरो (करीब 11,500 रुपये) होगी। गौर करने वाली बात है कि पहले कीमत और भी ज़्यादा होने का दावा किया जा चुका है। पुरानी रिपोर्ट के मुताबिक, मोटो ई4 प्लस के दो वेरिेएंट होंगे। इनकी कीमत 190 यूरो (करीब 13,300 रुपये) से शुरू होगी। 3 जीबी रैम वेरिएंट की कीमत और भी ज़्यादा होने का अनुमान है। अब सही दावा किसका है। इसका खुलासा तो फोन को आधिकारिक तौर पर लॉन्च करने के बाद ही होगा। इतना तय है कि दाम क्षेत्र पर भी निर्भर करेंगे।

यातिम ने  हैंडसेट की कीमत के साथ इसके एक रेंडर इमेज को भी सार्वजनिक किया। इससे पुराने दावों की पुष्टि हुई है। मोटो ई4 प्लस, मोटो ई4 की तुलना में थोड़ा ही बड़ा है। डिज़ाइन में कुछ बदलाव ज़रूर किए गए हैं। गौर करने वाली बात है कि इसके फ्रंट पैनल पर एक होम बटन होगा जिसमें फिंगरप्रिंट सेंसर भी इंटिग्रेटेड होगा। दूसरी तरफ, मोटो ई4 में कोई होम बटन नहीं होगा। दोनों ही फोन में फ्रंट कैमरे की जगह में भी थोड़ा अंतर है। रेंडर इमेज से पता चलता है कि मोटो ई4 प्लस में मोटो ई4 की तुलना में ज़्यादा बेज़ल दिए गए हैं।

मोटो ई4 प्लस के एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा पर चलने की ख़बरें हैं। फोन में 5.5 इंच एचडी (720x1280 पिक्सल) डिस्प्ले और 1.25 गीगाहर्ट्ज़ मीडियाटेक एमटी6737एम प्रोसेसर दिया जा सकता है। इसके अलावा फोन में 2 जीबी या 3 जीबी रैम के साथ माली-टी720एमपी2 जीपीयू हो सकता है। फोन में 16 जीबी स्टोरेज का विकल्प मिलेगा जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

रियर कैमरे की बात करें तो Moto E4 Plus फोन में एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल ऑटोफोकस कैमरा होने की उम्मीद है। सेल्फी के लिए फोन में 5 मेगापिक्सल सेंसर होगा। फोन को पावर देने के लिए 5000 एमएएच की रिमूवेबल बैटरी हो सकती है। इसके अलावा कनेक्टिविटी के लिए 4जी एलटीई, ब्लूटूथ 4.2, एनएफसी (चुनिंदा मार्केट), वाई-फाई 802.11 एन, एफएम रेडियो, माइक्रो-यूएसबी और जीपीएस जैसे फ़ीचर दिए जा सकते हैं।

17 जून को इस हैंडसेट के साथ Moto E4 को भी लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। पुरानी रिपोर्ट से पता चला है कि Moto E4 के अनलॉक्ड वर्ज़न की कीमत 150 यूरो (करीब 10,500 रुपये) होगी।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.00 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक एमटी6737एम
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा8-मेगापिक्सल
रैम2 जीबी
स्टोरेज16 जीबी
बैटरी क्षमता2800 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.1
रिज़ॉल्यूशन720x1280 पिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.50 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक एमटी6737एम
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.1.1
रिज़ॉल्यूशन720x1280 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO 15, iQOO 15R Amazon सेल 2026 में ₹8 हजार तक सस्ते! 7,600mAh की बैटरी
  2. Amazon Great Indian Festival Sale: iPhone 17 Pro पर बंपर डील, लिमिटेड पीरियड के लिए ₹10 हजार डिस्काउंट
  3. Aadhaar Security: आधार नंबर लॉक करते ही क्या होगा? बैंक अकाउंट की सुरक्षा के लिए भी जान लें ये तरीका
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹20 हजार में आने वाले टॉप 5 टैबलेट, कितना मिल रहा डिस्काउंट
  5. दिवाली पर ट्रेन की टिकट कैसे करें बुक, अपने रूट्स पर चेक करें स्पेशल ट्रेन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹90 हजार वाला Pixel फोन मिल रहा ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹8 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Google Pixel 10a
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹30 हजार वाले स्मार्टफोन्स पर बेस्ट डील्स
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  10. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »