मेज़ू एम5सी स्मार्टफोन लॉन्च, जानें जारी ख़ूबियां

मेज़ू ने अपना नया मिड रेंज स्मार्टफोन एम5सी लॉन्च किया है। मेज़ू एम5सी की कीमत के बारे में अभी जानकारी नहीं मिली है। मेज़ू एम5सी पॉलीकार्बोनेट यूनिबॉडी के साथ आता है। यह स्मार्टफोन ब्लैक, गोल्ड, रेड, ब्लू और पिंक कलर वेरिएंट में आता है। कंपनी ने मेज़ू एम5सी फोन का खुलासा नहीं किया है लेकिन कीमत 275 डॉलर से कम रहने की उम्मीद है।

मेज़ू एम5सी स्मार्टफोन लॉन्च, जानें जारी ख़ूबियां
ख़ास बातें
  • मेज़ू एम5सी एंड्रॉयड नूगा आधारित फ्लाइम ओएस पर चलता है
  • इस स्मार्टफोन में 5 इंच एचडी स्क्रीन है
  • फोन में 2 जीबी रैम है
विज्ञापन
मेज़ू ने अपना नया मिड रेंज स्मार्टफोन एम5सी लॉन्च किया है। मेज़ू एम5सी की कीमत के बारे में अभी जानकारी नहीं मिली है। मेज़ू एम5सी पॉलीकार्बोनेट यूनिबॉडी के साथ आता है। यह स्मार्टफोन ब्लैक, गोल्ड, रेड, ब्लू और पिंक कलर वेरिएंट में आता है। कंपनी ने मेज़ू एम5सी फोन के दाम का खुलासा तो नहीं किया है लेकिन इसके 275 डॉलर से कम रहने की उम्मीद है।

मेज़ू एम5सी में 5 इंच (720x1280 पिक्सल) एचडी डिस्प्ले है। फोन में 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर प्रोसेसर है। रैम 2 जीबी है। फोन की इनबिल्ट स्टोरेज 16 मेगापिक्सल रियर कैमरा है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। यह स्मार्टफोन हाइब्रिड डुअल सिम सपोर्ट के साथ आता है।

फोटोग्राफी की बात करें तो, इस फोन में एक 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है जो अपर्चर एफ/2.0 और डुअल एलईडी फ्लैश के साथ आता है। सेल्फी और वीडियो चैट करने के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है जो आर्कसॉफ्ट ब्यूटिफिकेशन एल्गोरिद्म सपोर्ट करता है। मेज़ू एम5सी की मोटाई 8.3 मिलीमीटर है और इसका वज़न 135 ग्राम है।

मेज़ू एम5सी एंड्रॉयड 7.0 नूगा आधारित फ्लाइम 6 ओएस पर चलता है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.0, जीपीएस और माइक्रो-यूएसबी 2.0 जैसे फ़ीचर हैं। फोन को पावर देने के लिए 3000 एमएएच की बैटरी है। एम5सी में प्रॉक्सिमिटी सेंसर, एक्सीलेरोमीटर, जायरो और कंपास भी हैं इसके अलावा स्मार्टफोन के फ्रंट में एक फिंगगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है। फोन के लॉन्च के बारे में सबसे पहले जीएसएमअरीना ने जानकारी दी।

बता दें मेज़ू ने इसी महीने भारत में अपना एम5 स्मार्टफोन लॉन्च किया है।  इस स्मार्टफोन की ख़ासियत है- 4जी वीओएलटीई सपोर्ट, हाइब्रिड डुअल सिम स्लॉट, एक फिंगरप्रिंट सेंसर, एक ऑक्टा-कोर प्रोसेसर और 13 मेगापिक्सल सेंसर। ख़ास बात है कि स्मार्टफोन को 10,499 रुपये में लॉन्च किया गया था, लेकिन लॉन्च के दो दिन बाद की 1,000 रुपये की कटौती के साथ कीमत 9,499 रुपये कर दी गई।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.00 इंच
प्रोसेसर1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा8-मेगापिक्सल
रैम2 जीबी
स्टोरेज16 जीबी
बैटरी क्षमता3000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.0
रिज़ॉल्यूशन720x1280 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Moto G67s Power का लॉन्च जल्द, 4GB रैम, MediaTek चिप संग यहां आया नजर
  2. Vivo भारत में ला रही लेटेस्ट V80 सीरीज! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  3. मध्य प्रदेश में 16 साल के लड़के ने बनाया पानी की मदद से चलने वाला चूल्हा! 20% बचाता है ईंधन
  4. Vodafone Idea का गजब ऑफर अब 5G के साथ 4G डाटा भी अनलिमिटेड, 84 दिनों तक जितना मर्जी चलाओ इंटरनेट
  5. Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  6. Samsung लेकर आ रहा सस्ता फोन, Galaxy A08 4G आया 6000mAh बैटरी के साथ नजर, जानें
  7. WhatsApp पर बदल रहे हैं फोन नंबर, भूलकर भी न करें ये गलती, वरना सारा डाटा हो जाएगा खराब
  8. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  9. Tata Punch हुई ₹20 हजार तक महंगी! जानें किन मॉडल्स के बढ़े दाम
  10. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »