Micromax का Yu ब्रांड लाने वाला है नया स्मार्टफोन, वो भी साल भर बाद

धमाकेदार शुरुआत के बाद माइक्रोमैक्स का सब-ब्रांड यू टेलीवेंचर्स भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में कहीं खो सा गया। करीब साल भर की चुप्पी के बाद यू टेलीवेंचर्स ब्रांड के ट्विटर अकाउंट से कुछ ट्वीट किया गया है।

Micromax का Yu ब्रांड लाने वाला है नया स्मार्टफोन, वो भी साल भर बाद
ख़ास बातें
  • Yu ने अपने ट्विटर हैंडल से काफी लंबे समय के बाद ट्वीट किया है
  • ट्वीट नए स्मार्टफोन लॉन्च किए जाने की ओर एक इशारा है
  • माइक्रोमैक्स का ऑनलाइन सब-ब्रांड यू टेलीवेंचर्स 2014 में हुआ था लॉन्च
विज्ञापन
धमाकेदार शुरुआत के बाद माइक्रोमैक्स का सब-ब्रांड यू टेलीवेंचर्स भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में कहीं खो सा गया। करीब साल भर की चुप्पी के बाद यू टेलीवेंचर्स ब्रांड के ट्विटर अकाउंट से कुछ ट्वीट किया गया है। देखा जाए तो कंपनी का यह ट्वीट नए स्मार्टफोन लॉन्च किए जाने की ओर एक इशारा है। याद रहे कि माइक्रोमैक्स के इस ऑनलाइन ब्रांड का आखिरी फोन यू यूरेका 2 था, जिसे बीते साल सितंबर में लॉन्च किया गया था।

Yu ने अपने ट्विटर हैंडल से काफी लंबे समय के बाद ट्वीट किया है। इशारा नए स्मार्टफोन का है। क्रिप्टिक टीज़र में Face off नज़र आ रहा है। ऐसा लगता है कि कंपनी के अगले स्मार्टफोन को Yu Ace के नाम से जाना जा सकता है। वैसे, यह कयास मात्र है। हम आने वाले समय में यू ब्रांड द्वारा इस फोन के संबंध में और जानकारी देने की उम्मीद कर सकते हैं।

माइक्रोमैक्स के ऑनलाइन सब-ब्रांड यू टेलीवेंचर्स को 2014 में लॉन्च किया गया था। दिसंबर 2014 में इस ब्रांड का पहला स्मार्टफोन Yu Yureka था। बीते साल सितंबर महीने में Yu Yureka 2 को 11,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। इसे एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध कराया गया था। यू यूरेका 2 की ख़ासियतों की बात करें तो फोन में 4 जीबी रैम के साथ स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर दिया गया है। 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा भी इसका एक अहम फीचर है। यू यूरेका 2 में एक 5.5 इंच फुल एचडी स्क्रीन है। स्क्रीन 2.5डी कर्व्ड ग्लास के साथ आता है। फोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम दिए गए हैं। स्टोरेज 64 जीबी है। स्मार्टफोन एंड्रॉयड मार्शमैलो पर चलता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Yu, Micromax
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  2. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  3. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  4. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  5. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  6. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  7. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  8. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  9. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  10. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »