7,999 रुपये में मार्केट में पहले से लेनोवो वाइब के5 प्लस, शाओमी रेडमी 3एस और मोटो जी4 प्ले जैसे लोकप्रिय फोन मौजूद हैं। क्या यूनाइट4 प्रो का अनोखा लैंगवेज फ़ीचर उसे मार्केट का लीडर बनाने के लिए काफी है? आइए जानते हैं।
माइक्रोमैक्स ने शुक्रवार को कैनवस यूनाइट सीरीज का एक और हैंडसेट यूनाइट 4 प्लस लॉन्च किया। माइक्रोमैक्स कैनवस यूनाइट 4 प्लस की कीमत 7,999 रुपये है और यह शैंपेन, ग्रे व सिल्वर कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा।