• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • माइक्रोमैक्स कैनवस नाइट्रो 3 में है 2 जीबी रैम, कंपनी की साइट पर लिस्ट

माइक्रोमैक्स कैनवस नाइट्रो 3 में है 2 जीबी रैम, कंपनी की साइट पर लिस्ट

माइक्रोमैक्स कैनवस नाइट्रो 3 में है 2 जीबी रैम, कंपनी की साइट पर लिस्ट
विज्ञापन
माइक्रोमैक्स कैनवस नाइट्रो 3 स्मार्टफोन को कंपनी की वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। गौर करने वाली बात है कि हैंडसेट को इससे पहले एक थर्ड-पार्टी ऑनलाइन रिटेल वेबसाइट पर लिस्ट किया गया था। अभी तक माइक्रोमैक्स की ओर से इस हैंडसेट को आधिकारिक तौर पर लॉन्च करने के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है।

आपको याद दिला दें कि माइक्रोमैक्स कैनवस नाइट्रो 3 स्मार्टफोन को एक थर्ड-पार्टी ऑनलाइन रिटेल वेबसाइट पर 8,130 रुपये में लिस्ट किया गया था।

माइक्रोमैक्स कैनवस नाइट्रो 3 (ई352) हैंडसेट एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर चलता है और यह एक डुअल सिम (जीएसएम+जीएसएम) डिवाइस है। हैंडसेट में 5 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है और इस कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 का प्रोटेक्शन मौजूद है। माइक्रोमैक्स कैनवस नाइट्रो 3 (ई352) 1.4 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टाकोर मीडियाटेक (एमटी6592एम) प्रोसेसर और 2 जीबी के रैम से लैस होगा। इसकी इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है और यह माइक्रोएसडी कार्ड (32 जीबी तक) को सपोर्ट करता है।

13 मेगापिक्सल के रियर कैमरे से लैस इस हैंडसेट में 5 मेगापिक्सल का फिक्स्ड फोकस वाला फ्रंट कैमरा भी दिया गया है। गौर करने वाली बात है कि दोनों ही कैमरे फ्लैश सपोर्ट के साथ आते हैं। कनेक्टिविटी की बात की जाए तो हैंडसेट 3जी (एचएसपीए+), वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.0, माइक्रो-यूएसबी 2.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस और 3.5 एमएम ऑडियो जैक फ़ीचर से लैस है। हैंडसेट में 4जी कनेक्टिविटी मौजूद नहीं है।

हैंडसेट का डाइमेंशन 144.3x72x8.7 मिलीमीटर है और यह 2500 एमएएच की बैटरी से लैस है। हैंडसेट एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर के साथ आएगा।

याद दिला दें कि माइक्रोमैक्स ने बुधवार को अपना नया 4जी स्मार्टफोन कैनवस एक्सप्रेस 4जी लॉन्च किया। इस स्मार्टफोन की कीमत  6,599 रुपये है और यह ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone में बिना फोटो-वीडियो डिलीट किए, स्टोरेज कैसे करें खाली, जानें
  2. OnePlus 16 में मिलेगा 165Hz के रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले, जल्द लॉन्च की तैयारी
  3. India vs Afghanistan: भारत और अफगानिस्तान के बीच T-20 आज, जानें कब और कहां देखें लाइव प्रसारण
  4. Vivo X500 Pro, Vivo X500 Pro Max में मिलेगा नया MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  5. 5 हजार हो या 1 लाख, UPI से इन ट्रांजेक्शन पर नहीं लगेगा 5 रुपये से ज्यादा MDR चार्ज
  6. iQOO का 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी वाला फोन हुआ सस्ता, जानें कितनी हो रही बचत
  7. सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग का ग्लोबल हब बनेगा भारत: प्रधानमंत्री मोदी
  8. BGMI Free Rewards: देर होने से पहले यूज कर लें ये 50 Redeem Codes, फ्री में मिलेंगे कई रिवॉर्ड्स
  9. Meta One हुआ लॉन्च, अब Instagram, Facebook, WhatsApp, Meta AI पर मिलेंगे 50 से ज्यादा फीचर्स
  10. रात में भी दिखेगा रंगीन वीडियो! Xiaomi ने लॉन्च किया ₹5,500 वाला AI 4K Smart Camera
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »