34 लाख रुपये में Vertu ने पेश किया Web3 और 18GB RAM से लैस फ्लैगशिप स्मार्टफोन

फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस  की बात करें तो में 6.67 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है। प्रोसेसर की बात करें तो यह Qualcomm Snapdragon 8 Gen 1 SoC पर काम करता है।

34 लाख रुपये में Vertu ने पेश किया Web3 और 18GB RAM से लैस फ्लैगशिप स्मार्टफोन

Photo Credit: Twitter/Republic of vertu

ख़ास बातें
  • Vertu ने हाल ही में अपने अगले फ्लैगशिप फोन Metavertu की घोषणा की है।
  • स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो में 6.67 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है।
  • Metavertu के एंट्री लेवल मॉडल की कीमत 3,600 डॉलर यानी कि 3 लाख रुपये है।
विज्ञापन
लंदन बेस्ड लग्जरी मोबाइल फोन ब्रांड Vertu ने हाल ही में अपने अगले फ्लैगशिप फोन Metavertu की घोषणा की है जो कि कई Web3 क्षमताओं के साथ आएगा। आपको बता दें कि फोन अपने खुद के ब्लॉकचेन नोड को चलाने में सक्षम होगा और विजुअल फाइल्स को सिर्फ एक क्लिक के साथ नॉन फ्यूनजीबल टोकन (एनएफटी) में कंवर्ट कर देगा। Metavertu फोन 3 नवंबर से बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे। अपने आगामी फोन को Web3 का टच देने वाले स्मार्टफोन ब्रांड्स का चलन दुनिया भर में बढ़ता जा रहा है।

हाल ही में Vertu के सीईओ गैरी चैन के हवाले से एक डिक्रिप्ट रिपोर्ट में कहा गया कि "हम Web3 को डी-कॉम्प्लेक्स करने के लिए स्मार्टफोन को फिर से तैयार करना चाहते हैं।" इस फोन के यूजर्स फोन के ट्रस्टेड एग्जीक्यूशन एनवायर्नमेंट (TEE) द्वारा प्रोटेक्टिड प्राइवेट की के साथ कुछ ही क्लिक में एक वॉलेट बना सकते हैं। फोन अपने यूजर्स को एक जानी पहचानी एंड्रॉयड-स्टाइल एंड्रॉइड इंटरफेस के जरिए डीसेंट्रीलाइज्ड ऐप्लिकेशन्स (डीएपी) के एक सूट तक एक्सेस प्रदान करेगा।

Metavertu के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस  की बात करें तो में 6.67 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है। प्रोसेसर की बात करें तो यह Qualcomm Snapdragon 8 Gen 1 SoC पर काम करता है। बैटरी की बात करें तो इसमें 4,600mAh की बैटरी दी गई है।

Metavertu की कीमत
कीमत की बात करें तो इस स्मार्टफोन के एंट्री लेवल मॉडल की कीमत 3,600 डॉलर यानी कि 3 लाख रुपये में बेचा जा सकता है। स्टोरेज की बात करें तो इसमें 12GB RAM और 512GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है।

इस Web3 फोन का टॉप मॉडल 41,000 डॉलर यानी कि 34 लाख रुपये में बेचा जाएगा। यह अनोखा फोन डायमंड, 18K गोल्ड के साथ हिमालयन मगरमच्छ के लैदर से कवर होगा, जिसके साथ में 18GB RAM और 1TB स्टोरेज मिलेगी। इसके अलावा Metavertu स्मार्टफोन अपने यूजर्स के फीचर्स के अनुसार Web2 मोड स्टैंडर्ड एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम वेब3 मोड के बीच स्विच करने की सुविधा प्रदान करता है।

आपको बता दें हालांकि यह पहला स्मार्टफोन नहीं है, जिसे Web3 फीचर के साथ लॉन्च किया जा रहा है। इस हफ्ते के शुरू में Solana द्वारा संचालित अपकमिंग Saga स्मार्टफोन्स के खुलासे ने काफी सुर्खियां बटोरीं। फोन से संबंधित सभी प्राइवेट की को सुरक्षित रूप से स्टोर करने के लिए इन-बिल्ट सीड वॉल्ट के साथ फोन एक सिरेमिक बैक और एक स्टेनलेस-स्टील फ्रेम से लैस है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Huawei Pura X View को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 2 महीने से कम में बिकी 7 लाख से ज्यादा यूनिट्स
  2. OnePlus 16T में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा
  3. 40W पावर, 4000mAh बैटरी वाला स्पीकर UBON SP-21 Aura भारत में लॉन्च, जानें कीमत
  4. Samsung Galaxy A58 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  5. Asus ने क्रिएटर्स ओर AI डेवलपर्स के लिए ProArt P16 और ProArt P14 लैपटॉप किए लॉन्च, कीमत ₹6.5 लाख तक
  6. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  7. एयरपोर्ट पर लंबी लाइन का झंझट खत्म, Digi Yatra से विदेश जाने वालों की भी होगी एंट्री, 7 एयरपोर्ट पर शुरू
  8. Karbonn Rebel Pro vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट
  9. Jio यूजर्स की बल्ले-बल्ले! 555 रुपये में मिल रहा 1000GB डेटा, जानें कैसे
  10. OnePlus Turbo 7 लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 9000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »