• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • माइक्रोमैक्स कैनवस एक्सप्रेस 2 खरीदने के लिए अब रजिस्ट्रेशन की जरूरत नहीं

माइक्रोमैक्स कैनवस एक्सप्रेस 2 खरीदने के लिए अब रजिस्ट्रेशन की जरूरत नहीं

माइक्रोमैक्स कैनवस एक्सप्रेस 2 खरीदने के लिए अब रजिस्ट्रेशन की जरूरत नहीं
विज्ञापन
माइक्रोमैक्स ने शुक्रवार को यह जानकारी दी है कि कंपनी के कैनवस एक्सप्रेस 2 स्मार्टफोन की बिक्री अब ओपन सेल मॉडल के जरिए होगी। आपको बता दें कि यह स्मार्टफोन अब तक एक्सलूसिव तौर पर ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट द्वारा फ्लैश सेल मॉडल के जरिए बेचा जा रहा था। भारत की इस फोन निर्माता कंपनी ने यह भी जानकारी दी कि यह स्मार्टफोन आगे भी फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध होगा। कंज्यूमर के लिए अच्छी खबर यह है कि अब उन्हें डिवाइस को खरीदने के लिए रजिस्ट्रेशन की जरूरत नहीं पड़ेगी।

(पढ़ें: माइक्रोमैक्स कैनवस एक्सप्रेस 2 का रिव्यू)

माइक्रोमैक्स कैनवस एक्सप्रेस 2 को जुलाई महीने में 5,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। कंपनी ने बताया है कि अब तक इस हैंडसेट के डेढ़ लाख से ज्यादा यूनिट बिक चुके हैं। कंपनी का दावा रहा है कि कैनवस एक्सप्रेस 2 हैंडसेट भारत का सबसे सस्ता ऑक्टा-कोर स्मार्टफोन है।
https://cdn.ndtv.com/tech/micromax_canvas_xpress_2_screen.jpg
माइक्रोमैक्स कैनवस एक्सप्रेस 2 में 5 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है, जिसमें कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 का प्रोटेक्शन मौजूद है। हैंडसेट में 1.4 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर मीडियाटेक (एमटी6592एम) प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है और इसके साथ है 1 जीबी का रैम। स्मार्टफोन 8 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आता है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (32 जीबी तक) से एक्सपेंड भी किया जा सकता है। कैनवस एक्सप्रेस 2 में 13 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस रियर कैमरा है। इसमें ओवी सेंसर, 5पी लार्गन लेंस, ब्लू ग्लास और डुअल-एलईडी फ्लैश मौजूद है। हैंडसेट में फिक्स्ड फोकस वाला 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी दिया गया है।

कंपनी का कहना है कि एंड्रॉयड 4.4.2 किटकैट ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आने वाले कैनवस एक्सप्रेस 2 को एंड्रॉयड 5.0 लॉलीपॉप का अपग्रेड भी मिलेगा। स्मार्टफोन को जेट ब्लैक फिनिश दिया गया है और इसके साइड में गोल्ड रिम डिजाइन का इस्तेमाल हुआ है। हैंडसेट में 2500 एमएएच की बैटरी है जो 9 घंटे का टॉक टाइम और 393 स्टैंडबाय टाइम देती है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi लॉन्च कर सकती है 10,000mAh बैटरी, 100W चार्जिंग वाले तीन नए स्मार्टफोन!
  2. 30W पावर आउटपुट के साथ Tempt Enigma स्पीकर भारत में लॉन्च, 12 घंटे की बैटरी, जानें कीमत
  3. 7000mAh की बड़ी बैटरी वाला Realme फोन Rs 7 हजार सस्ता खरीदें! जबरदस्त डिस्काउंट ऑफर
  4. Mercedes ने भारत में लॉन्च की CLA EV, 700 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  5. Honor 600e में मिल सकता है MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. भारत ने होर्मुज से जहाजों के सुरक्षित रास्ते के लिए ईरान को क्रिप्टो में पेमेंट देने से किया इनकार
  7. Vivo X500 सीरीज के स्पेसिफिकेशंस का हुआ खुलासा, 144Hz डिस्प्ले के साथ मिलेगा अल्ट्रासॉनिक स्कैनर
  8. Infosys में बंपर हायरिंग, 20,000 फ्रेशर्स का होगा रिक्रूटमेंट
  9. Infinix GT 50 Pro हुआ 6500mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  10. Oppo F33 Pro 5G vs OnePlus Nord 6 vs Vivo V70 FE: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »