Moto C Plus हुआ और किफ़ायती, मात्र 599 रुपये में आपका हो सकता है यह हैंडसेट

लेनोवो ने जून, 2017 में अपना बजट स्मार्टफोन मोटो सी प्लस लॉन्च किया था। मोटो का यह स्मार्टफोन एक्सक्लूसिव तौर पर फ्लिपकार्ट पर मिलता है। मोटो सी प्लस की कीमत 6,999 रुपये है।

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 5 जनवरी 2018 10:53 IST
ख़ास बातें
  • मोटो सी प्लस पर कंपनी 1,000 रुपये की छूट दे रही है
  • यह छूट फ्लिपकार्ट और मोटो हब से फोन खरीदने पर मिलेगी
  • Moto C Plus स्मार्टफोन को जून में भारत में लॉन्च किया गया था
लेनोवो ने जून, 2017 में अपना बजट स्मार्टफोन मोटो सी प्लस लॉन्च किया था। मोटो का यह स्मार्टफोन एक्सक्लूसिव तौर पर फ्लिपकार्ट पर मिलता है। Moto C Plus की कीमत 6,999 रुपये है। अब मोटोरोला ने नए साल के मौके पर फोन पर 1,000 रुपये छूट देने का ऐलान किया है। कंपनी ने ट्वीट कर यह जानकारी दी।

मोटोरोला इंडिया के ट्विटर हैंडल पर एक तस्वीर पोस्ट कर मोटो सी प्लस पर छूट का खुलासा किया गया है। फ्लिपकार्ट और मोटो हब से फोन को खरीदने पर 1,000 रुपये की छूट पाई जा सकती है। यानी 6,999 रुपये वाला मोटो सी प्लस 5,999 रुपये में आपका हो जाएगा। फ्लिपकार्ट पर दूसरे ऑफर का लाभ भी लिया जा सकता है। फ्लिपकार्ट से फोन करीदने पर 5,500 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर दिया जा रहा है। इस तरह से देखें तो सबसे ज़्यादा छूट के साथ मात्र 499 रुपये में यह हैंडसेट आपका हो सकता है। इसके अलावा, एक्सचेंज करने पर फ्लिपकार्ट 100 रुपये का पिकअप चार्ज लेगी। इसके अलावा, एक्सिस बैंक बज़ क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करने पर 5 प्रतिशत की छूट भी मिलेगी। वहीं, फ्लिपकार्ट से फैशन कैटेगरी में शॉपिंग करने पर अतिरिक्त 10 प्रतिशित छूट भी मिलेगी।
Advertisement
 

Moto C Plus के स्पेसिफिकेशन

मोटो सी प्लस में 5 इंच का एचडी 720 पिक्सल डिस्प्ले है। प्राइमरी कैमरा 8 मेगापिक्सल का है जो एफ/2.2 अपर्चर, ऑटोफोकस और एलईडी फ्लैश के साथ आएगा। इस हैंडसेट में 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड कोर एमटी6737 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है और इसे बढ़ाना संभव भी होगा। रैम 2 जीबी है।

मोटो सी प्लस 4000 एमएएच की बैटरी के साथ आता है। बैटरी क्षमता को देखते हुए यह कहा जा सकता है कि ग्राहकों को पूरे दिन इस फोन को चार्ज करने के लिए परेशान नहीं होना होगा। मोटो सी प्लस का डाइमेंशन 144 x 72.3 x 10 मिलीमीटर है और वज़न 162 ग्राम। यह स्मार्टफोन फाइन गोल्ड, पर्ल व्हाइट और स्टारी ब्लैक कलर वेरिएंट में मिलता है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.00 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक एमटी6737वीडब्ल्यूटी

फ्रंट कैमरा

2-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

8-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

16 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.0

रिज़ॉल्यूशन

720x1280 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Edge 70 Neo भारत में लॉन्च होगा Snapdragon चिप, 6GB रैम के साथ, IP68, IP69 रेटिंग!
  2. Blackview Zeno 6 Pro टैबलेट लॉन्च, 12GB रैम, 13MP कैमरा के साथ, जानें डिटेल
  3. 150 इंच स्क्रीन पर 4K सिनेमा और बिल्ट-इन 2.1 चैनल स्पीकर सिस्टम! लॉन्च हुआ OBE R3 Ultra Max Projector
  4. iQOO 16 में होगा दुनिया का पहला 2K 165Hz डिस्प्ले, गेमर्स को मिलेगा कमाल का एक्सपीरियंस!
  5. 8300mAh बैटरी और AI बटन वाला Honor Play 11 हुआ लॉन्च, कीमत करीब ₹20 हजार से शुरू
  6. Redmi Note 17 Pro Max भारत में कल होगा लॉन्च, 10,000mAh बैटरी, IP68, IP69K रेटिंग!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi लेकर आई Pad 9, Pad 9 Pro टैबलेट, 20 घंटे तक कर पाएंगे ऑनलाइन मीटिंग, जानें कैसे हैं फीचर्स
  2. ₹74,990 में iPhone 17 Pro Max, Pro मॉडल पर भी जबरदस्त बेनिफिट्स! यहां चेक करें पूरा ऑफर
  3. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: नया आईफोन खरीदने से पहले जानें पुराने से किन चीजों में है बेहतर?
  4. 8300mAh बैटरी और AI बटन वाला Honor Play 11 हुआ लॉन्च, कीमत करीब ₹20 हजार से शुरू
  5. Mivi One 5G: आ रहा है Mivi का सस्ता 5G फोन, कीमत से लेकर स्पेसिफिकेशन्स तक जानें सब कुछ
  6. Blackview Zeno 6 Pro टैबलेट लॉन्च, 12GB रैम, 13MP कैमरा के साथ, जानें डिटेल
  7. Ganesh Chaturthi WhatsApp Stickers: ऐसे डाउनलोड करें और भेजें गणपति बप्पा के स्टिकर
  8. iQOO 16 में होगा दुनिया का पहला 2K 165Hz डिस्प्ले, गेमर्स को मिलेगा कमाल का एक्सपीरियंस!
  9. 150 इंच स्क्रीन पर 4K सिनेमा और बिल्ट-इन 2.1 चैनल स्पीकर सिस्टम! लॉन्च हुआ OBE R3 Ultra Max Projector
  10. Xiaomi का ये छोटा सा सॉकेट पुराने पंखे-लैंप को बना देगा स्मार्ट, फोन से होगा कंट्रोल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.