मेज़ू एम5 स्मार्टफोन भारत में लॉन्च, इसमें है 13 मेगापिक्सल कैमरा

चीनी स्मार्टफोन निर्माता मेज़ू टेक्नोलॉजी ने अपना नया स्मार्टफोन मेज़ू एम5 भारत में लॉन्च कर दिया है। नए मेज़ू एम5 की कीमत 10,499 रुपये है। और यह स्मार्टफोन एक्सक्लूसिव तौर पर ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट टाटाक्लिकडॉटकॉम पर खरीदने के लिए उपलब्ध है। यह फोन शैंपेन गोल्ड व ब्लू कलर वेरिएंट में मिलेगा।

मेज़ू एम5 स्मार्टफोन भारत में लॉन्च, इसमें है 13 मेगापिक्सल कैमरा
ख़ास बातें
  • मेज़ू एम5 की कीमत भारत में 10,499 रुपये है
  • इस फोन में 13 मेगापिक्सल रियर कैमरा है
  • फोन एक्सक्लूसिव तौर पर टाटा क्लिक पर मिलेगा
विज्ञापन
चीनी स्मार्टफोन निर्माता मेज़ू टेक्नोलॉजी ने अपना नया स्मार्टफोन मेज़ू एम5 भारत में लॉन्च कर दिया है। नए मेज़ू एम5 की कीमत 10,499 रुपये है। और यह स्मार्टफोन एक्सक्लूसिव तौर पर ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट टाटाक्लिकडॉटकॉम पर खरीदने के लिए उपलब्ध है। यह फोन शैंपेन गोल्ड व ब्लू कलर वेरिएंट में मिलेगा। स्मार्टफोन की सबसे अहम ख़ासियत वॉयस ओवर एलटीई सपोर्ट है। किफ़ायती होने के बावजूद यह हाइब्रिड डुअल सिम स्लॉट, ऑक्टा-कोर प्रोसेसर और 13 मेगापिक्सल के कैमरे से लैस है।

यह मेज़ू एम3 फोन का अपग्रेडेड वेरिएंट है। इस स्मार्टफोन को पिछले साल अक्टूबर में चीन में लॉन्च किया गया था। स्पेसिफिकेशन की बात करें तो मेज़ू एम5 में 5.2 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) 2.5डी कर्व्ड ग्लास डिस्प्ले है जिसकी पिक्सल डेनसिटी है 282 पीपीआई। इसमें मीडियाटेक एमटी6750 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ माली टी860 जीपीयू का इस्तेमाल किया गया है। ग्राहकों को 3 जीबी रैम विकल्प मिलेगा। इस फोन में 32 जीबी स्टोरेज दी गई है। स्मार्टफोन में हाइब्रिड सिम स्लॉट है, यानी दूसरा सिम कार्ड स्लॉट माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट का भी काम करेगा।

मेज़ू एम5 में 3070 एमएएच की बैटरी है। पिछले वेरिएंट की तुलना में बैटरी की क्षमता 10 फीसदी ज़्यादा है। मेज़ू ने इसके बारे में 66 घंटे तक का म्यूज़िक प्लेबैक टाइम देने का दावा किया है। कैमरा सेटअप की बात करें तो इस फोन में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। यह डुअल-टोन एलईडी फ्लैश, पीडीएएफ और एफ/2.2 अपर्चर से लैस है। सेल्फी कैमरे का सेंसर 5 मेगापिक्सल का है।

कनेक्टिविटी फ़ीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.0 और जीपीएस/ ए-जीपीएस सपोर्ट शामिल हैं। मेज़ू एम5 का डाइमेंशन 147.28x72.8x8 मिलीमीटर है और वज़न 138 ग्राम। फिंगरप्रिंट सेंसर को होम बटन में इंटिग्रेट किया गया है। इसके बारे में मात्र 0.2 सेकेंड में हैंडसेट अनलॉक करने का दावा किया गया है। फोन में इंफ्रारेड, एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, प्रॉक्सिमिटी, जायरोस्कोप और मैगनेटोमीटर सेंसर दिए गए हैं।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Comfortable to hold
  • Fingerprint sensor
  • Bright display
  • कमियां
  • No FM radio or VoLTE support
  • Average camera performance
  • Intermittent lag in UI and apps
  • Heats up quickly
डिस्प्ले5.20 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक एमटी6750वी
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम2 जीबी
स्टोरेज16 जीबी
बैटरी क्षमता3070 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 6.0
रिज़ॉल्यूशन720x1280 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Moto G67s Power का लॉन्च जल्द, 4GB रैम, MediaTek चिप संग यहां आया नजर
  2. Vivo भारत में ला रही लेटेस्ट V80 सीरीज! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  3. मध्य प्रदेश में 16 साल के लड़के ने बनाया पानी की मदद से चलने वाला चूल्हा! 20% बचाता है ईंधन
  4. Vodafone Idea का गजब ऑफर अब 5G के साथ 4G डाटा भी अनलिमिटेड, 84 दिनों तक जितना मर्जी चलाओ इंटरनेट
  5. Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  6. Samsung लेकर आ रहा सस्ता फोन, Galaxy A08 4G आया 6000mAh बैटरी के साथ नजर, जानें
  7. WhatsApp पर बदल रहे हैं फोन नंबर, भूलकर भी न करें ये गलती, वरना सारा डाटा हो जाएगा खराब
  8. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  9. Tata Punch हुई ₹20 हजार तक महंगी! जानें किन मॉडल्स के बढ़े दाम
  10. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »