• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • माइक्रोमैक्स वीडियो 1 और वीडियो 2 स्मार्टफोन लॉन्च, कीमत 4,440 रुपये से शुरू

माइक्रोमैक्स वीडियो 1 और वीडियो 2 स्मार्टफोन लॉन्च, कीमत 4,440 रुपये से शुरू

माइक्रोमैक्स वीडियो 1 और वीडियो 2 स्मार्टफोन लॉन्च, कीमत 4,440 रुपये से शुरू
विज्ञापन
माइक्रोमैक्स ने बुधवार को अपनी नई स्मार्टफोन रेंज पेश की। कंपनी का दावा है कि इन स्मार्टफोन को ख़ास तौर पर भारतीय यूज़रों के बीच वीडियो कॉलिंग को लोकप्रिय बनाने के इरादे से डिज़ाइन किया गया है। कंपनी के नए 'वीडियो' स्मार्टफोन में गूगल डुओ ऐप पहले से इंस्टॉल आता है। माइक्रोमैक्स वीडियो 1 और वीडियो 2 में 4जी वीओएलटीई सपोर्ट के साथ वीडियो कॉलिंग सुविधा दी गई है। वीडियो 1 और वीडियो 2 की कीमत क्रमशः 4,440 रुपये और 4,990 रुपये है।

माइक्रोमैक्स वीडियो 1 और माइक्रोमैक्स वीडियो 2 एंड्रॉयड 6.0 पर चलता है। दोनों स्मार्टफोन 4जी वीओएलटीई सपोर्ट करते हैं। ये डुअल सिम स्मार्टफोन हैं। दोनों फोन 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर प्रोसेसर पर चलते हैं। इनमें एक जीबी रैम है। वीडियो 1 में 4 इंच डब्ल्यूवीजीएस डिस्प्ले है जबकि वीडियो 2 में 4.5 इंच एफडब्ल्यूवीजीए डिस्प्ले दिया गया है।

फोटोग्राफी के लिए वीडियो 1 और वीडियो 2 में 5 मेगापिक्सल रियर कैमरा जबकि 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। गूगल डुओ से फ्रंट कैमरे का इस्तेमाल कर वीडियो कॉलिंग की जा सकती है। माइक्रोमैक्स का कहना है कि गूगल के साथ साझेदारी से वीडियो स्मार्टफोन रेंज में यूज़र को बेहतरीन वीडियो कॉलिंग अनुभव मिलेगा। इन दोनों स्मार्टफोन में 8 जीबी इनबिल्ट स्टोरज दी गई है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है।

माइक्रोमैक्स वीडियो 1 में 1600 एमएएच जबकि वीडियो 2 में 1800 एमएएच की बैटरी है। ये दोनों डिवाइस रिलायंस जियो सिम कार्ड के साथ 'हैप्पी न्यू ईयर ऑफर' के साथ आते हैं जिससे यूज़र मार्च 2017 तक मुफ्त अनलिमिटेड डेटा, कॉल और एसएमएस का इस्तेमाल कर पाएंगे।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले4.00 इंच
प्रोसेसर1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर
फ्रंट कैमरा2-मेगापिक्सल
रियर कैमरा5-मेगापिक्सल
रैम1 जीबी
स्टोरेज8 जीबी
बैटरी क्षमता1600 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 6.0
रिज़ॉल्यूशन480x800 पिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले4.50 इंच
प्रोसेसर1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर
फ्रंट कैमरा2-मेगापिक्सल
रियर कैमरा5-मेगापिक्सल
रैम1 जीबी
स्टोरेज8 जीबी
बैटरी क्षमता1800 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 6.0
रिज़ॉल्यूशन480x854 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Micromax, Micromax smartphone, Micromax vdeo 1, Micromax vdeo 2
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  2. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  3. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  6. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  8. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  9. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  10. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »