मेज़ू एम5 नोट 6 दिसंबर को होगा लॉन्च, जानें इसके बारे में

मेज़ू एम5 नोट 6 दिसंबर को होगा लॉन्च, जानें इसके बारे में
ख़ास बातें
  • मेज़ू छह दिसंबर को एक स्मार्टफोन लॉन्च कर रही है
  • इस फोन में 5.5 इंच फुल एचडी डिस्प्ले हो सकता है
  • मेज़ू एम5 नोट में हीलियो पी10 प्रोसेसर होने का पता चला है
विज्ञापन
मेज़ू ने अपने नए स्मार्टफोन के लॉन्च के लिए इनवाइट भेजना शुरू कर दिया है। कंपनी चीन में 6 दिसंबर को होने वाले एक इवेंट में नया मेज़ू एम5 नोट डिवाइस लॉन्च करेगी। कंपनी ने एक टीज़र जारी कर यह जानकारी दी कि कंपनी ने अभी तक नोट सीरीज़ के 2 करोड़ से ज्यादा स्मार्टफोन बनाए हैं।

गिज़्मोचाइना की ख़बर के मुताबिक, इस इनवाइट में बताया गया कि पिछले मेज़ू एम3 नोट स्मार्टफोन के अब तक 2 करोड़ यूनिट बेचे जा चुके हैं और एम5 नोट के लॉन्च के साथ ही एम3 नोट का उत्पादन रोक दिया गया है। स्पेसिफिकेशन की बात करें तो मेज़ू एम5 नोट को हाल ही में चीन की टेलीकम्युनिकेशन सर्टिफिकेशन साइट टीना पर लिस्ट किया गया था जिससे इस फोन के मुख्य स्पेसिफिकेशन का खुलासा हो गया था। मेज़ू एम5 नोट में 5.5 इंच फुल एचडी (1080x1920 पिक्सल) डिस्प्ले हो सकता है। इस फोन में मीडियाटेक हीलियो पी10 (एमटी6755) ऑक्टा-कोर प्रोसेसर और माली-टी860 एमपी2 जीपीयू दिया जा सकता है। इसके अलावा मेज़ू एम5 नोट के एंड्रॉयड 6.0.1 मार्शमैलो पर चलने की भी ख़बरें हैं।

मेज़ू एम5 नोट को तीन रैम व स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया जा सकता है। इस फोन के 2 जीबी रैम/16 जीबी स्टोरेज, 3 जीबी रैम/32 जीबी स्टोरेज, 4 जीबी रैम/64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। तीनों वेरिएंट में बैटरी क्षमता का फर्क होगा। 64 जीबी वेरिएंट में 4000 एमएएच की बैटरी होगी। वहीं 16 जीबी और 32 जीबी वेरिएंट में 3920 एमएएच की बैटरी होगी।

कैमरे की बात करें तो इस फोन में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिए जाने की ख़बरें हैं। यह फोन 8.5 मिलीमीटर मोटाई के साथ 175 ग्राम वज़नी हो सकता है। मेज़ू एम5 नोट को ब्लैक व व्हाइट कलर वेरिएंट में लॉन्च किया जा सकता है। डिज़ाइन की बात करें तो मेज़ू एम5 नोट में घुमावदार किनारों के साथ मेटल यूनिबॉडी और एक फिंगरप्रिंट सेंसर होगा जो कि होम बटन में ही इंटीग्रेटेड है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. IMC 2026: Jio ने शोकेस किया अपना LEO सैटेलाइट ग्रुप स्टेशन मॉडल, आसमान से जमीन पर आएगा हाई स्पीड इंटरनेट
  2. Samsung Galaxy F70 5G जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  3. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ की सेल शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी, जानें सबकुछ
  4. Red Magic 12 Pro+ में गेमिंग के लिए मिलेंगे फीचर्स, अगले सप्ताह लॉन्च
  5. Airtel फ्री दे रहा पोस्टपेड प्लान के साथ इंटरनेशनल रोमिंग, विदेशों की यात्रा पर भी ले पाएंगे डेटा-कॉल के लाभ
  6. HMD Slate Tab 5G में मिल सकता है 15.6 इंच डिस्प्ले, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा
  7. 8,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला Vivo Y32 लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ आया नया फोन
  8. IMC 2026: Jio ने पेश किए स्मार्ट ग्लासेस, UPI पेमेंट कर पाएंगे और AI देगा सवालों का जवाब
  9. Lenovo ने लॉन्च किया AI फीचर्स वाला ThinkBook 14x लैपटॉप, आपकी पसंद के मिलेंगे फीचर्स
  10. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »