Xiaomi Redmi Y2 के लिए MIUI 10 ग्लोबल स्टेबल रॉम रिलीज

हैंडसेट निर्माता कंपनी Xiaomi ने रेडमी वाई2 के लिए MIUI 10 Global Stable ROM अपडेट को जारी कर दिया है। यूजर को जल्द ओवर-द-एयर (OTA) अपडेट का नोटिफिकेशन मिलेगा।

Xiaomi Redmi Y2 के लिए MIUI 10 ग्लोबल स्टेबल रॉम रिलीज
ख़ास बातें
  • लेटेस्ट अपडेट का वर्जन है MIUI 10.0.1.0.OEFMIFH
  • मीयूआई 10 ग्लोबल स्टेबल रॉम को रेडमी वाई2 के लिए जारी
  • 5.99 इंच का एचडी+ (720x1440 पिक्सल) डिस्प्ले है रेडमी वाई2 में
विज्ञापन
हैंडसेट निर्माता कंपनी Xiaomi ने Redmi Y2 के लिए MIUI 10 Global Stable ROM अपडेट को जारी कर दिया है। बता दें कि रेडमी वाई2 चीन में लॉन्च किए गए Redmi S2 से डिजाइन और स्पेसिफिकेशन के मामले में काफी मेल खाता है, एक तरह से भारतीय अवतार ही है। यूजर को जल्द ओवर-द-एयर (OTA) अपडेट का नोटिफिकेशन मिलेगा। मीयूआई ग्लोबल स्टेबल रॉम 10.0.1.0.OEFMIFH में Redmi Y2 को कस्टम ओएस वर्जन मिलेगा। Xiaomi ने इस बात की भी जानकारी दी है कि नए अपडेट के साथ हैंडसेट में क्या-क्या बदलाव होंगे। याद करा दें कि शाओमी ने वाई2 को इस साल जून में लॉन्च किया था।

मीयूआई फोरम पर नए अपडेट की घोषणा की गई है। शाओमी ने पिछले महीने चीन में MIUI 10 के पहले स्टेबल वर्जन को जारी किया था। Redmi Y2 यूजर्स को नया स्टेबल ओवर-द-एयर (OTA) अपडेट जल्द मिल जाएगा। MIUI फोरम के मुताबिक, नए MIUI 10.0.1.0.OEFMIFH वर्जन का साइज 501एमबी है। फोरम पोस्ट में कंपनी ने चेंजलॉग की जानकारी विस्तार से दी है। मीयूआई 10 ग्लोबल स्टेबल अपडेट इंस्टॉल होने के बाद यूजर्स को फुल-स्क्रीन जेस्चर के साथ नेचुरल और एम्बिएंट साउंड मिलेगी। मीयूआई ग्लोबल स्टेबल रॉम अपडेट में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस फीचर मौजूद है। यह फीचर बिना सेकेंडरी सेंसर का इस्तेमाल किए तस्वीर में बोकेह इफेक्ट लाने में सक्षम है। सिंगल रियर कैमरा सेटअप वाले फोन के लिए यह फीचर बेहद ही फायदेमंद साबित होगा।

Xiaomi ने मीयूआई10 OTA अपडेट को Redmi Y2 के लिए जारी कर दिया है। सभी यूजर्स को नया अपडेट मिलने में थोड़ा समय लग सकता है। शाओमी फोन के यूज़र Settings > About phone > System updates > Check for updates पर जाकर अपडेट की जांच कर सकते हैं। आप चाहें तो अपडेटर ऐप के ज़रिए भी अपडेट को डाउनलोड कर सकते हैं।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Good daylight camera performance
  • Dedicated microSD card slot
  • Good battery life
  • कमियां
  • Slow facial recognition
  • Average lowlight camera performance
डिस्प्ले5.99 इंच
प्रोसेसरस्नैपड्रैगन 625
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता3080 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.1 Oreo
रिज़ॉल्यूशन720x1440 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Fujifilm X-T30 III डिजिटल कैमरा लॉन्च, 26.1MP सेंसर के साथ गजब फीचर्स, जानें कीमत
  2. Moto Pad 2026 टैबलेट हुआ लॉन्च, 11 इंच बड़ा 2.5K डिस्प्ले, 7040mAh बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  3. WhatsApp पर पासकी का उपयोग करके कैसे करें बैकअप, जानें पूरी प्रक्रिया
  4. iPhone Ultra होगा Apple का पहला फोल्डेबल फोन!
  5. OnePlus Nord 6 vs Vivo V70 FE vs Oppo Reno 15C 5G: जानें कौन सा फोन है बेस्ट
  6. 10 हजार रुपये सस्ती कीमत में खरीदें Xiaomi का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें कहां मिल रहा भारी डिस्काउंट
  7. देश में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की सेल्स ने पकड़ी रफ्तार, पिछले फाइनेंशियल ईयर में 24 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  8. OnePlus 16 में मिल सकता है अपग्रेडेड पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा
  9. Vivo X300 FE जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  10. 50 ऐप्स में मिला खतरनाक वायरस, पूरा फोन अपने कंट्रोल में ले सकते हैं हैकर्स!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »