Micromax iOne लॉन्च, जानें कीमत और सारे स्पेसिफिकेशन

Micromax iOne लेटेस्ट एंड्रॉयड पाई पर चलता है। इसमें 5.45 इंच का एचडी आईपीएस डिस्प्ले है, 19:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ।

Micromax iOne लॉन्च, जानें कीमत और सारे स्पेसिफिकेशन
ख़ास बातें
  • माइक्रोमैक्स आईवन में टॉप पर एक वाइड-नॉच है
  • माइक्रोमैक्स आईवन को भारत में 4,999 रुपये में बेचा जाएगा
  • Micromax iOne के फ्रंट और रियर कैमरे 5-5 मेगापिक्सल के हैं
विज्ञापन
Micromax ने शुक्रवार को भारत में आईवन स्मार्टफोन लॉन्च किया है। Micromax iOne नॉच डिस्प्ले और ऑक्टा-कोर चिपसेट के साथ आता है और इसकी कीमत 5,000 रुपये से कम रखी गई है। Micromax iOne की बैटरी 2,200 एमएएच की है। इसके फ्रंट और बैकपैनल पर 5 मेगापिक्सल के अलग-अलग सेंसर दिए गए हैं। गौर करने वाली बात है कि इससे पहले माइक्रोमैक्स ने बीते साल दिसंबर में Micromax Infinity N11 और Micromax Infinity N12 स्मार्टफोन को लॉन्च किया था।
 

Micromax iOne की भारत में कीमत

माइक्रोमैक्स आईवन को भारत में 4,999 रुपये में बेचा जाएगा। इसे मार्केट में उपलब्ध करा दिया गया है। फोन की बिक्री ब्लैक और ब्लू रंग में होगी।
 

Micromax iOne डिज़ाइन और स्पेसिफिकेशन

माइक्रोमैक्स आईवन में टॉप पर एक वाइड-नॉच है। निचले हिस्से पर बॉर्डर चौड़े हैं। फोन में एक रियर कैमरा दिया गया है और यह मैटे प्लास्टिक बैकपैनल के साथ आता है। स्पेसिफिकेशन की बात करें तो Micromax iOne लेटेस्ट एंड्रॉयड पाई पर चलता है। इसमें 5.45 इंच का एचडी आईपीएस डिस्प्ले है, 19:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ।

इसमें Unisoc SC9863 ऑक्टा-प्रोसेसर के साथ 2 जीबी रैम दिए गए हैं। इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 128 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल किया जा सकता है।

कैमरे की बात करें में माइक्रोमैक्स आईवन में फ्लैश सपोर्ट के साथ 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए भी 5 मेगापिक्सल का ही सेंसर मौज़ूद है। यह एडवांस्ट रियल टाइम बोकेह, टाइम लैप्स और स्लो मोशन फीचर से लैस है। फोन में जान फूंकने का काम करेगी 2,200 एमएएच की बैटरी।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.45 इंच
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा5-मेगापिक्सल
रैम2 जीबी
स्टोरेज16 जीबी
बैटरी क्षमता2200 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 9 Pie
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  2. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  3. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  4. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
  5. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  6. ट्रेन में जाने से पहले ही बदल सकेंगे अपनी सीट, 13 साल की शिरीन ने बनाया CoSeat, जानें कैसे करता है काम
  7. WhatsApp पर चैट डिलीट किए बिना स्टोरेज को कैसे करें खाली
  8. Oppo K14 Plus 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, परफॉर्मेंस पर होगा फोकस
  9. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
  10. Xiaomi 18 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »