• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • 4GB रैम के साथ Micromax IN 2C स्मार्टफोन गीकबेंच पर लिस्ट! कई स्पेसिफिकेशन आए सामने...

4GB रैम के साथ Micromax IN 2C स्मार्टफोन गीकबेंच पर लिस्ट! कई स्पेसिफिकेशन आए सामने...

Micromax IN 2C फोन Micromax IN 1 या फिर Micromax IN 1B का सक्सेसर हो सकता है। बता दें, इन 1 फोन ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो जी80 प्रोसेसर से लैस था, जबकि इन 1बी फोन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो जी35 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया था।

4GB रैम के साथ Micromax IN 2C स्मार्टफोन गीकबेंच पर लिस्ट! कई स्पेसिफिकेशन आए सामने...
ख़ास बातें
  • Micromax IN 2C फोन एंड्रॉयड 11 के साथ दे सकता है दस्तक
  • माइक्रोमैक्स इन 2सी Unisoc प्रोसेसर से हो सकता है लैस
  • यह फोन Micromax IN 1 या फिर Micromax IN 1B का सक्सेसर हो सकता है
विज्ञापन
Micromax ने लम्बे समय बाद पिछले साल Micromax In Note 1 और Micromax In 1B के साथ स्मार्टफोन मार्केट में वापसी की थी। इसके बाद कंपनी ने इस साल मार्च महीने में Micromax IN1 स्मार्टफोन को भी लॉन्च किया था। वहीं, अब खबरों की मानें तो कंपनी जल्द ही IN सीरीज़ के तहत अपने तीसरे स्मार्टफोन से भी पर्दा उठाने की तैयारी में है। जी हां, लेटेस्ट रिपोर्ट की मानें तो कंपनी के अगले स्मार्टफोन का नाम Micromax IN 2C होगा। कथित रूप से यह फोन गीकबेंच बेंचमार्किंग साइट पर लिस्ट हुआ है। यही नहीं, गीकबेंच लिस्टिंग से फोन के कुछ प्रमुख स्पेसिफिकेशन्स की भी जानकारी हासिल हुई है।

91mobiles की रिपोर्ट के मुताबिक, Micromax IN 2C स्मार्टफोन गीकबेंच साइट पर लिस्ट हुआ है। लिस्टिंग के अनुसार, माइक्रोमैक्स इन 2सी स्मार्टफोन एंड्रॉयड 11 के साथ दस्तक देगा। इसके अलावा, यह फोन Unisoc T-610 प्रोसेसर से लैस होगा। इसमें दो कॉर्टेक्स-ए75 सीपीयू कोर होंगे जिसकी क्लॉक स्पीड 1.8GHz होगी, वहीं छह कॉर्टेक्स-ए55 सीपीयू कोर की क्लॉक स्पीड 1.8GHz होगी और इसमें Mali-G52 जीपीयू मौजूद होगा। इसके अलावा, कथित गीकबेंच लिस्टिंग में यह भी देखा गया है कि यह फोन 4 जीबी रैम से लैस होगा। इसका सिंगल कोर स्कोर 347 और मल्टी-कोर स्कोर 1,127 प्वाइंट्स है।

यह फोन Micromax IN 1 या फिर Micromax IN 1B का सक्सेसर हो सकता है। बता दें, इन 1 फोन ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो जी80 प्रोसेसर से लैस था, जबकि इन 1बी फोन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो जी35 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया था।
 

Micromax In 1B specifications

डुअल-सिम माइक्रोमैक्स इन 1बी एंड्रॉयड 10 पर चलता है। इसमें 6.52 इंच का एचडी+ डिस्प्ले है, वॉटरड्रॉप नॉच के साथ। फोन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो जी35 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। जुगलबंदी के लिए 2 जीबी और 4 जीबी रैम के विकल्प मौज़ूद हैं। यह एक डुअल रियर कैमरा स्मार्टफोन है। प्राइमरी कैमरा 13 मेगापिक्सल का है और सेकेंडरी कैमरा 2 मेगापिक्सल का। इस Micromax हैंडसेट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मौज़ूद है।

