Micromax Bharat 5 आज भारत में होगा लॉन्च

माइक्रोमैक्स शुक्रवार को भारत में अपना नया स्मार्टफोन भारत 5 लॉन्च करेगी। कंपनी आज गुरुग्राम में एक इवेंट का आयोजन कर रही है। यह इवेंट 12 बजे से शुरू होगा। बता दें कि माइक्रोमैकस ने इससे पहले गुरुवार को एक टीज़र साझा किया था।

Micromax Bharat 5 आज भारत में होगा लॉन्च
ख़ास बातें
  • माइक्रोमैक्स भारत 5 आज गुरुग्राम में लॉन्च किया जाएगा
  • फोन में एक बड़ी बैटरी होने का खुलासा हुआ है
  • यह स्मार्टफोन, रेडमी 5ए को चुनौती दे सकता है
विज्ञापन
माइक्रोमैक्स शुक्रवार को भारत में अपना नया स्मार्टफोन भारत 5 लॉन्च करेगी। कंपनी आज गुरुग्राम में एक इवेंट का आयोजन कर रही है। यह इवेंट 12 बजे से शुरू होगा। बता दें कि माइक्रोमैकस ने इससे पहले गुरुवार को एक टीज़र साझा किया था। इस टीज़र से खुलासा हुआ था कि माइक्रोमैक्स भारत 5 में एक बड़ी बैटरी दी जीएगी। इसके अलावा कंपनी ने मीडिया इनवाइट भी भेज दिए थे। बता दें कि गुरुवार को ही शाओमी ने भी अपना किफ़ायती 'देश का स्मार्टफोन' रेडमी 5ए लॉन्च किया है। माइक्रमैक्स की तैयारी शुक्रवार को भारत 5 के  लॉन्च के साथ चीनी कंपनी को चुनौती देने की है।

मीडिया इनवाइट में एक टैगलाइन का ज़िक्र है, "Witness the 'Power of 5'"। इसके अलावा कंपनी ने सोशल मीडिया पेज पर गुरुवार को एक टीज़र जारी किया जिससे फोन में बड़ी बैटरी (5000 एमएएच के आसपास) होने का खुलासा हुआ है। टीज़र तस्वीर में एक फ्लैश आइकन है जिससे फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी होने के संकेत भी मिलते हैं।


याद दिला दें कि माइक्रोमैक्स ने अप्रैल में भारत 2 के लॉन्च के साथ किफ़ायती स्मार्टफोन सीरीज़ भारत को पेश किया था। स्मार्टफोन में 4जी वीओएलटीई सपोर्ट दिया गया था और इसकी कीमत 3,499 रुपये रखी गई। सितंबर में, माइक्रोमैक्स ने भारत 3 और भारत 4 लॉन्च किए। कंपनी ने दावा किया कि भारत 2 के 20 लाख से ज़्यादा डिवाइस बिके। दोनों हैंडसेट को एंड्रॉयड 7.0 के साथ लॉन्च किया और इनमें 22 भारतीय भाषाओं के लिए सपोर्ट दिया गया था। भारत 3 की कीमत जहां 4,499 रुपये थी वहीं भारत 4 को 4,999 रुपये में लॉन्च किया गया था।

अक्टूबर में, माइक्रोमैक्स ने बीएसएनएल की साझेदारी में भारत 1 फ़ीचर फोन लॉन्च किया जो 4जी वीओएलटीई सपोर्ट करता है। इस फ़ीचर फोन को रिलायंस इंडस्ट्रीज़ के जियो फोन और एयरटेल के कार्बन ए40 हैंडसेट के जवाब में उतारा गया था। माइक्रोमैक्स भारत 1 की कीमत 2,200 रुपये रखी गई। (रिव्यू)

लॉन्च हुए पिछले भारत स्मार्टफोन को देखें तो, भारत 5 को भी एक बजट कीमत पर लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। फोन को गुरुवार को लॉन्च हुए शाओमी रेडमी 5ए की शुरुआती कीमत 5,999 रुपये की टक्कर में उतारा जा सकता है। बता दें कि शाओमी रेडमी 5ए खरीदने वाले पहले 50 लाख ग्राहकों को 1,000 रुपये की छूट दे रही है। शाओमी रेडमी 5ए में एक 5 इंच एचडी डडिस्प्ले, क्वाड-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 425 प्रोसेसर है। फोन में 3000 एमएएच बैटरी है। हैंडसेट में एक 13 मेगापिक्सल रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है। रेडमी 5ए में एक डुअल-सिम 4जी वीओएलटीई फोन है और इसमें एक अलग माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट दिया गया है। यह फोन 2 जीबी रैम/16 जीबी स्टोरेज व 3 जीबी रैम/32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में मिलता है। स्टोरेज को 128 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाना संभव है। हालांकि, शाओमी ने फोन में एंड्रॉयड नूगा आधारित मीयूआई 9 दिया है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Ultraviolette ने लॉन्च की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
  2. Oppo Enco X4 TWS ईयरबड्स हुए भारत में लॉन्च, जानें, प्राइस, फीचर्स
  3. Oppo Pad Mini हुआ भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Oppo Find X10 भारत में लॉन्च हुआ 8000mAh बैटरी, 200MP के दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  5. Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत
  6. Motorola Razr सीरीज में नया फ्लिप फोल्डेबल फोन होगा लॉन्च, 5G, NFC जैसे फीचर्स!
  7. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  8. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  9. Oura Ring 5 लॉन्च, हेल्थ और मेडिकेशन दोनों की ट्रैकिंग, 7 दिनों तक चलेगी बैटरी
  10. OnePlus Turbo Pro के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »