माइक्रोमैक्स यूनाइट 4 प्लस में है फिंगरप्रिंट सेंसर, 7,999 रुपये में लॉन्च

विज्ञापन
Shekhar Thakran, अपडेटेड: 8 अगस्त 2016 07:50 IST
ख़ास बातें
  • स्मार्टफोन में क्वाड-कोर मीडियाटेक चिपसेट का किया गया है इस्तेमाल
  • इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है व माइक्रोएसडी कार्ड का इस्तेमाल भी संभव है
  • रियर कैमरा 8 मेगापिक्सल का है और फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल का
माइक्रोमैक्स ने शुक्रवार को कैनवस यूनाइट सीरीज का एक और हैंडसेट यूनाइट 4 प्लस लॉन्च किया। माइक्रोमैक्स कैनवस यूनाइट 4 प्लस की कीमत 7,999 रुपये है और यह शैंपेन, ग्रे व सिल्वर कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा। स्मार्टफोन में 12 भारतीय भाषाओं के लिए सपोर्ट मौजूद है और यह इंडस ओएस 2.0 से लैस है। इसमें इंडस स्वाइप, हाइब्रिड कीबोर्ड, टेक्स्ट टू स्पीच और ऐप बाज़ार जैसे ऐप दिए गए हैं।

माइक्रोमैक्स के इस नए हैंडसेट की एक और अहम खासियत होम बटन में फिंगरप्रिंट सेंसर की मौजूदगी है। एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलने वाले डुअल-सिम (माइक्रो-सिम) माइक्रोमैक्स यूनाइट 4 प्लस में 5 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है। हैंडसेट में 1 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर मीडियाटेक एमटी6735पी प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। इसके साथ मौजूद है 2 जीबी रैम।

माइक्रोमैक्स यूनाइट 4 प्लस में 8 मेगापिक्सल का रियर ऑटोफोकस कैमरा है। इसके साथ एलईडी फ्लैश भी दिया गया है। हैंडसेट के फ्रंट कैमरे का सेंसर 5 मेगापिक्सल का है। इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 64 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड का इस्तेमाल किया जा सकता है।

कनेक्टिविटी फ़ीचर में 4जी एलटीई, वाई-फाई, जीपीएस, ब्लूटूथ वी4.0, एफएम रेडियो, 3.5 एमएम ऑडियो जैक और माइक्रो-यूएसबी शामिल हैं। माइक्रोमैक्स यूनाइट 4 प्लस में प्रॉक्सिमिटी सेंसर, एंबियंट लाइट सेंसर और एक्सेलेरोमीटर दिए गए हैं।
Advertisement

माइक्रोमैक्स ने ईमेल के जरिए भेजे गए प्रेस विज्ञप्ति में यह भी जानकारी दी कि नए इंडस ओएस 2.0 में ऊर्द और असमिया के लिए भी सपोर्ट भी मौजूद है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  3. ₹25,000 से कम में आए ये नए 5G फोन, 7900mAh Battery और 50MP AI Camera जैसे फीचर्स
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  6. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  7. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  8. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  9. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.