माइक्रोसॉफ्ट के बजट 4जी स्मार्टफोन लूमिया 550 की बिक्री शुरू

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 8 दिसंबर 2015 13:20 IST
माइक्रोसॉफ्ट ने अपने लूमिया 550 स्मार्टफोन की उपलब्धता को लेकर घोषणा की है। माइक्रोसॉफ्ट के इस बजट 4जी स्मार्टफोन की बिक्री सोमवार से यूरोप के चुनिंदा मार्केट में शुरू हो गई। कंपनी ने यह भी जानकारी दी है कि आने वाले हफ्तों में इसे अन्य मार्केट में भी उपलब्ध कराया जाएगा।

माइक्रोसॉफ्ट लूमिया 550 आउट ऑफ बॉक्स कंपनी के लेटेस्ट विंडोज 10 मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलने वाला सबसे सस्ता स्मार्टफोन है। इसकी कीमत 139 डॉलर (करीब  9,100 रुपये) है। इसमें स्थानीय टैक्स और छूट शामिल नहीं हैं।

विंडोज 10 मोबाइल के साथ लूमिया 550 में माइक्रोसॉफ्ट एज ब्राउज़र, नए अवतार में आउटलुक मेल, वनड्राइव, माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस, कोरटोना डिजिटल वॉयस असिस्टेंट और ग्लांस स्क्रीन जैसे फ़ीचर मौजूद हैं। ग्लांस स्क्रीन की मदद से यूज़र स्मार्टफोन के स्क्रीन को अनलॉक किए बिना नोटिफिकेशन देख पाएंगे।

अब बात स्पेसिफिकेशन की। माइक्रोसॉफ्ट लूमिया 550 में 4.7 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन डिस्प्ले है जिसकी पिक्सल डेनसिटी है 315 पीपीआई। स्मार्टफोन 1.1 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 210 चिपसेट, एड्रेनो 304 जीपीयू और 1 जीबी के रैम के साथ आएगा। हैंडसेट की इनबिल्ट स्टोरेज 8 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (200 जीबी तक) के जरिए बढ़ाया जा सकता है।
Advertisement

माइक्रोसॉफ्ट लूमिया 550 में एफ/2.4 एपरचर वाला 5 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस रियर कैमरा है। इसके साथ एलईडी फ्लैश भी दिया गया है। रियर कैमरे से एचडी रिज़ॉल्यूशन के वीडियो रिकॉर्ड किए जा सकते हैं। इसके अलावा डिवाइस में एफ/2.8 एपरचर वाला 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी है। रियर कैमरे में ऑटो/मैनुअल एक्सपोज़र, जीयोटैगिंग और टच फोकस जैसे फ़ीचर दिए गए हैं।
Advertisement

डिवाइस माइक्रो-यूएसबी पोर्ट के साथ आएगा। वायरलेस कनेक्टिविटी में 4जी एलटीई के अलावा ब्लूटूथ 4.1, यूएसबी 2.1, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, हॉटस्पॉट, एफएम रेडियो और ए-जीपीएस फ़ीचर शामिल हैं। स्मार्टफोन को पावर देने लिए मौजूद है 2100 एमएएच की बैटरी। माइक्रोसॉफ्ट का कहना है कि बैटरी 28 दिन का स्टैंडबाय टाइम, 2जी नेटवर्क पर 16 घंटे तक का टॉक टाइम, 3जी नेटवर्क पर 14 घंटे तक का टॉक टाइम और 4जी पर 17 घंटे तक का टॉक टाइम देगी। इसके अलावा स्मार्टफोन में एंबियंट लाइट सेंसर, एक्सेलेरोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर मौजूद हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  4. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  2. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  3. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  4. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  5. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  7. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  8. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  9. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.