• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • माइक्रोमैक्स ने लॉन्च किए दो नए बज़ट स्मार्टफोन, जानें कीमत व सारे स्पेसिफिकेशन

माइक्रोमैक्स ने लॉन्च किए दो नए बज़ट स्मार्टफोन, जानें कीमत व सारे स्पेसिफिकेशन

माइक्रोमैक्स ने लॉन्च किए दो नए बज़ट स्मार्टफोन, जानें कीमत व सारे स्पेसिफिकेशन
विज्ञापन
माइक्रोमैक्स ने सोमवार को यूनाइट सीरीज़ के नए स्मार्टफोन यूनाइट 4 और यूनाइट 4 प्रो लॉन्च कर दिए। माइक्रोमैक्स यूनाइट 4 और यूनाइट 4 प्रो की कीमत क्रमशः 6,999 और 7,499 रुपये रखी गई है। माइक्रोमैक्स यूनाइट 4 ऑफलाइन रिटेल स्टोर जबकि माइक्रोमैक्स यूनाइ 4 प्रो एक्सक्लूसिव तौर पर स्नैपडील पर मिलेगा।

कंपनी का कहना है कि नए यूनाइट स्मार्टफोन को पहली बार स्मार्टफोन इस्तेमाल कर रहे यूज़र को ध्यान में रखकर (जो अपनी मूलभाषा में डिवाइस को इस्तेमाल करना चाहते हैं) बनाया गया है। इसके अलावा दोनों नए स्मार्टफोन इंडस ओएस 2.0 के साथ लॉन्च होने वाले पहले डिवाइस हैं। ये फोन 12 क्षेत्रीय भाषाओं को सपोर्ट करते हैं। फोन में ऐप बाज़ार (इंडस का रीज़नल ऐप मार्केटपैलेस), इंडस-टू-इंडस मुफ्त एसएमएस सर्विस, इंडस स्वाइप फीचर जैसे कई दूसरे फीचर हैं। इंडस ओएस 2.0 से 6 भारतीय भाषाओं में टेक्स्ट-टू-स्पीच टेक्नोलॉजी भी सपोर्ट करता है। ऐप बाज़ार की सबसे बड़ी खासियत है कि यूज़़र बिना ईमेल आईडी और क्रेडिट कार्ड के बिना ऐप डाउनलोड कर भुगतान कर सकते हैं।

दोनों स्मार्टफोन फिंगरप्रिंट स्कैनर और डुअल सिम सपोर्ट के साथ आता है। इन हैंडसेट में 8 मेगापिक्सल का रियर ऑटोफोकस कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।
 

माइक्रोमैक्स यूनाइट 4 और यूनाइट 4 प्रो में 5 इंच एचडी (720x1280 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन आईपीएस डिस्प्ले है। यूनाइट 4 में 1 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर मीडियाटेक (एमटी6735पी) प्रोसेसर है। इस फोन में 1 जीबी रैम है। इनबिल्ट स्टोरेज 8 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए (32 जीबी तक) बढ़ाया जा सकता है। यूनाइट 4 एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो आधारित इंडस ओएस 2.0 पर चलता है।

वहीं माइक्रोमैक्स यूनाइट 4 प्रो में 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर स्प्रेडट्रम (एससी9832) प्रोसेसर है। इसमें 2 जीबी रैम है। इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए (32 जीबी तक) बढ़ाया जा सकता है। माइक्रोमैक्स का कहना है कि एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर चलने वाले यूनाइट 4 प्रो को एंड्रॉयड मार्शमैलो पर अपडेट किया जा सकता है। हालांकि अभी इसके समय की जानकारी नहीं दी गई है। फोन में 3900 एमएएच की बैटरी है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  5. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  6. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  7. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  8. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  9. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  10. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »