• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • माइक्रोमैक्स कैनवस भारत 2 स्मार्टफोन लॉन्च, जानें कीमत व सारी ख़ूबियां

माइक्रोमैक्स कैनवस भारत 2 स्मार्टफोन लॉन्च, जानें कीमत व सारी ख़ूबियां

माइक्रोमैक्स कैनवस भारत 2 स्मार्टफोन लॉन्च, जानें कीमत व सारी ख़ूबियां
ख़ास बातें
  • माइक्रोमैक्स भारत 2 (क्यू402) गोल्ड कलर में आता है
  • भारत 2 एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलता है
  • माइक्रोमैक्स भारत 2 में पावर देने के लिए 1300 एमएएच की बैटरी है
विज्ञापन
माइक्रोमैक्स ने कैनवस सीरीज़ के तहत भारत में अपना नया बजट स्मार्टफोन भारत 2 आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है। माइक्रोमैक्स कैनवस भारत 2 की कीमत 3,750 रुपये है लेकिन यह बाज़ार में 3,499 रुपये में उपलब्ध है। यह फोन ऑफलाइन रिटेल स्टोर में खरीदने के लिए उपलब्ध है। कंपनी की साइट पर फोन को स्पेसिफिकेशन के साथ लिस्ट कर दिया गया है।  भारत 2 (क्यू402) गोल्ड कलर में आता है।

माइक्रोमैक्स कैनवस भारत 2 में 4 इंच (480x800 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन वाला डब्ल्यूवीजीए डिस्प्ले है। इस फोन में 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर स्प्रेडट्रम एससी9832 प्रोसेसर है। फोन में 512 एमबी रैम है। इनबिल्ट स्टोरेज 4 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 32 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

कैनवस भारत 2 एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलता है। यह फोन डुअल सिम सपोर्ट करता है। कैमरे की बात करें तो फोन में एलईडी फ्लैश के साथ 2 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। वहीं 0.3 मेगापिक्सल (वीजीए) फ्रंट कैमरा है।

माइक्रोमैक्स कैनवस भारत 2 में पावर देने के लिए 1300 एमएएच की बैटरी है। इस स्मार्टफोन में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.0, 3.5 एमएम हेडफोन जैक और जीपीएस जैसे फ़ीचर हैं। फोन में ग्रेविटी सेंसर भी है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले4.00 इंच
प्रोसेसरस्प्रेडट्रम एससी9832
फ्रंट कैमरा0.3-मेगापिक्सल
रियर कैमरा2-मेगापिक्सल
रैम512एमबी
स्टोरेज4 जीबी
बैटरी क्षमता1300 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 6.0
रिज़ॉल्यूशन480x800 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  5. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  6. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  7. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  8. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  9. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  10. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »