माइक्रोसॉफ्ट लूमिया 950, 950 एक्सएल हो सकते हैं 6 अक्टूबर को लॉन्च

विज्ञापन
NDTV Correspondent, अपडेटेड: 15 सितंबर 2015 11:27 IST
माइक्रोसॉफ्ट ने 6 अक्टूबर को एक मीडिया इवेंट के लिए इनवाइट भेजा है। इस इवेंट में कंपनी नए विंडोज 10 डिवाइस पेश करेगी। उम्मीद की जा रही है कि इवेंट में कंपनी अपने सर्फेस डिवाइस का नया वर्ज़न और नए फिटनेस ट्रेकर के साथ कई दिनों से सुर्खियों में रहे फ्लैगशिप स्मार्टफोन लूमिया 950 (कोडनेम टॉकमैन) और लूमिया 950 एक्सएल (कोडनेम सिटीमेन) को लॉन्च करेगी। ये दोनों ही स्मार्टफोन विंडोज 10 मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम पर बेस्ड हैं।

इनवाइट में लिखा है, ''विंडोज 10 डिवाइस को लेकर हमारे पास कुछ उत्साहवर्धक खबर है।'' इवेंट में कंपनी अपने सर्फेस प्रो 3 डिवाइस का लेटेस्ट वेरिएंट सर्फेस प्रो 4 को लॉन्च कर सकती है। इस डिवाइस के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं उपलब्ध है। हालांकि, अब तक जो रिपोर्ट सामने आई है, उससे तो यही लगता है कि सर्फेस प्रो 4 में कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा।
यह तय माना जा रहा है कि कंपनी का यह डिवाइस इंटेल के लेटेस्ट स्काइलेट चिपसेट के साथ आएगा। इसमें रियलसेंस वेब कैमरा उपलब्ध होगा जो विंडोज हेलो को सपोर्ट करेगा। कंपनी डिस्प्ले साइज को बढ़ाएगी और डिवाइस पहले की तुलना में ज्यादा पतले होंगे।
Advertisement

अब बात लूमिया 950 और लूमिया 950 एक्सएल की। इन डिवाइस के स्पेसिफिकेशन को लेकर भी कई दावे किए जा चुके हैं। माइक्रोसॉफ्ट लूमिया 950 के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो हैंडसेट में 5.2 इंच के क्यूएचडी ओलेड डिस्प्ले, 64 बिट हेक्सा-कोर क्वालकॉम स्नेपड्रैगन 808 प्रोसेसर और 3GB के रैम RAM) होने का दावा किया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, डिवाइस में 21 मेगापिक्सल का प्योरव्यू रियर कैमरा, 5 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल फ्रंट फेसिंग कैमरा, 32GB की इनबिल्ट स्टोरेज (माइक्रोएसडी कार्ड के लिए सपोर्ट मौजूद) और 3000एमएएच की रीमूवेबल बैटरी है।

माइक्रोसॉफ्ट लूमिया 950 एक्सएल के बारे में दावा किया गया है कि इसमें 5.7 इंच का डिस्प्ले होगा। डिवाइस में 64 बिट ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 810 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। रियर कैमरे के लिए ट्रिपल एलईडी फ्लैश मौजूद होंगे और इसमें 3300एमएएच की रीमूवेबल बैटरी होगी। इस फोन में 21 मेगापिक्सल का रियर और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होने की बात कही गई है।
Advertisement

और अंत में बात माइक्रोसॉफ्ट बैंड 2 की। हमें इस डिवाइस के बारे में अभी कुछ ज्यादा नहीं पता। हम इसके बारे में 6 अक्टूबर को न्यूयॉर्क में होने वाले इवेंट में जान पाएंगे।
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi Turbo 6 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, चीन में मिला सर्टिफिकेशन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra XEV 9S इलेक्ट्रिक SUV को भारत NCAP टेस्ट में मिली 5 स्टार रेटिंग
  2. Nvidia में नहीं होगी Jensen Huang की वापसी, कंपनी कर रही नए CEO की तलाश
  3. iQOO 16 जल्द होगा भारत में लॉन्च, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  4. 7,000mAh बैटरी वाले Motorola Edge 70 Neo की इंडिया लॉन्च डेट कंफर्म, स्पेसिफिकेशन्स भी आए सामने
  5. Redmi Turbo 6 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, चीन में मिला सर्टिफिकेशन
  6. BSNL के सस्ते प्लान, ₹172 में महीने भर तक अनलिमिटेड कॉलिंग और SMS का लाभ
  7. Xiaomi 18 में मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  8. Asus ने TUF Gaming F16, A15 लैपटॉप के साथ T700 Mini डेस्कटॉप किया लॉन्च, जानें सबकुछ
  9. ₹3.97 लाख कीमत, 180Km से ज्यादा रेंज! Montra ने लॉन्च किया नया इलेक्ट्रिक ऑटो
  10. Hyundai ने पेश की 490Km तक रेंज वाली 7-सीटर Neira इलेक्ट्रिक, जानें भारत में कब होगी लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.