Mi 12 फोन साल 2021 के अंत तक हो सकता है लॉन्च, क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 895 प्रोसेसर जल्द देगा दस्तक!

Ice Universe का दावा है कि स्नैपड्रैगन 895 प्रोसेसर अगले साल के पहले हाफ में फ्लैगशिप लॉन्चिंग में देखा जा सकता है। टिप्सटर के अनुसार, क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 895+ प्रोसेसर जून में लॉन्च कर सकता है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 6 जुलाई 2021 18:31 IST
ख़ास बातें
  • Snapdragon 895 SoC फोन में 2022 के पहले हाफ में दिया ज सकता है
  • Snapdragon 888 प्रोसेसर लॉन्च के बाद Mi 11 को लॉन्च किया गया था
  • स्नैपड्रैगन 895 प्रोसेसर लॉन्च के बाद पेश किया जा सकता है Mi 12
Mi 12 स्मार्टफोन को इस साल के अंत तक लॉन्च किया जा सकता है, जिसकी जानकारी नई लीक में सामने आई है। क्वालकॉम नेक्सट-जनरेशन फ्लैगशिप प्रोसेसर पर काम कर रहा है, जिसको लेकर माना जा रहा है कि इसका नाम स्नैपड्रैगन 895 प्रोसेसर हो सकता है। इस प्रोसेसर को लेकर भी कहा जा रहा है कि यह दिसबंर की शुरुआत तक पेश किया जा सकता है। कहा जा रहा है कि क्वालकॉम लॉन्च शेड्यूल से आधे महीने पहले नए प्रोसेसर को लॉन्च कर सकता है। वहीं, शाओमी और क्वालकॉम कई बार एक साथ साझेदारी कर चुके हैं, तो माना जा सकता है कि मी 12 को भी इस साल समय पहले लॉन्च कर दिया जा सकता है।

टिप्सटर Ice Universe ने चीनी माइक्रो ब्लॉगिंग साइट वीबो पर जानकारी लीक की है कि क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 895 प्रोसेसर दिसबंर से पहले लॉन्च किया जा सकता है। जिसके बाद Xiaomi अपने Mi 12 का ऐलान कर सकती है, बिल्कुल Mi 11 की तरह। मी 11 स्मार्टफोन को दिसंबर महीने में पेश किया गया था, हालांकि इसे आधिकारिक रूप से इस साल फरवरी में लॉन्च किया गया था। फिलहाल शाओमी मी 12 स्मार्टफोन से संबंधित काफी कम जानकारी सामने आई है, लेकिन अटकले लगाई जा रही है कि यह फोन प्रोसेसर और कैमरा डिपार्टमेंट मे अपग्रेड के साथ आ सकता है।

बेशक, ऐसा होना जरूरी नहीं है... हो सकता है कि Xiaomi अपनी टाइम-लाइन पर टिका रहे और साल 2022 में अपने अपग्रेड वर्ज़न को लॉन्च करे। हालांकि, अन्य ब्रांड्स भी उस वक्त लेटेस्ट फ्लैगशिप प्रोसेसर के साथ अपने फोन लॉन्च कर कंपनी के लिए रिस्क बढ़ा सकते हैं। टिपस्टर ने जानकारी दी है कि स्नैपड्रैगन 895 प्रोसेसर प्रोडक्शन में अपने निर्धारित समय से आधा महीना आगे है और जल्द लॉन्च केवल अटकले ही हैं। हो सकता है यह सभी जानकारी अफवाह मात्र साबित हो।

Ice Universe का दावा है कि स्नैपड्रैगन 895 प्रोसेसर अगले साल के पहले हाफ में फ्लैगशिप लॉन्चिंग में देखा जा सकता है। टिप्सटर के अनुसार, क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 895+ प्रोसेसर जून में लॉन्च कर सकता है।
 
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.81 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

108-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4,600 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1440x3200 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Qualcomm, Snapdragon 895 SoC, Mi 12, Xiaomi

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  2. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  3. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  4. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  2. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  4. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  5. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  10. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.