माइक्रोमैक्स के यू ब्रांड ने भेजा मीडिया इनवाइट, लॉन्च हो सकता है नया स्मार्टफोन

विज्ञापन
NDTV Correspondent, अपडेटेड: 3 सितंबर 2015 16:50 IST
माइक्रोमैक्स का यू ब्रांड अगले हफ्ते अपना चौथा स्मार्टफोन लॉन्च कर सकता है। कंपनी अगले मंगलवार (8 सितंबर) को एक इवेंट आयोजित कर रही है और इसके लिए मीडिया इनवाइट भी भेजना शुरू कर दिया है। इस इनवाइट में नए हैंडसेट लॉन्च किए जाने की ओर इशारा किया गया है।

मीडिया इनवाइट में लिखा है, ''व्हेन फ्यूचर मीट्स पास्ट. द नेक्स्ट वंडर विल बी अनविल्ड''। इसके साथ हैंडसेट की एक तस्वीर भी दी गई है। वहीं, कंपनी ने अपने नए डिवाइस के लॉन्च को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर टीज़र डालना शुरू कर दिया है।
लोगों में नए स्मार्टफोन को लेकर उत्साह बढ़ाने के लिए यू के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से कई रोचक ट्वीट किए जा रहे हैं। रणनीति से साफ है कि कंपनी ज्यादा से ज्यादा यूज़र तक इस ख़बर को पहुंचाना चाहती है।

Advertisement
माइक्रोमैक्स के यू टेलीवेंचर्स ब्रांड ने अब तक यू यूरेका, यू यूफोरिया और यू यूरेका प्लस स्मार्टफोन लॉन्च किया है। स्मार्टफोन के अलावा इस कंपनी ने यूफिट फिटनेस बैंड भी पेश किया है।

यू टेलीवेंचर्स के सीईओ राहुल शर्मा ने ट्वीट करके यह बताया कि कंपनी का अगला स्मार्टफोन एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स वेबसाइट स्नैपडील पर मिलेगा। स्नैपडील के सीईओ कुणाल बहल ने भी इसकी पुष्टि की।
Advertisement

इस बार कंज्यूमर के लिए कंपनी के पास क्या खास है, यह तो मंगलवार को ही पता चल पाएगा।

पिछले महीने माइक्रोमैक्स के यू ब्रांड ने अपने यूरेका प्लस की कीमत में 1,000 रुपये की कटौती की थी। माइक्रोमैक्स के यू यूरेका प्लस स्मार्टफोन 8,999 रुपये में उपलब्ध है जबकि इसे 9,999 रुपये में लॉन्च किया गया था।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  3. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  4. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  5. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  6. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  7. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Google Fitbit Edge स्लिम फिटनेस ट्रैकर लॉन्च, 7 दिन चलेगी बैटरी, मिलेंगे ECG और GPS जैसे फीचर्स; जानें कीमत
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  3. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  4. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  5. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  6. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  7. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  8. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  9. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  10. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.