Mi CC9 Pro होगा 5 नवंबर को लॉन्च, Xiaomi के पहले स्मार्टवॉच से भी उठेगा पर्दा

Xiaomi Mi CC9 Pro में 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। यहां पर Samsung ISOCELL Bright HMX सेंसर का इस्तेमाल होगा।

Mi CC9 Pro होगा 5 नवंबर को लॉन्च, Xiaomi के पहले स्मार्टवॉच से भी उठेगा पर्दा
ख़ास बातें
  • स्नैपड्रैगन 730जी प्रोसेसर और 6 जीबी रैम से लैस हो सकता है मी सीसी9 प्रो
  • एक Xiaomi फोन गीकबेंच साइट पर लिस्ट हुआ है
  • Xiaomi की Mi TV 5 सीरीज़ से पर्दा उठेगा
विज्ञापन
Xiaomi Mi CC9 Pro बीते कई दिनों से सुर्खियों का हिस्सा रहा है। आधिकारिक तौर पर लॉन्च किए जाने से पहले फोन को चीन में 3सी सर्टिफिकेशन मिल चुका है। चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ने अब ऐलान किया है कि मी सीसी9 प्रो को 5 नवंबर को लॉन्च किया जाएगा। यह फोन पांच रियर कैमरे और 108 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरे से लैस होगा। Xiaomi ने अपने पहले स्मार्टवॉच और मीटीवी 5 सीरीज़ के नए टेलीविज़न लॉन्च करने का टीज़र ज़ारी किया है। लॉन्च से पहले मी सीसी9 प्रो की कथित तस्वीरें इंटरनेट पर लीक हुई हैं। फोन को ई-कॉमर्स साइट गीकबेंच पर भी लिस्ट किया गया है।

आधिकारिक मिलेट फोन के वीबो अकाउंट से शाओमी मी सीसी9 प्रो की आधिकारिक तस्वीरें साझा की गई हैं। इसमें फोन का ग्लॉसी फिनिश वाला रियर पैनल और जेड ग्रीन कलर वेरिएंट नज़र आ रहा है। मी सीसी9 प्रो को पांच रियर कैमरे और दो डुअल-एलईडी फ्लैश मॉड्यूल के साथ दिखाया गया है। इसमें 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। यहां पर Samsung ISOCELL Bright HMX सेंसर का इस्तेमाल होगा। फोन 5x ऑप्टिकल ज़ूम को सपोर्ट करेगा। यह फीचर मी सीसी9 सीरीज का हिस्सा नहीं रहा है।
 
cc9

आधिकारिक तौर पर लॉन्च किए जाने से पहले मीमी सीसी9 प्रो की तस्वीरें भी इंटरनेट पर लीक हुई हैं। तस्वीरों को टिप्सटर मुकुल शर्मा द्वारा साझा किया गया है। इनमें फोन का कर्व्ड डिस्प्ले और वाटरड्रॉप नॉच नज़र आ रहा है। एक और लीक हुई तस्वीर से हमें फोन के पांच लेंस वाले रियर कैमरा सेटअप की झलक मिलती है। इसके अलावा “Tucana” मॉडल नंबर के साथ एक Xiaomi फोन गीकबेंच साइट पर लिस्ट हुआ है। कयास लगाए जा रहे हैं कि यह Xiaomi CC9 Pro है। गीकबेंच पर लिस्ट किए गए फोन में ऑक्टा-कोर 730जी प्रोसेसर, 6 जीबी रैम और एंड्रॉयड 9 पाई है। Xiaomi CC9 Pro की गीकबेंचलिस्टिंग के बारे में जानकारी सबसे पहले टिप्सटर सुधांशु अंभोरे द्वारा दी गई। पहले भी इन स्पेसिफिकेशन का ही ज़िक्र किया गया था।

शाओमी मी सीसी9 प्रो को 5 नवंबर को लॉन्च किया जाएगा। इसके साथ Xiaomi की Mi TV 5 सीरीज़ से पर्दा उठेगा। कंपनी पहले स्मार्टवॉच को भी लॉन्च करेगी। Millet TV वीबो अकाउंट से मीटीवी सीरीज़ को 5 नवंबर को लॉन्च किए जाने की जानकारी मिली है। इसके अलावा आधिकारिक Mijia वीबो अकाउंट से कंपनी के स्मार्टवॉच के रेंडर साझा किए गए हैं। यह एक चौड़े फिटनेस बैंड जैसा लगता है। दूसरे टीज़र के मुताबिक, इस स्मार्टवॉच में कॉलिंग, म्यूजिक प्लेबैक और मैसेजिंग की सुविधा होगी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi, Mi CC9 Pro, Mi CC9 Pro Specifications, Mi TV 5
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. हैकर्स से बचाने में ये तरकीब आएगी काम, Google अकाउंट पर टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन कैसे करें चालू
  2. Vu Ultra Large Smart TV सीरीज हुई लॉन्च, 100 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Airtel का नया ऑफर, iCloud+ हुआ बिलकुल फ्री, जानें किन यूजर्स को मिलेगा ये लाभ
  4. iQOO Z11 Lite 5G का नया 64GB स्टोरेज वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस
  5. Oppo ने महंगे कर दिए Reno 16c, A6 5G, A6x 5G और A6c, हजारों में बढ़ी कीमतें
  6. OnePlus 16 में होगा फ्लैट डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  7. Portronics Mopcop Duo लॉन्च, घर से गायब कर देगा धूल, जानवरों के बाल से लेकर छोटी सी गंदगी, जानें
  8. Trump TV: टीवी चैनल पहुंचे कोर्ट तो व्हाइट हाउस ने लॉन्च कर दिया Trump TV, 24 घंटे दिखाएगा ट्रंप प्रशासन की खबरें
  9. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh की बैटरी
  10. Flipkart Big Billion Days Sale में कितने का मिलेगा iPhone 17? डील का हुआ खुलासा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »