Mi 11 Ultra को मिला बेस्ट कैमरा फोन का खिताब, इस फोन को पछाड़ बना नंबर 1

Xiaomi ने चीन और ग्लोबल दोनों बाज़ारों में Mi 11 Ultra के 8GB रैम + 256GB स्टोरेज वेरिएंट को CNY 5,999 (लगभग 67,000 रुपये) में लॉन्च किया है।

Mi 11 Ultra को मिला बेस्ट कैमरा फोन का खिताब, इस फोन को पछाड़ बना नंबर 1

Mi 11 Ultra में 2K WQHD+ AMOLED डिस्प्ले और Snapdragon 888 चिपसेट शामिल है

ख़ास बातें
  • Mi 11 Ultra को चीन और ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया गया है
  • फोन में 50MP प्राइमरी Samsung GN2 सेंसर से लैस रियर कैमरा सेटअप शामिल
  • DxOMark में Huawei Mate 40 Pro+ को पछाड़ बना नंबर 1 कैमरा फोन
विज्ञापन
Xiaomi का सबसे प्रीमियम मॉडल Mi 11 Ultra, जिसे सोमवार को लॉन्च किया गया था, Huawei Mate 40 Pro+ को पछाड़ DxOMark कैमरा रैंकिंग में नंबर एक स्मार्टफोन बन गया है। मी-सीरीज़ के इस सबसे प्रीमियम मॉडल को "प्रो-ग्रेड" कैमरा सेटअप के साथ पेश किया गया है, जिसमें 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी Samsung GN2 सेंसर शामिल है। DxOMark ने कहा है कि फ्लैगशिप कैमरा सेंसर Sony के RX कैमरों पर उपलब्ध पारंपरिक 1-इंच सेंसर के काफी करीब है। Mi 11 Ultra ने खासतौर पर ज़ूम टेस्ट में 100 अंक हासिल किए हैं। यह iPhone 12 Pro Max द्वारा प्राप्त किए गए 68 अंक और Samsung Galaxy S21 Ultra 5G के 76 अंक से काफी ज्यादा है।

हालांकि बेंचमार्क वेबसाइट DxOMark ने अभी तक Mi 11 Ultra के अपने कैमरा रिव्यू को प्रकाशित नहीं किया है, लेकिन इसने नए स्मार्टफोन की इमेज-टेकिंग और वीडियो-रिकॉर्डिंग परफॉर्मेंस को उजागर करते हुए कुछ स्कोर साझा किए हैं। मी 11 अल्ट्रा को DxOMark बेंचमार्क पर 143 की ओवरऑल कैमरा रैंकिंग मिली है। यह Huawei Mate 40 Pro+ द्वारा हासिल किए गए 139 अंक से अधिक है। हुवावे का यह फोन पिछले कुछ समय से DxOMark की रैंकिंग में टॉप स्थान पर था।

अलग-अलग रिज़ल्ट की बात करें तो Mi 11 Ultra को स्टिल फोटोग्राफी के लिए 148 अंक, ज़ूम के लिए 100 और वीडियो के लिए 117 अंक मिले हैं। मी 11 अल्ट्रा ने अपने 5x ऑप्टिकल ज़ूम-सपोर्टिंग पेरिस्कोप लेंस के साथ DxOMark रिव्यूअर्स को काफी प्रभावित किया। यह लेंस 120x डिज़िटल ज़ूम और 10x हाइब्रिड ज़ूम को सपोर्ट करता है। फोन को टेलीफोटो क्षमताओं के लिए 131 अंक प्राप्त हुए हैं।

DxOMark ने Mi 11 Ultra के वीडियो रिकॉर्डिंग भाग को भी रिव्यू किया है, जिसमें रंगों के लिए 105 अंक और एक्सपोज़र के लिए 103 अंक दिए गए हैं। वीडियो रिकॉर्डिंग प्रदर्शन के लिए फोन ने 117 अंक हासिल किए हैं, जिसके साथ फोन Huawei Mate 40 Pro और Huawei Mate 40 Pro+ से आगे निकल गया है। इन दोनों फोन को क्रमशः 116 और 115 अंक मिले थे।
 
xiaomi

Xiaomi ने चीन और ग्लोबल दोनों बाज़ारों में Mi 11 Ultra के 8GB रैम + 256GB स्टोरेज वेरिएंट को CNY 5,999 (लगभग 67,000 रुपये) में लॉन्च किया है। फोन में 2K WQHD+ Samsung E4 AMOLED डिस्प्ले मिलता है और यह क्वालकॉम के Snapdragon 888 चिपसेट पर काम करते हैं। इसमें पीछे की तरफ सेकेंडरी 1.1 इंच का एमोलेड डिस्प्ले मिलता है, जिसे यूज़र आसानी से सेल्फी कैप्चर कर सकते हैं इसका इस्तेमाल कर वीडियो भी बना सकते हैं। इस डिस्प्ले का इस्तेमाल नोटिफिकेशन देखने के लिए भी होता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Panasonic ने 100 घंटे की बैटरी वाले वायरलैस हेडफोन किए लॉन्च, जानें कीमत
  2. दिवाली पर 14 हजार सोने, चांदी के सिक्के हर घंटे बिके! ऑनलाइन शॉपिंग ने बदला त्यौहारों का अंदाज
  3. Huawei के नए ईयरबड्स 80 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ लॉन्च, 52dB ANC फीचर
  4. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
  5. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  6. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
  7. Vinfast ने VF MPV के प्राइस में 4 लाख रुपये की कटौती, जानें नया प्राइस, फीचर्स
  8. iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
  9. iPhone 13 Mini जैसे साइज में इस कंपनी ने लॉन्च किया नया फोन, 50MP कैमरा, 3500mAh बैटरी!
  10. Xiaomi 18 में मिलेगी 100W फास्ट चार्जिंग के साथ 7200mAh बैटरी!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »