मोटो सी की तस्वीरें लीक, मोटो ई4 की भी मिली झलक

मोटो सी की तस्वीरें लीक, मोटो ई4 की भी मिली झलक
ख़ास बातें
  • यूट्यूब वीडियो में मोटोरोला के फ्लिप-फ्लॉप फोन और स्मार्टफोन दिखाए गए हैं
  • वीडियो से नए बजट स्मार्टफोन मोटो सी का भी खुलासा हुआ है
  • इसमें रियर हिस्से पर कई स्पीकर ग्रिल नज़र आ रहे हैं और यह सफेद रंग का है
विज्ञापन
लेनोवो के मोटोरोला ब्रांड ने पिछले हफ्ते कंपनी के 44 साल पूरे होने के जश्न के उपलक्ष में एक वीडियो रिलीज किया था। यूट्यूब वीडियो में एक-एक करके मोटोरोला के फ्लिप-फ्लॉप फोन और स्मार्टफोन दिखाए गए हैं। हालांकि, वीडियो से नए बजट स्मार्टफोन मोटो सी का भी खुलासा हुआ है। इसमें रियर हिस्से पर कई स्पीकर ग्रिल नज़र आ रहे हैं और यह सफेद रंग का है। इसके अतिरिक्त वीडियो में एक और डिवाइस की झलक मिली जिसे पहले मोटो एक्स (2017) माना जा रहा था। लेकिन टिप्सटर @evleaks ने दावा किया है कि यह मोटो ई4 है।

एक ट्विटर यूज़र ने इस फोन की तस्वीर साझा करके @evleaks से इसके बारे में और जानकारी मांगी। जिसके बाद टिप्सटर ने पुष्टि की कि यह मोटो सी है। और इस बजट स्मार्टफोन को अमेरिका के अलावा अन्य मार्केट के लिए बनाया जा रहा है। दावा किया जा रहा है कि यह मोटो ब्रांड का अब तक का सबसे सस्ता स्मार्टफोन होगा। कीमत 100 डॉलर (करीब 6,500 रुपये) से कम रहने की उम्मीद है। मोटो सी को इससे पहले रूस की सर्टिफिकेशन साइट पर XT1750 मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया था। सर्टिफिकेशन लिस्टिंग के मुताबिक, स्मार्टफोन में 5.2 इंच का डिस्प्ले, क्वाड-कोर मीडियाटेक एमटी6580 चिपसेट और एंड्रॉयड नूगा रहने की उम्मीद है। इसका डिज़ाइन मोटो जी और मोटो ज़ेड स्मार्टफोन लाइनअप जैसा है।


दूसरी तरफ, मोटो के यूट्यूब वीडियो में मोटो सी सफेद रंग में नज़र आ रहा है। वहीं, @krispitech ट्विटर यूज़र ने एक तस्वीर साझा की है कि जिसमें हैंडसेट का ब्लैक, गोल्ड और रेड कलर वेरिएंट भी नज़र आ रहा है। तस्वीर में 3.5 एमएम ऑडियो जैक, कैमरा मॉड्यूल, पावर और वॉल्यूम बटन नज़र आ रहे हैं।
 
moto

ऐसी ही एक रिपोर्ट में एंड्रॉयड हेडलाइन्स ने कहा है कि मोटो सी में मीडियाटेक एमटी6737एम 64 बिट क्वाड-कोर प्रोसेसर के साथ 1 जीबी रैम होगा। इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी होगी। इसमें 5 इंच का एफडब्ल्यूवीजीए (480x854 पिक्सल) डिस्प्ले, 2300 एमएएच की रीमूवेबल बैटरी होगी। मोटो सी में 5 मेगापिक्सल का रियर और 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।

इसी वीडियो में एक और हैंडसेट की झलक मिली। इवान ब्लास का दावा है कि यह फोन मोटो ई4 है जो हाल ही में मोटो ई4 प्लस के साथ लीक हुआ था। इस हैंडसेट का डिज़ाइन मोटो एक्स (2017) के लीक हुए डिज़ाइन जैसा ही है।

जानकारी तो यह भी है कि मोटोरोला मोटो सी और मोटो ई4 के अलावा मोटो एक्स (2017) और मोटो ज़ेड2 पर काम कर रही है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Moto C, Moto X 2017, Moto, Moto E4, Moto E4 Plus, Mobiles, Android, Motorola, Lenovo
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple Surprise and Shine: iPhone 18 का इंतजार खत्म! 9 सितंबर को इतने बजे होगा एपल इवेंट LIVE, जानें सबकुछ
  2. MG Motor ने लॉन्च की Hector Tomahawk EV, जानें प्राइस, रेंज
  3. Oppo Find X10 सीरीज में मिल सकता है नया OLED डिस्प्ले
  4. Vivo X500 Pro Max में मिलेगा 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  5. Tecno Spark Go 3 Pro में मिल सकती है 5,100mAh की बैटरी, भारत में लॉन्च की तैयारी
  6. 3000 साल से खोए मिस्र के प्राचीन शहर का मिला सबूत! बलुआ पत्थर के शिलालेख ने खोले कई राज़
  7. आपके फोन में कौन सा ऐप भर रहा ज्यादा स्टोरेज, ऐसे लगाएं पता और बढ़ाएं स्टोरेज
  8. Poco F9 Ultra में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  9. पानी जैसा रोबोट, जो टुकड़ों में बंटकर फिर जुड़ जाता है! ऐसा कमाल देख चौंक जाएंगे आप
  10. Amazon और Flipkart ने बदला नियम: ऑर्डर कैंसल होने पर लगेगा जुर्माना, जानें कितना होगा असर?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »