Micromax In 1 का डिज़ाइन Flipkart पर लिस्ट, स्पेसिफिकेशन भी हुए ऑनलाइन लीक

लीक के अनुसार, Micromax In 1 स्मार्टफोन में 6.67 इंच फुल एचडी+ एलसीडी डिस्प्ले के साथ पंच-होल कटआउट दिया जाएगा। इसके अलावा, फोन में मीडियाटेक हीलियो जी80 प्रोसेसर के साथ 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज मौजूद होगी, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है।

Micromax In 1 का डिज़ाइन Flipkart पर लिस्ट, स्पेसिफिकेशन भी हुए ऑनलाइन लीक

Micromax In 1 फोन 19 मार्च को दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा।

ख़ास बातें
  • Micromax In 1 फोन Flipkart पर हुआ लिस्ट
  • माइक्रोमैक्स इन 1 फोन 19 मार्च को होगा लॉन्च
  • फोन में मिलेगी 5,000 एमएएच की बैटरी
विज्ञापन
Micromax In 1 स्मार्टफोन 19 मार्च को लॉन्च किया जाएगा। लॉन्च से पहले यह फोन ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart पर लिस्ट कर दिया गया है, जहां स्मार्टफोन के डिज़ाइन को देखा जा सकता है। वेबसाइट पर In 1 फोन को इंडिया का नया ब्लॉकबस्टर बताया गया है, जहां इसकी खूबियों को बॉलीवुड फिल्मों के नाम दिए गए हैं, जैसे गेमिंग का गली बॉय, डिस्प्ले का डॉन, कैमरे का खिलाड़ी, डाटा का दबंग और स्टाइल का सुपरस्टार। यही नहीं, फ्लिपकार्ट लिस्टिंग के अलावा, XDA  डेवलपर द्वारा इस फोन के स्पेसिफिकेशन की जानकारी भी ऑनलाइन लीक की गई है।

XDA  डेवलपर तुषार मेहता ने ट्वीट करते हुए जानकारी दी है कि Micromax In 1 स्मार्टफोन में 6.67 इंच फुल एचडी+ एलसीडी डिस्प्ले के साथ पंच-होल कटआउट दिया जाएगा। इसके अलावा, फोन में मीडियाटेक हीलियो जी80 प्रोसेसर के साथ 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज मौजूद होगी, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मौजूद होगा, जिसका प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का होगा और दो 2 मेगापिक्सल के कैमरा सेंसर मिलेंगे। फोन में सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद होगा।

फोन की बटरी 5,000 एमएएच की होगी, जिसके साथ 18 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा।

जैसे कि हमने बताया यह फोन फ्लिपकार्ट वेबसाइट पर भी बॉलीवुड ब्लॉकबस्टर के रूप में लिस्ट है, जहां फोन की खूबियों को बॉलीवुड फिल्मों के नाम दिए हैं, जैसे  गेमिंग का गली बॉय, डिस्प्ले का डॉन, कैमरे का खिलाड़ी, डाटा का दबंग और स्टाइल का सुपरस्टार आदि। वेबसाइट पर ये भी जानकारी जी गई है कि यह फोन 19 मार्च को दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा।

गौरतलब है कि कंपनी ने पिछले साल नवंबर महीने में Micromax In Note 1 और Micromax In 1b को भारत में लॉन्च किया था। माइक्रोमैक्स इन नोट 1 की बात करें, तो यह डुअल-सिम माइक्रोमैक्स इन नोट 1 फोन में 6.67 इंच का फुल-एचडी+ डिस्प्ले और होल-पंच डिज़ाइन दिया गया है। फोन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो जी85 प्रोसेसर मौजूद है। जुगलबंदी के लिए 4 जीबी रैम मौज़ूद हैं। फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप है। यहां 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। 5 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा वाइड-एंगल लेंस से लैस है। इसके अलावा 2 मेगापिक्सल के दो सेंसर्स दिए गए हैं। एक मैक्रो शॉट और दूसरा डेप्थ कैप्चर करने के लिए। कैमरा सेटअप के साथ एलईडी फ्लैश मौज़ूद है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए Micromax In Note 1 स्मार्टफोन 16 मेगापिक्सल के कैमरा सेंसर से लैस है।

माइक्रोमैक्स इन नोट 1 में भी 5,000 एमएएच की बैटरी दी गई है। यह 18 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Clean UI, stock Android
  • Decent battery life
  • Good performance
  • कमियां
  • Below-average camera performance
  • Doesn’t feel polished
डिस्प्ले6.67 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो जी85
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Decent build quality
  • USB Type-C port
  • No bloatware
  • कमियां
  • Average battery life
  • Below-average cameras
डिस्प्ले6.52 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो जी35
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम2 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10 (Go edition)
रिज़ॉल्यूशन720x1600 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
  2. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  3. itel Zeno 300 भारत में होगा लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, डुअल कैमरा के साथ Amazon पर लिस्ट
  4. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  5. OnePlus 13s का 16GB के RAM वाला वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
  7. UBON ने भारत में नया ब्लूटूथ स्पीकर SP-50 Sound Pro किया लॉन्च, कीमत ₹4,999
  8. Vivo लेटेस्ट फोन Vivo V80 भारत में होने जा रहा लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, बड़ी बैटरी के साथ!
  9. 200 इंच की स्क्रीन पर 4K सिनेमा और 240Hz की गेमिंग! लॉन्च हुआ Dangbei X9 Max Projector
  10. ₹1 में BSNL दे रही फ्री SIM, 24GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग और बहुत कुछ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  2. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  3. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  4. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
  5. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  6. ट्रेन में जाने से पहले ही बदल सकेंगे अपनी सीट, 13 साल की शिरीन ने बनाया CoSeat, जानें कैसे करता है काम
  7. WhatsApp पर चैट डिलीट किए बिना स्टोरेज को कैसे करें खाली
  8. Oppo K14 Plus 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, परफॉर्मेंस पर होगा फोकस
  9. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
  10. Xiaomi 18 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »