Yu Yuphoria स्मार्टफोन खरीदने के लिए रजिस्ट्रेशन की जरूरत नहीं

विज्ञापन
NDTV Correspondent, अपडेटेड: 20 जुलाई 2015 13:00 IST
माइक्रोमैक्स (Micromax) की सब्सिडियरी कंपनी यू टेलीवेंचर्स (Yu Televentures) ने जानकारी दी है कि यू यूफोरिया (Yu Yuphoria) स्मार्टफोन भारत में बिना रजिस्ट्रेशन के मिलेगा। स्मार्टफोन का ओपन सेल मंगलवार से शुरू होगा और यह गुरुवार तक चलेगा। कंपनी ने एक प्रेस विज्ञप्ति के जरिए बताया कि ओपन सेल में जो यूनिट बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे, वे सारे 'मेड इन इंडिया' बैच के हैं। Yu ने यह भी घोषणा की कि 1,00,000 से ज्यादा 'मेड इन इंडिया' Yuphoria स्मार्टफोन ओपन सेल के जरिए कंज्यूमर्स के लिए उपलब्ध होंगे।

Yuphoria स्मार्टफोन पहले की तरह कपंनी के एक्सक्लूसिव ऑनलाइन रिटेल पार्टनर अमेजन (Amazon) पर बिकेंगे।

कंपनी ने इसकी घोषणा अपने ट्विटर प्रोफाइल पर भी की। पोस्ट में लिखा गया है, "तीगुनी खुशी के लिए तैयार हो जाइए! #Yuphoria - मेड इन इंडिया" इस ट्वीट के साथ एक इमेज भी पोस्ट किया गया, जिसमें लिखा हुआ था, "कोई रजिस्ट्रेशन नहीं, कोई समय सीमा नहीं"

Yuphoria स्मार्टफोन के ओपन सेल का मतलब है कि कंज्यूमर को सेल के दौरान हैंडसेट खरीदने के लिए रजिस्ट्रेशन कराने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
Advertisement

आपको बता दें कि इस हैंडसेट की कीमत 6,999 रुपये है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 5.0 लॉलीपॉप (Android 5.0 Lollipop) ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है और इसके ऊपर Cyanogen OS 12 का इस्तेमाल किया गया है। Yuphoria स्मार्टफोन में 1.2GHz quad-core Qualcomm Snapdragon 410 (MSM8916) प्रोसेसर है, जिसके साथ है 2GB का रैम (RAM)। ग्राफिक्स के लिए हैंडसेट में Adreno 306 GPU प्रोसेसर के साथ इंटिग्रेटेड है। स्मार्टफोन 16GB की इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आता है।  डुअल सिम हैंडसेट Yuphoria 4G नेटवर्क को भी सपोर्ट करता है। डिवाइस में एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, गायरोस्कोप और ई-कंपास जैसे फीचर हैं।
Advertisement

Yuphoria स्मार्टफोन में f/2.2 लेंस और LED फ्लैश के साथ 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। इसके साथ हैंडसेट में  f/2.0 एपरचर वाला 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी है। कनेक्टिविटी की बात करें, तो डिवाइस LTE, 3G, GPRS/ EDGE, वाई-फाई 802.11b/g/n, ब्लूटूथ 4.0, GPS और माइक्रो-यूएसबी को सपोर्ट करता है। हैंडसेट में 2230mAh की बैटरी है और इसका वजन है 143 ग्राम।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  4. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  5. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  6. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  7. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  8. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  9. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  10. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.