माइक्रोसॉफ्ट लूमिया 650 की तस्वीर लीक, स्पेसिफिकेशन का भी हुआ खुलासा

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 8 जनवरी 2016 11:32 IST
अब तक लॉन्च नहीं किया गया माइक्रोसॉफ्ट लूमिया 650 स्मार्टफोन कई दिनों से सुर्खियों में है। अब इस हैंडसेट की एक तस्वीर इंटरनेट पर सार्वजनिक हुई है जिससे हैंडसेट की डिजाइन का खुलासा हुआ है। लूमिया 650 के स्पेसिफिकेशन भी सार्वजनिक हुए हैं।

डिवाइस टेस्टर द्वारा जारी की गई इस तस्वीर में एक स्मार्टफोन मेटल फ्रेम के साथ नज़र आ रहा है। इसे वेंचरबीट द्वारा स्पेसिफिकेशन के साथ साझा किया गया है। हैंडसेट के ब्लैक कलर वेरिएंट में डिस्प्ले के नीचे स्पीकर ग्रिल भी नज़र आ रहा है।

स्पेसिफिकेशन के बारे में जानकारी दी गई है कि लूमिया 650 में 5 इंच का एचडी रिज़ॉल्यूशन डिस्प्ले, 1 जीबी रैम, 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। इसमें भी लूमिया 550 की तरह क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 210 चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है। इसमें मौजूद है 2000 एमएएच की बैटरी। चौंकाने वाली बात है कि इसकी बैटरी की क्षमता लूमिया 640 और लूमिया 550 से कम है।

पिछले महीने इस स्मार्टफोन के रेंडर इमेज इंटरनेट पर सार्वजनिक हुए थे जो ताजा लीक हुई तस्वीर से मेल खाते हैं। इस स्मार्टफोन में मौजूद अन्य फ़ीचर में क्वालकॉम क्विक चार्ज़ 2.0, डुअल-सिम सपोर्ट, ब्लूटूथ 4.1, एनएफसी, एचडी वॉयस और वाई-फाई कॉलिंग शामिल हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Lenovo लाई गेमिंग टैबलेट, 24GB रैम, 165Hz OLED पैनल, जानें कीमत और फीचर्स
  2. Redmi 17C 5G लॉन्च हुआ 50MP दो कैमरा के साथ, 6000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Lenovo लाई गेमिंग टैबलेट, 24GB रैम, 165Hz OLED पैनल, जानें कीमत और फीचर्स
  2. Oppo A7 Pro 5G में मिल सकती है 8,000mAh की बैटरी
  3. Lenovo ने लॉन्च किए LOQ Essential लैपटॉप, 60Wh की बैटरी, जानें कैसे हैं फीचर्स
  4. WhatsApp पर अनजान कॉल्स नहीं करेंगी परेशान? Passkeys से अकाउंट होगा सिक्योर, लॉन्च हुए 3 नए फीचर्स
  5. ₹2 हजार में ANC वाले TWS ईयरबड्स! CMF Buds Neo की आज से सेल शुरू, यहां पढ़ें स्पेसिफिकेशन्स
  6. BGMI Redeem Codes: आ गए 50 नए कोड, फ्री मिलेगा प्रीमियम Suave Master Set, खत्म होने से पहले कर लें रिडीम
  7. 25 लाख युवाओं को मिल रहा है फ्री टैबलेट, इस राज्य में शुरू हुई नई स्कीम
  8. तीन बार फोल्ड होने वाला Huawei Mate XT 2 होने जा रहा 7 सितंबर को लॉन्च, मिलेंगे 4 कलर्स!
  9. Realme P4s 5G हुआ 50MP AI कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  10. बच्चों को स्मार्टफोन देने से पहले दो बार सोच लें! पढ़ाई-लिखाई में आ सकती है दिक्कत- स्टडी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.