Micromax In Note 1 और Micromax In 1b लॉन्च, जानें कीमत और सारे स्पेसिफिकेशन

मार्केट में Micromax In Note 1 की भिड़ंत Redmi Note 9 और Realme Narzo 20 हैंडसेट से होगी। दूसरी तरफ, Micromax In 1B को Redmi 9, Poco C3 और Realme C15 से चुनौती मिलने वाली है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 3 नवंबर 2020 13:41 IST
ख़ास बातें
  • माइक्रोमैक्स इन नोट 1 की कीमत 10,999 रुपये से शुरू होती है
  • Micromax In 1B की शुरुआती कीमत 6,999 रुपये है
  • Micromax के दोनों ही नए स्मार्टफोन फ्लिपकार्ट पर बेचे जाएंगे
Micromax In सीरीज़ से पर्दा उठा गया है। देखा जाए तो लंबे समय से माहौल बनाने के बाद आखिरकार माइक्रोमैक्स ने एक तरह से स्मार्टफोन मार्केट में वापसी की है। इस बार कंपनी ने Micromax In Note 1 और Micromax In 1B को लॉन्च किया है। माइक्रोमैक्स के दोनों स्मार्टफोन मीडियाटेक प्रोसेसर और स्टॉक एंड्रॉयड अनुभव के साथ आते हैं। Micromax ने वादा किया है कि दोनों ही स्मार्टफोन को दो साल तक सॉफ्टवेयर अपडेट मिलता रहेगा। याद रहे कि एक वक्त तक गुरुग्राम की इस कंपनी का स्मार्टफोन मार्केट में बोलबाला था। लेकिन धीरे-धीरे Oppo, Vivo और Xiaomi जैसे ब्रांड ने इसे पीछे छोड़ दिया।
 

Micromax In Note 1, Micromax In 1B price in India, availability details

माइक्रोमैक्स इन नोट 1 की कीमत 10,999 रुपये से शुरू होती है। यह दाम 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। फोन के 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज मॉडल को 12,499 रुपये में बेचा जाएगा। वहीं, Micromax In 1B की शुरुआती कीमत 6,999 रुपये है। इस दाम में 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट दिया जाएगा। ग्राहक फोन के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 7,999 रुपये में खरीद पाएंगे। Micromax In Note 1 मार्केट में ग्रीन और व्हाइट रंग में उपलब्ध होगा। इसकी सेल 24 नवंबर से शुरू होगी। इच्छुक ग्राहक माइक्रोमैक्स इन 1बी को तीन रंग में 26 नवंबर से खरीद पाएंगे।

Micromax के दोनों ही नए स्मार्टफोन फ्लिपकार्ट पर बेचे जाएंगे। इसके अलावा माइक्रोमैक्स की अपनी वेबसाइट पर भी उपलब्ध होंगे।

मार्केट में Micromax In Note 1 की भिड़ंत Redmi Note 9 और Realme Narzo 20 हैंडसेट से होगी। दूसरी तरफ, Micromax In 1B को Redmi 9, Poco C3 और Realme C15 से चुनौती मिलने वाली है।
Advertisement
 

Micromax In Note 1 specifications

डुअल-सिम माइक्रोमैक्स इन नोट 1 एंड्रॉयड 10 पर चलता है। इसमें 6.67 इंच का फुल-एचडी+ डिस्प्ले और होल-पंच डिज़ाइन है। फोन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो जी85 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। जुगलबंदी के लिए 4 जीबी रैम मौज़ूद हैं। फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप है। यहां 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। 5 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा वाइड-एंगल लेंस से लैस है। इसके अलावा 2 मेगापिक्सल के दो सेंसर्स दिए गए हैं। एक मैक्रो शॉट और दूसरा डेप्थ कैप्चर करने के लिए। कैमरा सेटअप के साथ एलईडी फ्लैश मौज़ूद है।

सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए Micromax In Note 1 स्मार्टफोन 16 मेगापिक्सल के कैमरा सेंसर से लैस है। सेल्फी कैमरा सेंसर आम फोटो और वीडियो के अलावा जिफ शूट करने में भी सक्षम है।
Advertisement

माइक्रोमैक्स इन नोट 1 की इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी तक जाती है।  इसे माइक्रोएसडी कार्ड के ज़रिए बढ़ाना संभव है। कनेक्टिविटी फीचर्स में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस/ ए-जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। फोन में पिछले हिस्से पर फिंगरप्रिंट सेंसर भी मौज़ूद है। इसके अलावा हैंडसेट में 5,000 एमएएच की बैटरी दी गई है। यह 18 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
 

Micromax In 1B specifications

डुअल-सिम माइक्रोमैक्स इन 1बी एंड्रॉयड 10 पर चलता है। इसमें 6.52 इंच का एचडी+ डिस्प्ले है, वॉटरड्रॉप नॉच के साथ। फोन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो जी35 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। जुगलबंदी के लिए 2 जीबी और 4 जीबी रैम के विकल्प मौज़ूद हैं। यह एक डुअल रियर कैमरा स्मार्टफोन है। प्राइमरी कैमरा 13 मेगापिक्सल का है और सेकेंडरी कैमरा 2 मेगापिक्सल का। इस Micromax हैंडसेट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मौज़ूद है।
Advertisement
 

Micromax In 1B की इनबिल्ट स्टोरेज के दो विकल्प हैं- 32 जीबी और 64 जीबी। दोनों ही वेरिएंट में माइक्रोएसडी कार्ड के लिए सपोर्ट है। कनेक्टिविटी फीचर्स में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस/ ए-जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। फोन में पिछले हिस्से पर फिंगरप्रिंट सेंसर भी मौज़ूद है। इसके अलावा हैंडसेट में 5,000 एमएएच की बैटरी दी गई है। यह 10 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Clean UI, stock Android
  • Decent battery life
  • Good performance
  • Bad
  • Below-average camera performance
  • Doesn’t feel polished
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी85

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Decent build quality
  • USB Type-C port
  • No bloatware
  • Bad
  • Average battery life
  • Below-average cameras
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.52 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी35

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10 (Go edition)

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  2. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  3. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी!
  4. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  5. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  6. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  7. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  8. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  9. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  10. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.