Micromax In 1B की इनबिल्ट स्टोरेज के दो विकल्प हैं- 32 जीबी और 64 जीबी। दोनों ही वेरिएंट में माइक्रोएसडी कार्ड के लिए सपोर्ट है। कनेक्टिविटी फीचर्स में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस/ ए-जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। फोन में पिछले हिस्से पर फिंगरप्रिंट सेंसर भी मौज़ूद है। इसके अलावा हैंडसेट में 5,000 एमएएच की बैटरी दी गई है। यह 10 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
 

Micromax In 1 specifications

डुअल-सिम माइक्रोमैक्स इन 1 फोन एंड्रॉयड 10 पर चलता है, हालांकि कंपनी ने इसमें एंड्रॉयड 11 अपडेट का वादा भी किया है जो कि इस साल तक प्राप्त हो जाएगा। इसमें 6.67 इंच का फुल-एचडी+ (1,080x,2,400 पिक्सल) डिस्प्ले के साथ 20:9  आस्पेक्ट रेशियो, 91.4 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो और 400 निट्स अधिकतम ब्राइटनेस दी जाएगी। फोन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो जी80 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ जुगलबंदी में 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज मौजूद हैं। फोन की स्टोरेज को माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा के साथ 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा दिया गया है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए कंपनी ने इसमें 8 मेगापिक्सल का कैमरा होल-पंच डिज़ाइन के साथ दिया है।

कनेक्टिविटी फीचर्स की बात करें, तो इसमें डुअल बैंड वाई-फाई, 4जी, डुअल वीओएलटीई, डुअल-वीओवाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल है। सेंसर में प्रॉक्सिमिटी सेंसर, एंबियंट लाइट सेंसर, एक्सेलेरोमीटर, कंपास, जायरोस्कोप और ग्रेविटी सेंसर शामिल हैं। कंपनी ने इसमें 5,000 एमएएच की बैटरी दी है, जिसके साथ 18 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। फोन का डायमेंशन 165.24x76.95x8.99mm है।
 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Decent build quality
  • USB Type-C port
  • No bloatware
  • कमियां
  • Average battery life
  • Below-average cameras
डिस्प्ले6.52 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो जी35
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम2 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10 (Go edition)
रिज़ॉल्यूशन720x1600 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix Hot 70 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6.76 इंच फुल HD+ डिस्प्ले
  2. क्रिप्टो मार्केट को मिला कमजोर डॉलर का फायदा, Bitcoin का प्राइस 81,000 डॉलर से ज्यादा
  3. रोबोट ने उज्जैन में किया सैंडविच शॉप का देसी अंदाज में उद्घाटन, देखें वायरल वीडियो
  4. ₹8 हजार में Xiaomi का नया Air Purifier, साथ में आया बड़ा मॉडल; जानें स्पेसिफिकेशन्स
  5. जब हर कंपनी महंगे कर रही अपने स्मार्टफोन, वहां Samsung ने फ्लैगशिप फोन कर दिया ₹15,000 सस्ता
  6. Vivo T5 5G भारत में 2 सितंबर को होगा लॉन्च, इस प्राइस रेंज में आएगा अपकमिंग स्मार्टफोन
  7. boltt ACE 5G, boltt EVO लॉन्च, 6000mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा, जानें कीमत
  8. चीन में वजन उठाते-उठाते ‘मर गया’ रोबोट! जजों की टेबल पर जा गिरा, VIDEO वायरल
  9. Starlink का सैटेलाइट इंटरनेट, भारत में काम शुरू, बेंगलुरु में बनने लगी टीम
  10. 7050mAh बैटरी वाले iQOO Z11 की आज से सेल शुरू, लिमिटेड समय के लिए मिल रही है ₹4 हजार की छूट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »