Mi Air 2S Truly Wireless Earphones से उठा पर्दा

Mi Air 2S टीडब्ल्यूएस ईयरफोन्स के बारे में 5 घंटे तक की बैटरी लाइफ देने का दावा है। चार्जिंग केस की मदद से यह 24 घंटे तक साथ देगा।

Mi Air 2S Truly Wireless Earphones से उठा पर्दा
ख़ास बातें
  • मी एयर 2एस ट्रूली वायरलेस ईयरफोन्स की कीमत करीब 4,200 रुपये है
  • Mi Air 2S ट्रूली वायरलेस ईयरफोन्स में क्विक कनेक्ट फीचर है
  • Mi Air 2S ईयरबड्स एंड्रॉयड के साथ आईओएस डिवाइस के साथ काम करेंगे
विज्ञापन
Xiaomi ने चीनी मार्केट में Mi Air 2S Truly Wireless (TWS) ईयरफोन्स लॉन्च किए हैं। इन ईयरफोन्स के बारे में 5 घंटे की बैटरी लाइफ देने का दावा है। यह ब्लूटूथ 5 कनेक्टिविटी के साथ आता है। इस डिवाइस में XiaoAI वॉयस असिस्टेंट इंटीग्रेशन है। मी एयर 2एस टीडब्ल्यूएस ईयरफोन्स डुअल-माइक्रोफोन ऐरे नॉयज़ रिडक्शन टेक्नोलॉजी के साथ आते हैं। इस तकनीक की मदद से कॉल्स के दौरान एंबियंट नॉयज़ कम होगी। चार्जिंग केस ची स्टेंडर्ड वायरलेस चार्जिंग टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करता है। इसे सिर्फ व्हाइट रंग में उपलब्ध कराया जाएगा।
 

Mi Air 2S truly wireless earphones price, availability

मी एयर 2एस ट्रूली वायरलेस ईयरफोन्स की कीमत चीन में 399 चीनी युआन (करीब 4,200 रुपये) है। इसे सिर्फ व्हाइट रंग में बेचा जाएगा। फिलहाल, इस वायरलेस ईयरफोन्स को भारत में लाए जाने के बारे में कुछ नहीं कहा गया है।
 

Mi Air 2S truly wireless earphones features

मी एयर 2एस टीडब्ल्यूएस ईयरफोन्स के बारे में 5 घंटे तक की बैटरी लाइफ देने का दावा है। चार्जिंग केस की मदद से यह 24 घंटे तक साथ देगा। ईयरबड्स का चार्जिंग केस ची स्टेंडर्ड वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करता है। डुअल-कोर चिपसेट ईयरफोन्स में इंटीग्रेटेड हैं, ताकि साउंड में डिले ना हो और कनेक्शन ज़्यादा स्टेबल रहे। Xiaomi ने LHDC Bluetooth डीकोडिंग को मीयूआई सिस्टम को ऑप्टिमाइज़ किया गया है। इसके अलावा लो लेटेंसी मोड भी है। XiaoAI इंटीग्रेशन के बाद Mi Air 2S ईयरबड्स वॉयस कमांड्स पर रिसपॉन्ड करेगा। डुअल माइक्रोफोन इनवायरमेंटल नॉयज़ कैंसिलेशन लेकर आता है।

Mi Air 2S ट्रूली वायरलेस ईयरफोन्स में क्विक कनेक्ट फीचर है जो अपने आप ईयरबड्स को फोन से पेयर कर देगा, वो भी केस से बाहर आते ही। इसमें बिल्ट-इन ऑप्टिकल इंफ्रारेड सेंसर है जो यह बताने में मदद करता है ईयरबड्स कान से बाहर निकल गए हैं। उदाहरण के तौर पर, ईयरबड्स जैसे ही कान के बाहर आएंगे म्यूजिक प्ले होना बंद हो जाएगा। इसमें कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ 5 है। ईयरबड्स का वज़न 4.5 ग्राम है।

Mi Air 2S ईयरबड्स एंड्रॉयड के साथ आईओएस डिवाइस के साथ काम करेंगे।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  2. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  3. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  5. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  6. ₹60 हजार से भी कम में iPhone 17 Pro! दिवाली सेल से पहले यहां मिल रही है जबरदस्त डील
  7. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  8. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  9. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  2. Sennheiser Momentum 5 Wireless, Momentum True Wireless 5 लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, शोर नहीं करेगा परेशान
  3. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  4. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
  5. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  6. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  7. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  8. ₹60 हजार से भी कम में iPhone 17 Pro! दिवाली सेल से पहले यहां मिल रही है जबरदस्त डील
  9. MIVI One 5G पहला स्मार्टफोन 50 मेगापिक्सल कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  10. Xiaomi Watch S5 41mm, Band 11 लॉन्च, 150+ स्पोर्ट्स मोड्स के साथ गजब फीचर्स से लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »