माइक्रोमैक्स वीडियो 3 और वीडियो 4 भारत में पेश, जानें इनके बारे में

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 16 जनवरी 2017 18:48 IST
ख़ास बातें
  • नए फोन में भी वीडियो कॉलिंग के लिए गूगल डुओ ऐप पहले से इंस्टॉल होंगे
  • माइक्रोमैक्स वीडियो 3 व वीडियो 4 में 4जी वीओएलटीई सपोर्ट मौज़ूद है
  • कंपनी ने वीडियो 3 हैंडसेट के सारे स्पेसिफिकेशन का खुलासा नहीं किया है
माइक्रोमैक्स ने अपनी वीडियो सीरीज़ के दो नए स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं। याद रहे कि कंपनी ने इस सीरीज़ से पिछले महीने ही पर्दा उठाया था। अब कंपनी ने नए वीडियो 3 और वीडियो 4 हैंडसेट लॉन्च किए हैं। कंपनी की इस सीरीज़ के पिछले स्मार्टफोन वीडियो 1 और वीडियो 2 की तरह नए फोन में भी वीडियो कॉलिंग के लिए गूगल डुओ ऐप पहले से इंस्टॉल होंगे।

माइक्रोमैक्स वीडियो 3 और वीडियो 4 हैंडसेट में 4जी वीओएलटीई सपोर्ट मौज़ूद है। और ये फोन भी वीडियो 1 और वीडियो 2 की तरह रिलायंस जियो सिम के साथ मिलेंगे। नए वीडियो स्मार्टफोन कंपनी की वेबसाइट पर लिस्ट किए गए हैं। हालांकि, इनकी कीमत और उपलब्धता के संबंध में कोई जानकारी नहीं दी गई है।

माइक्रोमैक्स वीडियो 3 और माइक्रोमैक्स वीडियो 4 स्मार्टफोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलेंगे। दोनों ही स्मार्टफोन 4जी वीओएलटीई से लैस हैं और डुअल सिम कार्ड स्लॉट के साथ आएंगे। कंपनी ने वीडियो 3 हैंडसेट के सारे स्पेसिफिकेशन का खुलासा नहीं किया है। लेकिन टीज़र पेज से पता चलता है कि यह 5 इंच के शैटर-प्रूफ डिस्प्ले के साथ आएगा जिसपर गोरिल्ला ग्लास की प्रोटेक्शन मौज़ूद होगी। फोन में ब्रश्ड मेटल कवर है।

दूसरी तरफ, माइक्रोमैक्स वीडियो 4 स्मार्टफोन के सारे स्पेसिफिकेशन सार्वजनिक हो गए हैं। वीडियो 4 में 5 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) डिस्प्ले है। इसमें 1.1 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर स्नैपड्रैगन 210 एमएसएम8909 प्रोसेसर के साथ 1 जीबी रैम दिया गया है। वीडियो 4 में 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है और इसका फ्रंट कैमरा 2 मेगापिक्सल का है।
Advertisement

माइक्रोमैक्स वीडियो 4 की इनबिल्ट स्टोरेज 8 जीबी है। यूज़र के लिए 4 जीबी उपलब्ध होगा। वहीं, माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट 32 जीबी तक का है। स्मार्टफोन की बैटरी 4000 एमएएच की है। कंपनी का दावा है कि यह 24 घंटे तक का टॉक टाइम देगी। कनेक्टिविटी फ़ीचर में 3.5 एमएम हेडफोन जैक, यूएसबी 2.0, जीपीएस, वाई-फाई और ब्लूटूथ शामिल हैं। फोन प्रॉक्सिमिटी सेंसर, एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर और ग्रेविटी सेंसर के साथ आएगा।
Advertisement

जहां तक वीडियो 3 का सवाल है कि इसके स्पेसिफिकेशन के लिए हमें इंतज़ार करना होगा।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.00 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 210

फ्रंट कैमरा

2-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

8-मेगापिक्सल

रैम

1 जीबी

स्टोरेज

8 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0

रिज़ॉल्यूशन

720x1280 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  3. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  4. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  5. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  2. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  3. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  6. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  8. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  9. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  10. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.