माइक्रोसॉफ्ट लूमिया 650 डुअल सिम भारत में लॉन्च, कीमत 15,299 रुपये

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 7 अप्रैल 2016 13:06 IST
माइक्रोसॉफ्ट ने बुधवार को भारत में लूमिया 650 डुअल सिम 4जी स्मार्टफोन को आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है। माइक्रोसॉफ्ट का यह नया स्मार्टफोन मैट ब्लैक और मैट व्हाइट वेरिएंट में मिलेगा। फोन 15,299 रुपये में बिक्री के लिए उपलब्ध है। इससे पहले कंपनी के आधिकारिक इंडिया स्टोर पर यह फोन 'कमिंग सून' टैग के साथ उपलब्ध था जबकि एक थर्ड-पार्टी वेबसाइट पर स्मार्टफोन को 16,599 रुपये में बेचा जा रहा था।

माइक्रोसॉफ्ट लूमिया 650 को सबसे पहले फरवरी में पेश किया गया था। इस दौरान माइक्रोसॉफ्ट ने कहा था कि इस हैंडसेट को काम और निजी ज़रूरतों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। ध्यान रहे कि यह माइक्रोसॉफ्ट के लूमिया सीरीज का लेटेस्ट हैंडसेट है।
Advertisement



अब बात स्पेसिफिकेशन की। माइक्रोसॉफ्ट लूमिया 650 विंडोज 10 मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलेगा। इसमें 5 इंच का ओलेड एचडी (720x1280 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन डिस्प्ले है। प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास है। 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 212 प्रोसेसर से लैस इस स्मार्टफोन में 1 जीबी का रैम दिया गया है। इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है जो माइक्रोएसडी कार्ड (200 जीबी तक) के जरिए बढ़ाई जा सकती है।
Advertisement

पावर देने के लिए मौजूद है 2000 एमएएच की बैटरी। जिसके स्टैंडबाय पर दिन जबकि 4जी पर 16 घंटे तक का टॉकटाइम देने की बात कही गई है। इस स्मार्टफोन में आप नैनो सिम का इस्तेमाल कर पाएंगे।
Advertisement

स्मार्टफोन में 8 मेगापिक्सल के रियर ऑटोफोकस कैमरे के साथ 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी दिया गया है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो यह स्मार्टफोन आउट ऑफ बॉक्स विंडोज 10 मोबाइल पर चलेगा।


Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo V80 Lite 5G कल होगा लॉन्च, 50MP Sony कैमरा, 10000mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग!
  2. Whirlpool भारत में लाई 654 लीटर वाला Luxuriem 4-डोर रेफ्रिजिरेटर, 360 डिग्री ट्रिपल कूलिंग, जानें कीमत
  3. Lava Virat V1 5G भारत में लॉन्च हुआ 128GB वेरिएंट के साथ, 6000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग!
  4. Huawei Nova 16s Pro लॉन्च हुआ 200MP 4 कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, 100W फास्ट चार्जिंग!
  5. OnePlus Nord CE 6 को सितंबर में खरीद पाएंगे सस्ता, इस साइट पर कीमत हुई कम
#ताज़ा ख़बरें
  1. Realme P4s 5G को सेल के पहले दिन ही ₹3000 सस्ती कीमत में खरीदने का मौका
  2. Uber layoffs 2026: उबर फिर निकालेगी 3 हजार से ज्यादा कर्मचारी, COVID-19 के बाद दूसरी सबसे बड़ी छंटनी
  3. Huawei Watch GT 7, Watch GT 7 Pro लॉन्च, सिंगल चार्ज में 21 दिन तक चलेगी, जानें और क्या है खास
  4. Huawei Nova 16s Pro लॉन्च हुआ 200MP 4 कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, 100W फास्ट चार्जिंग!
  5. ग्राहक ने दिया रोबोट को धक्का, फिर कैसे चले लात-घूंसे और ऐसे लिया बदला, देखें वीडियो
  6. OnePlus Nord CE 6 को सितंबर में खरीद पाएंगे सस्ता, इस साइट पर कीमत हुई कम
  7. Huawei Nova 16s लॉन्च हुआ 50MP तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, जानें सबकुछ
  8. Vivo T5 5G vs iQOO Z11 vs OnePlus Nord CE 6: ₹40 हजार में कौन सा रहेगा बेस्ट?
  9. Vivo V80 Lite 5G कल होगा लॉन्च, 50MP Sony कैमरा, 10000mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग!
  10. Whirlpool भारत में लाई 654 लीटर वाला Luxuriem 4-डोर रेफ्रिजिरेटर, 360 डिग्री ट्रिपल कूलिंग, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.