Meizu C9 बुधवार को होगा भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशन सार्वजनिक

हमने आपको पहले ही बताया था कि Meizu अपने M16th और M6T के साथ तीसरा स्मार्टफोन भारत में लॉन्च करेगी। Amazon India की वेबसाइट पर Meizu C9 स्मार्टफोन के लिए एक अलग पेज लाइव किया गया है।

Meizu C9 बुधवार को होगा भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशन सार्वजनिक
ख़ास बातें
  • मेज़ू सी9 में स्टॉक एंड्रॉयड ओरियो होगा
  • Meizu M16th और Meizu M6T से भी पर्दा उठेगा
  • Meizu C9 की बिक्री 5 दिसंबर को शाम 4 बजे शुरू होगी
विज्ञापन
हमने आपको पहले ही बताया था कि Meizu अपने M16th और M6T के साथ तीसरा स्मार्टफोन भारत में लॉन्च करेगी। Amazon India की वेबसाइट पर Meizu C9 स्मार्टफोन के लिए एक अलग पेज लाइव किया गया है। इस फोन की बिक्री 5 दिसंबर से ही शुरू होगी। बता दें कि Meizu ने ही पहले ही 5 दिंसबर को एक इवेंट आयोजित करने की जानकारी दी थी। इस इवेंट में Meizu M16th और Meizu M6T को लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। अब यह साफ हो गया है कि इन दोनों फोन के साथ Meizu C9 भी लॉन्च होगा। अमेज़न इंडिया की लिस्टिंग से मेज़ू सी9 के कुछ स्पेसिफिकेशन भी सार्वजनिक हो गए हैं। ऐसा लगता है कि यह फोन स्टॉक एंड्रॉयड पर चलेगा और इसमें फेस अनलॉक भी होगा।

Amazon India की लिस्टिंग के मुताबिक, Meizu C9 की बिक्री 5 दिसंबर को शाम 4 बजे शुरू होगी। ई-कॉमर्स साइट पर सेल नोटिफिकेशन के लिए रजिस्ट्रेशन भी लिया जा रहा है। लिस्टिंग में मेज़ू सी9 के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर से पता चला है कि पिछले हिस्से पर एक कैमरा होगा। यह रियर स्पीकर ग्रिल, दायीं तरफ वॉल्यूम और पावर बटन और बेज़ल के साथ आएगा। स्मार्टफोन को ब्लैक और गोल्ड रंग में उपलब्ध कराया जाएगा। यह तो पता चल गया है कि स्मार्टफोन एक्सक्लूसिव तौर पर अमेज़न इंडिया पर मिलेगा, लेकिन कीमत का खुलासा लॉन्च इवेंट में होगा।

लिस्टिंग से पता चला है कि मेज़ू सी9 में स्टॉक एंड्रॉयड ओरियो होगा। यह 5.45 इंच के एचडी+ डिस्प्ले से लैस है। यह  18:9 आस्पेक्ट रेशियो और 295 पीपीआई पिक्सल डेनसिटी के साथ आएगा। इसमें 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड कोर प्रोसेसर और 2 जीबी रैम होंगे। इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी होगी और माइक्रोएसडी कार्ड (128 जीबी तक) के लिए भी सपोर्ट उपलब्ध होगा।

कैमरा सेटअप की बात करें तो इस फोन में एफ/2.2 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा होगा। फ्रंट पैनल पर एफ/2.2 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का कैमरा होगा। यूज़र फेस अनलॉक की मदद से स्मार्टफोन को अनलॉक कर पाएंगे। Meizu C9 की बैटरी 3,000 एमएएच की है। कनेक्टिविटी फीचर में  ब्लूटूथ 4.1, 4जी वीओएलटीई और जीपीएस + ग्लोनास शामिल हैं।

जैसा कि हमने आपको पहले बताया, 5 दिसंबर को होने वाले Meizu के लॉन्च इवेंट में Meizu M16th और Meizu M6T से पर्दा उठेगा। याद रहे कि Meizu 16th को इस साल अगस्त महीने में चीन में Meizu 16 के नाम से लॉन्च किया गया था। Meizu 6T को इसी मार्केट में मई महीने में 799 चीनी युआन (करीब 8,000 रुपये) की शुरुआती कीमत में पेश किया गया था।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.45 इंच
प्रोसेसरस्प्रेडट्रम एससी9832ई
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम2 जीबी
स्टोरेज16 जीबी
बैटरी क्षमता3000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.0 Oreo
रिज़ॉल्यूशन720x1440 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. मध्य प्रदेश में 16 साल के लड़के ने बनाया पानी की मदद से चलने वाला चूल्हा! 20% बचाता है ईंधन
  2. Vodafone Idea का गजब ऑफर अब 5G के साथ 4G डाटा भी अनलिमिटेड, 84 दिनों तक जितना मर्जी चलाओ इंटरनेट
  3. Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  4. Samsung लेकर आ रहा सस्ता फोन, Galaxy A08 4G आया 6000mAh बैटरी के साथ नजर, जानें
  5. WhatsApp पर बदल रहे हैं फोन नंबर, भूलकर भी न करें ये गलती, वरना सारा डाटा हो जाएगा खराब
  6. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  7. Tata Punch हुई ₹20 हजार तक महंगी! जानें किन मॉडल्स के बढ़े दाम
  8. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  9. Samsung Galaxy S26 FE हुआ भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा, 4900mAh बैटरी से लैस, जानें और क्या है खास
  10. DRDO Internship 2026: ₹30 हजार कमाने का मौका दे रहा DRDO, BTech, MSc स्टूडेंट्स ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »