Mi 10 Lite और Mi 10 Lite Zoom Edition एक-दूसरे से कितने अलग?

मी 10 लाइट फोन एंड्रॉयड आधारित MIUI 11 पर काम करता है। वहीं, Mi 10 Lite Zoom Edition एंड्रॉयड 10 आधारित MIUI 11 पर काम करता है। दोनों ही फोन में 6.57-इंच एमोलेड ट्रू-कलर डिस्प्ले हैं, जिसके आस्पेक्ट रेशियो 20:9 हैं।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 29 अप्रैल 2020 19:02 IST
ख़ास बातें
  • Mi 10 Lite पिछले महीने यूरोपियन मार्केट में हुआ था लॉन्च
  • Zoom Edition में मिलेगा 8 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा
  • मई से शुरू होगी मी 10 लाइट की सेल

Mi 10 Lite Zoom Edition है कैमरा दीवानों के लिए

Mi 10 Lite पिछले महीने Xiaomi के सबसे सस्ते 5जी स्मार्टफोन के तौर पर लॉन्च हुआ था। यह फोन क्वाड रियर कैमरा सेटअप और ऑक्टा-कोर प्रोसेसर जैसे कई प्रभावी स्पेसिफिकेशन के साथ पेश किया गया है। वहीं, इस हफ्ते शाओमी ने अपना नया Mi 10 Lite Zoom Edition लॉन्च किया है, यह फोन भी क्वाड रियर कैमरा सेटअप और ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ 5जी से लैस है। यही नहीं, इसकी तरह दोनों ही फोन में कई और समानताएं भी मौजूद है, लेकिन हम आपकी सहूलियत के लिए इन दिनों फोन को एक साथ रखकर यह बताने की कोशिश करते हैं कि आखिर कौन-सी चीज़ इन्हें एक-दूसरे से अलग बनाती है।
 

Mi 10 Lite vs Mi 10 Lite Zoom Edition: Price

मी 10 लाइट 5जी की कीमत 349 यूरो (लगभग 29,200 रुपये) है। हालांकि, कंपनी ने इस फोन का रैम और स्टोरेज वेरिएंट साफ नहीं किया है, HDBlog की मानें, तो यह फोन 6 जीबी + 64 जीबी या फिर 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में आ सकता है। स्मार्टफोन चार अलग-अलग रंग के विकल्पों के साथ मई की शुरुआत से यूरोपीय बाजारों में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। हालांकि भारत के बाजार के लिए उपलब्धता की जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है।

Xiaomi Mi 10 Lite Zoom Edition की बात करें, तो इसके 6 जीबी + 64 जीबी मॉडल की कीमत CNY 2,099 (लगभग 22,500 रुपये) है, वहीं 6 जीबी + 128 जीबी मॉडल की कीमत CNY 2,299 (लगभग 24,700 रुपये) होगी। 8 जीबी + 128 जीबी वेरिएंट की कीमत CNY 2,499 (लगभग 26,900 रुपये) है और 8 जीबी + 256 जीबी मॉडल की कीमत CNY 2,799 (लगभग 30,100 रुपये) है। यह फोन बैरी ब्लू, लीकोरिस ब्लैक, पेपरमिंट ग्रीन, पीच पिंक और टैंगी ऑरेंज कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा।
 

Mi 10 Lite vs Mi 10 Lite Zoom Edition: Specifications

मी 10 लाइट फोन एंड्रॉयड आधारित MIUI 11 पर काम करता है। वहीं, Mi 10 Lite Zoom Edition एंड्रॉयड 10 आधारित MIUI 11 पर काम करता है। दोनों ही फोन में 6.57-इंच एमोलेड ट्रू-कलर डिस्प्ले हैं, जिसके आस्पेक्ट रेशियो 20:9 हैं। दोनों ही फोन ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765जी चिपसेट से लैस हैं, हालांकि मी 10 लाइट फोन में 6 जीबी एलपीडीडीआर4एक्स रैम दिया गया है और मी 10 लाइट ज़ूम एडिशन में 8 जीबी एलपीडीडीआर4एक्स रैम मौजूद है।
Advertisement

फोटोग्राफी के लिए दोनों ही फोन में क्वाड कैमरा सेटअप मौजूद है, जैसा कि हमने पहले बताया। हालांकि, Mi 10 Lite का प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का है और सेंकेडरी कैमरा 8 मेगापिक्सल का, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैंर दिया गया है। सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद है। वहीं, ज़ूम एडिशन में भी आपको 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलेगा, 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल के टेलीफोटो कैमरा के साथ 50एक्स डिजिटल ज़ूम और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा दिया गया है। इस फोन में भी सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा।

दोनों ही फोन में 4,160 एमएएच की बैटरी के साथ 20 वाट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। कनेक्टिविटी के लिए दोनों ही फोन में 5जी सपोर्ट, वाई-फाई, ब्लूटूथ वी5.1 और जीपीएस दिया गया है। इसके अलावा मी 10 लाइट में 3.5 एमएम हेडफोन जैक मिलेगा। दोनों ही फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। इन सब के अलावा दोनों ही फोन का डाइमेंशन 163.1x74.7x7.988एमएम है और वज़न 192 ग्राम है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.57 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765जी

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4160 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Infinix GT 50 Pro vs Vivo V80 vs OnePlus 15R: खरीदने से पहले देखें कंपेरिजन
  2. OnePlus Festive Sale 2026: OnePlus 15 से Nord सीरीज तक पर डिस्काउंट, Pad 4 के साथ फ्री मिलेगा Stylus
  3. iQOO ने 9020mAh बैटरी वाला Pad Pro 8.8 किया लॉन्च, कॉम्पैक्ट साइज में फ्लैगशिप फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Festive Sale 2026: OnePlus 15 से Nord सीरीज तक पर डिस्काउंट, Pad 4 के साथ फ्री मिलेगा Stylus
  2. Xiaomi 18 में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा, जल्द लॉन्च की तैयारी
  3. Huawei ने लॉन्च किया 5700mAh बैटरी वाला Pura 90 Plus, गेमिंग के लिए मिलेगा 300Hz टच सैंपलिंग रेट
  4. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max की सेल शुरू, फ्लिपकार्ट पर सीधे ₹30 हजार का डिस्काउंट
  5. Karbonn फिर से कर रहा भारतीय स्मार्टफोन बाजार में एंट्री, Gen-Z यूजर्स को करेगा टार्गेट, जानें सबकुछ
  6. Infinix GT 50 Pro vs Vivo V80 vs OnePlus 15R: खरीदने से पहले देखें कंपेरिजन
  7. Samsung Galaxy Buds On: कान के बाहर होंगे फिट, दमदार साउंड, बैटरी चलेगी 38 घंटे तक
  8. Apple ने भारत में नया MacBook Pro PROLED XDR किया लॉन्च, 6 लाख 70 हजार तक है कीमत
  9. ट्रेन में मोबाइल नहीं कर पाएंगे रात में चार्ज, रेलवे का बड़ा फैसला, जानें क्या है वजह
  10. ₹12 हजार से भी सस्ता खरीदें 6000mAh बैटरी वाला 5G फोन, दिवाली पर आई तगड़ी डील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.